Last Updated:
12 October Vrishabh Rashifal: वैदिक पंचांग के शुभ संयोग और तुला राशि में चंद्रमा के गोचर के बीच 12 अक्टूबर का सोमवार वृषभ राशि वालों के लिए भाग्य के नए द्वार खोलने जा रहा है. काशी के ज्योतिषाचार्य के अनुसार, यह दिन न केवल नए कारोबार की शुरुआत और नौकरी में पदोन्नति के योग बना रहा है, बल्कि निवेश से लेकर निजी जिंदगी तक बड़े सकारात्मक बदलाव लेकर आने वाला है.
Vrishabh Rashifal: ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों की चाल और नक्षत्रों के योग के आधार पर 12 राशियों के राशिफल की गणना की जाती है. 12 अक्टूबर को आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि और सोमवार का दिन है. वैदिक हिंदू पंचांग के अनुसार, आज स्वाति नक्षत्र और विषकुंभ योग का संयोग बन रहा है. आज चंद्रमा पूरे दिन और पूरी रात तुला राशि में संचरण कर रहे हैं. आइए जानते हैं काशी के ज्योतिषाचार्य से वृषभ राशि के जातकों के लिए सोमवार का पूरा दिन बिजनेस, करियर और लव लाइफ के लिहाज से कैसा रहने वाला है.
ज्योतिषाचार्य स्वामी कन्हैया महाराज ने बताया कि वृषभ राशि के जातकों के लिए सोमवार का दिन समृद्धिकारक सिद्ध होगा. आज आप नए काम का श्रीगणेश भी कर सकते हैं. यह समय उस लिहाज से आपके लिए बेहतर है. आज आपको कोई मांगलिक और शुभ समाचार भी मिल सकता है. वृषभ राशि वालों के घर आज मेहमानों का आगमन भी होगा.
नौकरी में प्रमोशन के योग
वृषभ राशि के जातक जो बिजनेस कर रहे हैं आज उनके व्यवसाय में वृद्धि के योग भी बन रहे हैं. आज आप उधार लेन-देन से बचें वरना आपके पैसे लंबे समय के लिए फंस भी सकते हैं. जो लोग नौकरी कर रहे हैं आज उनके प्रमोशन के योग भी बने हुए हैं. आज आप अपने बॉस की बातों को अनसुना न करें. जो लोग स्टूडेंट्स हैं आज उन्हें अपना फोकस पढ़ाई पर रखने की जरूरत है.
शेयर बाजार में निवेश से फायदा
वृषभ राशि के जातक जो इन्वेस्टमेंट की सोच रहे हैं आज वो शेयर बाजार में भी पैसा इन्वेस्ट कर सकते हैं. हालांकि इसके पहले आपको किसी एक्सपर्ट से सलाह भी जरूर लेनी चाहिए. इसके अलावा आज आप यदि सरकारी स्कीम में पैसा निवेश करेंगे तो इससे आपको सुरक्षित रिटर्न भी जरूर मिलेगा.
पार्टनर से रिश्ते होंगे बेहतर
वृषभ राशि के जातक जो पार्टनर हैं आज उनकी लव लाइफ में मधुरता बनी रहेगी. आज आपके पार्टनर से चले आ रहे झगड़े पर ब्रेक भी लगेगा. आज आप छोटा ही सही अपने पार्टनर को कोई तोहफा उपहार स्वरूप जरूर भेंट करें. जो लोग सिंगल हैं आज उनके पार्टनर की खोज भी जरूर पूरी होगी. आज आप जिसे चाहते हैं उससे अपने दिल की बात भी खुलकर रख सकते हैं. बात शादीशुदा लोगों की करें तो आज आपका दिन सामान्य होगा.
गन्ने के रस से करें अभिषेक
आज आपका शुभ रंग सफेद और शुभ अंक 2 है. आज के दिन वृषभ राशि के जातक भगवान शिव की पूजा-आराधना जरूर करें. आज आप यदि उनका गन्ने के रस से अभिषेक करेंगे तो इससे आपकी विवाह संबंधित समस्याएं जरूर दूर होंगी.
About the Author

Seema Nath is a digital journalist and content creator with 6 years of experience in journalism, including ground reporting, regional news coverage and feature writing. She currently works as a Content Producer…
और पढ़ें

