Last Updated:
Aaj Ka Mesh Rashifal 11 October 2026 : मेष राशि के लिए आज गलतफहमियां दूर करने का दिन है. इसके लिए प्यार और संवाद का तरीका अपनाएं. दांपत्य में अहंकार से बचना होगा. विरोधियों को जवाब काम से देना ठीक रहेगा. नौकरी में प्रमोशन के योग बन रहे हैं. व्यवसाय में भी लाभ की संभावना है. अशुभ समय राहुकाल 4:09 मिनट से लेकर 5:36 मिनट तक रहेगा. विंध्यधाम के ज्योतिषाचार्य अखिलेश अग्रहरि लोकल 18 से बताते हैं कि आज मसालेदार भोजन या अनियमित दिनचर्या से बचें. कार्य और व्यापार में साझेदारी, ग्राहक संपर्क और बातचीत से फायदा मिलेगा.
Aaj Ka Mesh Rashifal 11 October 2026 (मेष राशिफल)/मिर्जापुर. मेष राशि के जातकों का दिन आज नौकरी और करियर को लेकर महत्वपूर्ण रहने वाला है. नौकरी में प्रमोशन के योग बन रहे हैं. व्यवसाय में भी लाभ की संभावना है. प्यार और रिश्तों में पुरानी गलतफहमियां दूर हो सकती हैं. स्वास्थ्य से जुड़ी हल्की परेशानी संभव है. आज ऋतु शरद है. मास आश्विन है. तिथि प्रतिपदा है. नक्षत्र चित्रा है. योग वृद्धि है. करण किस्तुघ्न है. आज सूर्योदय 5:56 पर और सूर्यास्त 5:36 मिनट पर होगा. शुभ समय अभिजीत मुहूर्त 11:23 मिनट से लेकर 12:09 मिनट तक रहेगा. अभिजीत मुहूर्त में कोई भी शुभ कार्य चिर काल तक लाभ प्रदान करता है. अशुभ समय राहुकाल 4:09 मिनट से लेकर 5:36 मिनट तक रहेगा.
काम का रहेगा दबाव
अखिलेश अग्रहरि बताते हैं कि आज प्यार और संवाद से पुरानी गलतफहमियां दूर हो सकती हैं. दांपत्य में अहंकार से बचना आज ठीक होगा. नौकरी में काम का दबाव रहेगा, लेकिन आपकी योग्यता वरिष्ठों के सामने दिखाई देगी. विरोधियों को जवाब काम से दें. आय के अच्छे अवसर मिल सकते हैं. लाभ की संभावना के साथ-साथ अचानक खर्च भी हो सकता है. घर में आपकी सलाह को महत्व मिलेगा. संपत्ति या घरेलू निर्णय में संयम रखें.
आज के उपाय
अखिलेश अग्रहरि बताते हैं कि आज मेष राशि के लिए शुभ अंक 9 रहेगा. शुभ रंग लाल होगा. शुभ दिशा पूर्व होगी. आज नवरात्रि के प्रथम दिन मां दुर्गा का पूजन करें. सुबह सूर्य को जल अर्पित करें. ॐ आदित्याय नमः मंत्र का जाप करें. मंगल से जुड़े दोष, क्रोध इत्यादि के लिए हनुमान चालीसा और सुंदरकांड का पाठ करें. यह आपके लिए लाभदायक होगा.
About the Author

प्रियांशु को एक दशक से ज्यादा हो गए पत्रकारिता में. 2015 में भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से जर्नलिज्म की पढ़ाई पूरी कर अमर उजाला (प्रिंट, नोएडा ऑफिस) से अपने करियर की शुरुआत की. यहां लंबे समय तक हरिया…
और पढ़ें

