Last Updated:
‘कच्चा बादाम गर्ल’ के नाम से मशहूर अंजलि अरोड़ा लेटेस्ट फिल्म ‘महाकाव्य श्री रामायण कथा’ में माता सीता के रोल में दिखीं. माता सीता के रोल में अंजलि की कास्टिंग पर भी खूब सवाल खड़े हुए थे. अब सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर ने लेटेस्ट इंटरव्यू में कंगना रनौत पर अपनी इमेज खराब करने का आरोप लगाया है. उनका कहना है कि कंगना रनौत ने रियालिटी शो ‘लॉक अप’ पर उनकी इमेज खराब की जिसका उन्हें आजतक खामियाजा उठाना पड़ रहा है.
अंजलि अरोड़ा ने कंगना रनौत पर लगाए आरोप. (फोटो साभार-फाइल फोटो)
नई दिल्ली. सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर अंजलि अरोड़ा की पिछले महीने फिल्म ‘महाकाव्य श्री रामायण कथा’ रिलीज हुई. इस फिल्म में अंजलि अरोड़ा ने माता सीता का रोल अदा किया है. फिल्म सिनेमाघरों में नहीं चल पाई. ‘महाकाव्य श्री रामायण कथा’ थिएटर्स में अता पता लापता हो गई. फिल्म की रिलीज से पहले अंजलि अरोड़ा की कास्टिंग पर भी जमकर बवाल हुआ था. सोशल मीडिया यूजर्स ने अंजलि को माता सीता के रोल में कास्ट करने पर सवाल खड़े किए थे. लोगों ने उनकी इमेज को लेकर उन्हें खूब ट्रोल भी किया था.
अंजलि अरोड़ा को सोशल मीडिया पर कच्चा बादाम गर्ल के नाम से जाना जाता है. उनके हजारों फॉलोअर्स हैं. अंजलि का एक डांस वीडियो काफी वायरल हुआ था जिससे वो रातोंरात सोशल मीडिया सेंसेशन बन गई थीं. एक्ट्रेस और सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर ने रियालिटी शो लॉक अप पर शिरकत भी की थी. वो लॉक अप के मंच पर पहुंची थीं जहां उनकी मुलाकात कंगना रनौत से हुई.
अंजलि अरोड़ा का छलका दर्द
अंजलि अरोड़ा ने कंगना रनौत पर लगाया इमेज खराब करने का आरोप
लॉक अप के दौरान कंगना रनौत से हुई बातचीत को याद करते हुए अंजलि अरोड़ा कहती हैं कि एक्ट्रेस ने नेशनल टीवी पर उनकी बेइज्जती की जिससे उनकी इमेज खराब हुई. वो कहती हैं कि कंगना ने उनकी फॉलोइंग पर सवाल खड़े करते हुए पूछा था कि वो आखिर क्या करती हैं जो उनके इतने फॉलोअर्स हैं. वहीं कंगना ने कहा था कि वो इतने सालों से इंडस्ट्री में हैं लेकिन फिर भी उनके इतने फॉलोअर्स नहीं हैं.
सोशल मीडिया पर होने वाली ट्रोलिंग और आम जिंदगी में मिली बदनामी के बारे में अपना दर्द बयां करते हुए अंजलि अरोड़ा के आंसू छलक पड़े. अंजलि कहती हैं कि उनकी कास्टिंग पर सवाल उठाते हुए लोगों ने गंदी-गंदी बात कही. आज भी लोग उनके सोशल मीडिया पर गंदे कमेंट्स करते हैं. अंजलि अरोड़ा का कहना है गंदे कमेंट्स करने वाले लोगों की मानसिकता किसी रेपिस्ट से कम नहीं है. वो बस स्क्रीन के पीछे से एक महिला को टारगेट करते है और हैरस करते हैं.
About the Author

From the precision of chemistry labs to the vibrant chaos of a newsroom, my journey has been about finding the perfect formula for a great story. A graduate in Chemistry Honours from the historic Scottish Churc…
और पढ़ें

