Last Updated:
Viral Marriage News: संभल में दहेज में कार की मांग पूरी न होने पर दूल्हा बारात लेकर नहीं पहुंचा. रायसत्ती थाना के परयावली गांव में शादी के लिए कार्ड छप चुके थे, घर में मंडप सजा था और दुल्हन के हाथों में मेहंदी लगी हुई थी. ऐन वक्त पर दूल्हे के मुकर जाने से दोनों परिवारों में हड़कंप मच गया है. इतना कुछ हो जाने के बाद भी दुल्हन पक्ष अब भी उसी लड़के से शादी करने की जिद पर अड़ा हैं.
इंतजार करती रह गई दुल्हन.
Sambhal Marriage Cancel Due to Demand of Car: समाज चाहे जितना भी तरक्की कर ले, मगर अपनी लोभ पर कभी काबू नहीं पा सकता है. सरकार लगातार लोगों के बीच दहेज की कुप्रथा को लेकर जागरूकता फैला रही है. मगर, दहेज डायन हमारे समाज के लोभियों के मन से नहीं निकल रहा है. दहेज को लेकर कई खबरें आतीं हैं, जहां कई लड़कियां सूली चढ़ा दी जाती हैं. संभल से एक ऐसी ही हैरान करने वाली खबर आई है, जहां दहेजी लोभी दुल्हे ने कार के लिए शादी करने से इनकार कर दिया. दरअसल, सबकुछ सही चल रहा था. लड़की पक्ष ने लड़के पक्ष की सारी बात मान ली थी. मगर, ऐन वक्त पर दूल्हे ने कार की मांग की और शादी की वेन्यू पर नहीं पहुंचा. चलिए जानते हैं पूरी खबर क्या है?
मामला उत्तर प्रदेश के संभल जिले का है. रायसत्ती थाना के परयावली गांव में दहेज लोभियों की वजह से एक शादी रुक गई. एक तय रिश्ते में भूचाल आ गया, जब दहेज में कार की मांग की और बरात लाने से इनकार कर दिया. लड़का अचानक गायब हो गया.
सबकुछ तैयार था मगर दूल्हा ही गायब
प्राप्त जानकारी के अनुसार, परयावली गांव में रविवार को बारात आनी थी. घर में सभी तैयारियां पूरी कर ली गई थीं. शादी के कार्ड पहले ही छप चुके थे, मेहमानों का आना-जाना शुरू हो गया था, घर में टेंट-मंडप सज चुका था और दुल्हन के हाथों में मेहंदी भी लग चुकी थी. लड़की पक्ष के लोग मेहमानवाजी की तैयारियों में जुटे थे, तभी दूल्हे पक्ष की तरफ से दहेज में चार पहिया गाड़ी (कार) की डिमांड सामने आ गई. मांग पूरी न होने पर दूल्हा बारात लेकर नहीं आया और मोबाइल बंद कर गायब हो गया.
बिना दूल्हे के लौटेगी कैसे बारात?
अचानक हुई इस घटना से दुल्हन और उसके परिवार वाले सदमे में आ गए. जहां एक तरफ प्रशासनिक और सामाजिक स्तर पर इस कुप्रथा की निंदा की जा रही है, वहीं दूसरी तरफ लड़की पक्ष के लोग अपनी जिद पर अड़े हुए हैं. उनका कहना है कि वे तयशुदा लड़के से ही शादी करने की जिद पर अड़े हैं और न्याय की गुहार लगा रहे हैं. इस अनोखे मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस और स्थानीय लोग भी मामले को सुलझाने और समझाने के प्रयास में जुटे हैं.
About the Author

सिविल सर्विसेज की तैयारी करते-करते कब 4 साल पहले पत्रकारिता की ओर झुकाव हो गया पता ही नहीं चला. नाम दीप राज दीपक है. वर्तमान में News18 हिंदी के साथ जुड़े हुए हैं. पद सब-एडिटर …
और पढ़ें
