Last Updated:
Shah Rukh Khan’s 2000’s Best Movies on Prime Video: शाहरुख खान की अगली बड़ी फिल्म ‘किंग’ है, जिसकी रिलीज को अभी वक्त है. अगर आप किंग खान के फैन हैं, तो आपको उन 6 बेहतरीन फिल्मों के बारे में बताते हैं, जिन्हें आप घर पर बैठकर अपने परिवार के साथ देख सकते हैं. यह सभी फिल्में प्राइम वीडियो पर मौजूद हैं. शाहरुख खान की एक फिल्म तो राजेश खन्ना की फिल्म ‘आनंद’ की याद दिलाती है. खास बात है कि ये सभी फिल्में 2000 दशक के बाद रिलीज हुई थीं.
नई दिल्ली: शाहरुख खान 90 के दशक से लोगों को एंटरटेन करते आ रहे हैं. सुपरस्टार ने किसी फिल्म में विलेन का रोल निभाया, तो किसी में रोमांटिक हीरो. वे हर बार अपने किरदार से दिल जीतते रहे. आज हम आपको 2000 दशक के बाद रिलीज हुई उनकी बेहतरीन फिल्मों के बारे में बताएंगे, जिन्हें आप प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं. (फोटो साभार: IMDb)
साल 2001 में आई फिल्म ‘कभी खुशी कभी गम’ फैमिली ड्रामा से भरपूर एक रोमांटिक फिल्म है. इसे करण जौहर ने डायरेक्ट किया है. शाहरुख खान के साथ काजोल की केमिस्ट्री खूब पसंद की गई. फिल्म की कहानी गोद लिए हुए बेटे के इर्द-गिर्द घूमती है, जो सख्त पिता की मर्जी के खिलाफ शादी कर लेता है. इसे आप प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं. (फोटो साभार: IMDb)
‘कभी खुशी कभी गम’ भारत में ही नहीं, विदेशों में भी खूब देखी गई. यह विदेश में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म थी, जिसका रिकॉर्ड करण जौहर की अगली फिल्म ‘कभी अलविदा ना कहना’ ने तोड़ दिया था. फिल्म ने कई अवॉर्ड जीते थे, जिनमें 5 फिल्मफेयर अवॉर्ड भी शामिल हैं. (फोटो साभार: IMDb)
Add News18 as
Preferred Source on Google
साल 2003 में आई फिल्म ‘कल हो ना हो’ राजेश खन्ना की फिल्म ‘आनंद’ की याद दिला देता है. दोनों ही फिल्मों का दर्शन एक जैसा है, मगर कहने का अंदाज अलग-अलग है. फिल्म की कहानी न्यूयॉर्क शहर में रहने वाले अमन नाम के शख्स की कहानी है, जो उदास रहने वाली लड़की की जिंदगी में आता है. वह फिर जिंदगी और प्यार के प्रति उसका नजरिया बदल देता है. (फोटो साभार: IMDb)
25 जनवरी 2023 को रिलीज हुई ‘पठान’ की कहानी एक रॉ एजेंट के इर्द-गिर्द बुनी गई है. वह भारत पर होने वाले हमले को नाकाम करता है. फिल्म ने दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस से 1,050.50 करोड़ रुपये कमाए थे. फिल्म को 69वें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स में 16 नॉमिनेशन मिले थे. फिल्म से शाहरुख खान ने बड़े पर्दे पर दमदार वापसी की थी.
साल 2004 में आई ‘वीर-जारा’ की कहानी भारतीय वायु सेना के एक अधिकारी और एक पाकिस्तानी महिला के बीच सरहद पार के प्रेम पर आधारित है. इसमें कई दशकों की जुदाई और त्याग की दास्तान है. फिल्म में शाहरुख खान ने कमाल का अभिनय किया था. गाने भी बहुत पसंद किए गए. (फोटो साभार: IMDb)
साल 2007 में आई फिल्म ‘चक दे इंडिया’ एक स्पोर्ट्स ड्रामा है. फिल्म की कहानी बदनाम हो चुके हॉकी के एक पूर्व खिलाड़ी के इर्द-गिर्द बुनी गई है. वे भारतीय महिला हॉकी टीम को कोचिंग देते हैं. यह टीम कमजोर और आपस में बंटी हुई है, लेकिन उन्हें वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए तैयार करते हैं. (फोटो साभार: IMDb)
साल 2007 में आई फिल्म ‘ओम शांति ओम’ मेलोड्रामा से भरपूर फिल्म है. फिल्म की कहानी 1970 के दशक के एक जूनियर एक्टर के इर्द-गिर्द बुनी गई है, जो मॉडर्न दुनिया में दोबारा जन्म लेता है. वह उस महिला की हत्या का बदला लेता, जिससे वह प्यार करता था. (फोटो साभार: IMDb)

