• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

घर की सजावट से लेकर बड़े इलेक्ट्रॉनिक सामान तक, आजमगढ़ के इन बाजारों में मिलेगी हर जरूरत की चीज

Admin by Admin
October 11, 2026
in उत्तर प्रदेश
0
घर की सजावट से लेकर बड़े इलेक्ट्रॉनिक सामान तक, आजमगढ़ के इन बाजारों में मिलेगी हर जरूरत की चीज


Last Updated:October 11, 2026, 08:13 IST

त्योहारों का सीजन शुरू होते ही घर की सजावट और इलेक्ट्रॉनिक सामान की खरीदारी बढ़ जाती है. अगर आप आजमगढ़ में फैंसी लाइट, रंगीन झालर, डिजाइनर झूमर या स्मार्ट टीवी और फ्रिज जैसे घरेलू उपकरण खरीदना चाहते हैं, तो शहर के चौक मार्केट, पुरानी सब्जी मंडी, तकिया मार्केट, एलवाल मार्केट और सिविल लाइंस-सिधारी क्षेत्र के विकल्पों के बारे में जान सकते हैं. यहां जानिए किस तरह के सामान के लिए कौन सा बाजार उपयोगी हो सकता है.

Amazon Prime DayTop Deals Inside

त्योहारों का सीजन शुरू हो चुका है, इस खास मौके पर तरह-तरह की चीजों को खरीदने के लिए सही जगह का चुनाव करना बेहद जरूरी हो जाता है, अक्सर लोग इस उलझन में रहते हैं कि किफायती और टिकाऊ सामान कहां से लिया जाए. आजमगढ़ शहर के भीतर ऐसी कई प्रमुख जगहें हैं, जहां हर वर्ग के बजट के अनुसार चीजें मिल सकती है.

अगर आप भी अपने घर के लिए फैंसी लाइट, झूमर या घरेलू इस्तेमाल की मशीनें खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो शहर के प्रमुख बाजार मददगार रहेंगे. इसके लिए सबसे पहले आजमगढ़ शहर का चौक मार्केट आपके लिए फायदेमंद हो सकता है. यह शहर का सबसे पुराना और दिल माना जाने वाला मुख्य बाजार है.

यहां कदम रखते ही आपको आपकी जरूरत की हर चीज देखने को मिल सकती हैं. छोटे स्विच बोर्ड और तारों से लेकर रसोई के आधुनिक बिजली उपकरण तक,  यहां सब कुछ आसानी से मिल जाता है. चौक मार्केट में थोक और फुटकर दोनों तरह की दुकानें मौजूद हैं.

Add News18 as
Preferred Source on Google

अगर आपका मुख्य मकसद केवल घर को सजाने वाली आकर्षक लड़ियां और झालर खरीदना है, तो पुरानी सब्जी मंडी का रुख करें. त्योहार के दिनों में इस इलाके का नजारा बिल्कुल बदला हुआ नजर आता है. यहां तरह-तरह की रंगीन रोशनी वाली झालरें, वाटरप्रूफ एलईडी लाइट और दरवाजे पर लगाने वाली लड़ियां बड़े पैमाने पर बिकती हैं. कम पैसों में ज्यादा सजावट का सामान लेने के लिए यह जगह सबसे बढ़िया मानी जाती है, जहां खूब रौनक रहती है.

सजावटी सामानों के मामले में तकिया मार्केट भी किसी से पीछे नहीं है. यह इलाका खासकर युवाओं और सजावट के शौकीनों के बीच काफी लोकप्रिय है. यहां आपको नई तकनीक वाली रिमोट कंट्रोल लाइटें, अलग-अलग रंगों में चमकने वाले बल्ब और कमरे को रोशन करने वाली खूबसूरत स्ट्रिप लाइटें मिलेंगी. त्योहारों पर यहां दुकानदारों के पास नया स्टॉक देखने को मिलता है. अगर आप कुछ ट्रेंडी तलाश रहे हैं, तो तकिया मार्केट जाना फायदेमंद साबित हो सकता है.

जो लोग अपने घर को एकदम मॉडर्न और रॉयल लुक देना चाहते हैं, उन्हें एलवाल मार्केट जरूर जाना चाहिए. यह बाजार अपने शानदार झूमरों और प्रीमियम डिजाइन वाली लाइटों के लिए पूरे शहर में जाना जाता है. यहां ड्राइंग रूम की शोभा बढ़ाने वाले क्रिस्टल झूमर से लेकर मॉडर्न हैंगिंग लैंप तक उपलब्ध होते हैं.

सिर्फ लाइट ही नहीं, बल्कि त्योहारों पर अगर आप बड़े इलेक्ट्रॉनिक अप्लायंसेज खरीदने का मन बना रहे हैं, तो सिविल लाइंस और सिधारी क्षेत्र सबसे मुफीद हैं. इन दोनों इलाकों में बड़े-बड़े ब्रांडेड शोरूम और मल्टी-ब्रांड इलेक्ट्रॉनिक स्टोर मौजूद हैं.

यहां आपको नए मॉडल के स्मार्ट टीवी, फ्रिज, वाशिंग मशीन और एसी पर त्योहारी ऑफर आसानी से मिलते हैं. इसके साथ ही घरेलू सजावटी लाइटें भी इन इलाकों की दुकानों पर आराम से मिल जाती हैं. आजमगढ़ शहर के ये पांचों मार्केट इलेक्ट्रॉनिक से संबंधित सभी जरूर को पूरा करने में कारगर होंगे.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। उत्तर प्रदेश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें|
First Published :

October 11, 2026, 08:13 IST



Source link

Views: 5
Post image
Previous Post

एकता कपूर ने ऑफिस को बना लिया था घर, 6 महीने तक नहीं देखी थी मां-बाप की शक्ल, देखती थीं अपने हर शो का 1-1 एपिसोड

Next Post

Anupamaa Spoiler: बंकू के गायब होने और एक्सीडेंट की खबर से सहमी इशानी, पाखी की चालों से पलटेगा खेल

Next Post
Anupamaa Spoiler: बंकू के गायब होने और एक्सीडेंट की खबर से सहमी इशानी, पाखी की चालों से पलटेगा खेल

Anupamaa Spoiler: बंकू के गायब होने और एक्सीडेंट की खबर से सहमी इशानी, पाखी की चालों से पलटेगा खेल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement