• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

एकता कपूर ने ऑफिस को बना लिया था घर, 6 महीने तक नहीं देखी थी मां-बाप की शक्ल, देखती थीं अपने हर शो का 1-1 एपिसोड

Admin by Admin
October 11, 2026
in मनोरंजन
0
एकता कपूर ने ऑफिस को बना लिया था घर, 6 महीने तक नहीं देखी थी मां-बाप की शक्ल, देखती थीं अपने हर शो का 1-1 एपिसोड


Last Updated:October 11, 2026, 08:03 IST

Ekta Kapoor- एकता कपूर ने रणवीर अल्लाहबादिया के शो पर शिरकत की. टीवी क्वीन ने रणवीर संग अपने करियर को लेकर बात की. वो कहती हैं कि उनके करियर में एक दौर ऐसा था जब वो 6 महीने तक घर नहीं गई थीं. उन्होंने अपने मां-बाप की शक्ल तक नहीं देखी थी. एकता सिर्फ सोने और आराम करने के लिए कभी-कभी घर चली जाती थीं. उनका कहना है कि सफलता हासिल करने के लिए उन्होंने अपनी सोशल लाइफ बिलकुल खत्म कर दी थी.

Amazon Prime DayTop Deals Inside

एकता कपूर ने ऑफिस को बना लिया था घर, 6 महीने तक नहीं देखी थी मां-बाप की शक्लZoom

एकता कपूर ने बियर बाइसेप के पॉडकास्ट पर शिरकत की.

नई दिल्ली. एकता कपूर को टीवी क्वीन के नाम से जाना जाता है. उन्होंने अपनी एक अलग पहचान बनाई है. जितेंद्र की बेटी होने के बावजूद एकता कपूर ने अपनी एकदम अलग राह चुनी. वो फिल्मों से दूर छोटे पर्दे पर अपना साम्राज्य बनाने में जुट गईं और सालों की मेहनत से उन्होंने टीवी पर एकतरफा राज किया. एकता कपूर को टीवी क्वीन के नाम से जाना जाता है. अब वो बतौर फिल्म प्रोड्यूसर भी अपनी छाप छोड़ चुकी हैं. एकता कपूर ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में अपने इस सफर के बारे में बात की.

टीवी क्वीन ने रणवीर अल्लाहबादिया के शो पर शिरकत की. टीवी क्वीन ने रणवीर को बताया कि छोटे पर्दे पर राज करने का उनका सफर आसान नहीं था. अपनी जर्नी के बारे में बात करते हुए एकता कपूर ने बताया कि वो 6 महीने तक अपने घर नहीं गई थीं. उनकी जिंदगी के बारे में लोग कुछ नहीं जानते हैं. कोई ये बात नहीं जानता है कि वो 6 महीने तक अपने घर नहीं गई थीं.

6 महीने तक घर नहीं गई थीं एकता कपूर

एकता कपूर कहती हैं कि वो एक समय पर कई सारे शोज बना रही थीं. रणवीर अल्लाहबादिया ने उनसे पूछा कि वो एक समय पर सबकुछ मैनेज कैसे करती थीं. क्या वो अपना हर शो देखती थी. इसका जवाब देते हुए टीवी क्वीन ने कहा कि ये बात कोई नहीं जानता है कि वो 6 महीने तक घर नहीं गई थीं. वो अपने ऑफिस में ही रहती थीं. यहां तक कि वो अपने ऑफिस में ही सोती थीं.

एकता ऑफिस में ही गुजारती थीं रातें

एकता कपूर ने बताया कि वो अपने ऑफिस में नीचे सोती थीं. जब भी किसी शो का एडिट खत्म होता वो ऊपर जाकर उसे देखती थीं और फिर नीचे आकर सो जाती थीं. टीवी क्वीन ने रणवीर अल्लाहबादिया से कहा कि वो अपने ऑफिस में ब्रश भी रखती हैं. इस बातचीत के दौरान एकता कपूर ने अपनी जिंदगी का एक किस्सा शेयर किया.

प्रोड्यूसर एकता कपूर ने बताया कि एक बार उन्होंने अपनी मां शोभा कपूर को फोन करके कहा कि वो रात को 11 बजे सोने के लिए घर आ रही हैं. ये सुनते ही उनकी मां ने तुरंत पूछा कि इस जानकारी का उन्हें क्या करना चाहिए.  एकता कपूर ने मां से फूल बरसाने के लिए कहा और हुआ भी ठीक वैसा ही, जब वो घर पहुंचीं तो उनकी मां शोभा कपूर ने उनपर फूल बरसाये.

एकता कपूर ने बरसों तक टीवी पर किया एकतरफा राज

एकता कपूर ने कसौटी जिंदगी की, कुमकुम भाग्य, क्योंकि सास भी कभी बहू थी, नागिन, जोधा अकबर, बड़े अच्चे लगते हैं जैसे कई यादगार शोज दिए हैं. टीवी के ज्यादातर हिट शोज एकता कपूर ने ही बनाए हैं.

About the Author

authorimg

Pranjul SinghSub-Editor

From the precision of chemistry labs to the vibrant chaos of a newsroom, my journey has been about finding the perfect formula for a great story. A graduate in Chemistry Honours from the historic Scottish Churc…

और पढ़ें

Location :

New Delhi,Delhi

First Published :

October 11, 2026, 08:03 IST





Source link

Views: 6
Post image
Previous Post

अयोध्या से अगर सच में चुनाव लड़ जाएं सीएम योगी और अखिलेश, तो कौन पड़ेगा भारी? क्या कहते हैं आंकड़े

Next Post

घर की सजावट से लेकर बड़े इलेक्ट्रॉनिक सामान तक, आजमगढ़ के इन बाजारों में मिलेगी हर जरूरत की चीज

Next Post
घर की सजावट से लेकर बड़े इलेक्ट्रॉनिक सामान तक, आजमगढ़ के इन बाजारों में मिलेगी हर जरूरत की चीज

घर की सजावट से लेकर बड़े इलेक्ट्रॉनिक सामान तक, आजमगढ़ के इन बाजारों में मिलेगी हर जरूरत की चीज

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement