Last Updated:
विद्या बालन की फिल्म ‘द डर्टी पिक्चर’ ने साल 2011 में उन्हें रातोंरात स्टार बना दिया था. इस फिल्म के बाद तो वह बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस बन गई थीं. अब तकरीबन 15 साल बाद उनकी इस फिल्म का सीक्वल आने वाला है. फिल्म की प्रोड्यूसर एकता कपूर ने ‘द डर्टी पिक्चर 2’ की खुद पुष्टि की है. उन्होंने फिल्म की कहानी को लेकर भी खुलासा किया है. लेकिन फिल्म में हीरोइन विद्या होगी या कोई और नजर आने वाली हैं, इस बात का खुलासा उन्होंने नहीं किया है.
‘द डर्टी पिक्चर 2’ को लेकर बढ़ी फैंस की एक्साइटमेंट
नई दिल्ली. विद्या बालन की फिल्म ‘द डर्टी पिक्चर’ का सीक्वल आने वाला है. इस बात का खुलासा खुद फिल्म ‘द डर्टी पिक्चर’ की प्रोड्यूसर एकता कपूर ने किया है. विद्या बालन की इस फिल्म के सीक्वल की ऐनाउंसमेंट पहली फिल्म के 15 साल बाद की गई है. एकता कपूर ने बताया कि इस बार भी फिल्म की कहानी एक ऐसी महिला के इर्द-गिर्द घूमती नजर आएगी, जो अपनी शर्तों पर जिंदगी जीती है. लेकिन फिल्म में लीड एक्ट्रेस कौन होगी. इस बात का खुलासा अब तक नहीं हुआ है.
‘द डर्टी पिक्चर’ से पहले विद्या ने काफी स्ट्रगल किया था. इस फिल्म से वह रातोंरात स्टार बन गई थी. फिल्म में उन्होंने सिल्क का ऐसा रोल निभाया था कि देखने वालों ने दांतों तले उंगलियां दबा ली थी. फिल्म में विद्या ने अपने किरदार के साथ पूरी तरह न्याय किया था.अब फिल्म के सीक्वल को लेकर अब दर्शकों की एक्साइटमेंट बढ़ गई है.
एकता कपूर ने की ‘द डर्टी पिक्चर 2’ की पुष्टि
हाल ही में एकता कपूर रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट में पहुंची थीं. इस दौरान उन्होंने अपने करियर को लेकर काफी बातें की. साथ ही उन्होंने इस बात का भी ऐलान किया कि वह ‘द डर्टी पिक्चर 2’ पर काम कर रही हैं. उन्होंने ये भी कहा कि ये उनके लिए एक बड़ी फिल्म साबित होने वाली, जिसे वह फिलहाल बनाने की तैयारी कर रही हैं. एकता के मुताबिक, करीब 15 साल बाद उन्हें ऐसी कोई कहानी मिली, जिसे वह सीक्वल के तौर पर लाना चाहती हैं. उन्होंने कहा कि मैं एक बहुत बड़ी फिल्म बना रही हूं, जिसका नाम ‘द डर्टी पिक्चर 2′ है. 15 साल से इसकी प्लानिंग कर रही हूं. अब वो कहानी मिली, जिसे मैं बताना चाहती हूं.’
ये होने वाली है फिल्म की कहानी
साल 2011 में रिलीज हुई ‘द डर्टी पिक्चर’ में विद्या बालन लीड रोल निभाया था. इस फिल्म में उनके साथ नसीरुद्दीन शाह, इमरान हाशमी और तुषार कपूर भी अहम भूमिका में नजर आए थे. फिल्म की कहानी साउथ की टॉप एक्ट्रेस सिल्क स्मिता की जिंदगी से प्रेरित थी.उन्होंने फिल्म में उनकी जिंदगी से जुड़े ऐसे सच को दिखाया , जिसे देख हर कोई हैरान था कि कैसे एक महिला अपने दम पर अपनी अलग पहचान बनाती है, लेकिन समाज उसे अलग नजर से देखता है. उन्होंने ये भी कहा कि उन्होंने कभी सिल्क स्मिता को एक पीड़ित महिला के रूप में नहीं देखा. उनके मुताबिक, सिल्क ऐसी महिला थीं, जिन्होंने अपनी शर्तों पर जिंदगी जी और अपनी कामुकता को लेकर समाज की सोच की परवाह नहीं की.
बता दें कि एकता कपूर ने अब ये हिंट दे दिया कि उनकी फिल्म ‘द डर्टी पिक्चर 2’ में भी सिल्क स्मिता जैसी किसी महिला की ही कहानी को पर्दे पर दिखाया जाएगा. लेकिन इस बार फिल्म किस महिला के जीवन से प्रेरित होने वाली है, इस बारे में उन्होंने कुछ नहीं बताया.फिल्म में लीड हीरोइन कौन होगी. इस बारे में भी उन्होंने कुछ नहीं बताया. लेकिन उनके इस हिंट से फैंस की एक्साइटमेंट जरूर कई गुना बढ़ गई है.
About the Author
.jpeg?impolicy=website&width=52&height=52)
न्यूज 18 हिंदी में एंटरटेनमेंट सेक्शन में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे मुनीष कुमार दिल्ली के रहने वाले हैं. डिजिटल मीडिया में उन्हें 10 साल का अनुभव है.राजधानी कॉलेज (DU) से पॉलिटिकल साइंस (ऑनर्स) की पढ…
और पढ़ें

