• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

Sharadi Navratri 2026 : पहले दिन नारंगी, दूसरे दिन सफेद…नवरात्रि में क्यों पहनते हैं अलग-अलग रंग के कपड़े?

Admin by Admin
October 10, 2026
in उत्तर प्रदेश
0
Sharadi Navratri 2026 : पहले दिन नारंगी, दूसरे दिन सफेद…नवरात्रि में क्यों पहनते हैं अलग-अलग रंग के कपड़े?

[ad_1]

अयोध्या. शारदीय नवरात्रि का पावन पर्व 11 अक्टूबर से शुरू होने जा रहा है. नौ दिनों तक चलने वाले इस महापर्व में मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की जाती है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, नवरात्रि में पूजा-पाठ के साथ-साथ वस्त्रों के रंगों का भी विशेष महत्व है. मान्यता है कि नवरात्रि के प्रत्येक दिन देवी के अलग-अलग स्वरूप की पूजा करते समय शुभ रंग के वस्त्र धारण करने से सकारात्मक ऊर्जा और मन में श्रद्धा का भाव बना रहता है. लोकल 18 से अयोध्या के ज्योतिषाचार्य पंडित कल्कि राम बताते हैं कि शारदीय नवरात्रि में प्रतिपदा से लेकर नवमी तक अलग-अलग रंग के वस्त्र धारण करने की परंपरा है. नौ दिनों में मां शैलपुत्री से लेकर मां सिद्धिदात्री तक नौ देवियों की पूजा की जाती है. ऐसे में भक्त अपनी श्रद्धा और धार्मिक मान्यताओं के अनुसार प्रतिदिन विशेष रंग के कपड़े पहन सकते हैं. आइए जानते हैं कि नवरात्रि के नौ दिनों में किस रंग के वस्त्र धारण करना शुभ रहेगा और इन रंगों का क्या महत्व है.

पहले दिन नारंगी रंग

11 अक्टूबर को शारदीय नवरात्रि के पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा की जाएगी. इस दिन नारंगी रंग के वस्त्र धारण करना शुभ माना जाता है.

दूसरे दिन सफेद रंग

12 अक्टूबर को मां ब्रह्मचारिणी की पूजा की जाएगी. इस दिन सफेद रंग के वस्त्र धारण करने की परंपरा है. सफेद रंग शांति, सादगी और पवित्रता का प्रतीक माना जाता है.

तीसरे दिन लाल रंग

13 अक्टूबर को मां चंद्रघंटा की आराधना की जाएगी. इस दिन लाल रंग के कपड़े पहनना शुभ माना जाता है. लाल रंग शक्ति, साहस और भक्ति का प्रतीक है.

चौथे दिन रॉयल ब्लू

14 अक्टूबर को मां कूष्मांडा की पूजा होगी. इस दिन रॉयल ब्लू यानी गहरे नीले रंग के वस्त्र धारण किए जा सकते हैं. यह रंग स्थिरता, आत्मविश्वास और गहराई का प्रतीक माना जाता है.

पांचवें दिन पीला रंग

15 अक्टूबर को मां स्कंदमाता की पूजा की जाएगी. इस दिन पीले रंग के वस्त्र पहनना शुभ माना जाता है. पीला रंग खुशहाली, आशा और सकारात्मकता का प्रतीक है.

छठे दिन हरा रंग

16 अक्टूबर को मां कात्यायनी की पूजा होगी. इस दिन हरे रंग के वस्त्र धारण करना शुभ माना जाता है. हरा रंग प्रकृति, विकास और नई ऊर्जा का प्रतीक है. यह जीवन में प्रगति और सकारात्मक सोच का संदेश देता है.

सातवें दिन स्लेटी रंग

17 अक्टूबर को मां कालरात्रि की पूजा की जाएगी. इस दिन स्लेटी यानी ग्रे रंग के कपड़े पहनने की परंपरा बताई जाती है. यह रंग संतुलित सोच, गंभीरता और धैर्य का प्रतीक माना जाता है.

आठवें दिन गुलाबी रंग

नवरात्रि की अष्टमी तिथि पर मां महागौरी की पूजा की जाती है. इस दिन गुलाबी रंग के वस्त्र धारण किए जा सकते हैं.

नौवें दिन बैंगनी रंग

नवरात्रि के अंतिम दिन यानी नवमी तिथि पर मां सिद्धिदात्री की पूजा की जाती है. इस दिन बैंगनी रंग के वस्त्र धारण करना शुभ माना जाता है.

[ad_2]

Source link

Views: 32
Download Sonebhadra Live App
Previous Post

सोनभद्र. मानसिक बीमारी कमजोरी नहीं, समय पर मदद लेना जरूरी

Next Post

सेट पर कभी भी शुरू हो जाता था डायरेक्टर का रोना-धोना, माधुरी दीक्षित ने ‘केबीसी’ मराठी में बताया मजेदार किस्सा

Next Post
सेट पर कभी भी शुरू हो जाता था डायरेक्टर का रोना-धोना, माधुरी दीक्षित ने ‘केबीसी’ मराठी में बताया मजेदार किस्सा

सेट पर कभी भी शुरू हो जाता था डायरेक्टर का रोना-धोना, माधुरी दीक्षित ने 'केबीसी' मराठी में बताया मजेदार किस्सा

Related Posts

  • नंदवारा हत्याकांड में पूर्व मंत्री के बेटे समेत दो गिरफ्तार, कोर्ट ने जारी किया गैर जमानती वारंट, Uttar-pradesh Hindi News नंदवारा हत्याकांड में पूर्व मंत्री के बेटे समेत दो गिरफ्तार, कोर्ट ने जारी किया गैर जमानती वारंट, Uttar-pradesh Hindi News
  • Hindustan Special: मोती पालन और हैचरी स्थापना ने मत्स्यपालक को दी उम्मीद, बजट ने रोकी राह, Uttar-pradesh Hindi News Hindustan Special: मोती पालन और हैचरी स्थापना ने मत्स्यपालक को दी उम्मीद, बजट ने रोकी राह, Uttar-pradesh Hindi News
  • यूपी में वाल्मिकी जयंती पर सार्वजनिक अवकाश, 26 अक्तूबर को बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज, Uttar-pradesh Hindi News यूपी में वाल्मिकी जयंती पर सार्वजनिक अवकाश, 26 अक्तूबर को बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज, Uttar-pradesh Hindi News
  • दूसरी शादी की तैयारी में थी पत्नी, खबर मिलते ही पुलिस लेकर आ गया पहला पति, Uttar-pradesh Hindi News दूसरी शादी की तैयारी में थी पत्नी, खबर मिलते ही पुलिस लेकर आ गया पहला पति, Uttar-pradesh Hindi News
  • जिसके साथ लिव-इन में रहती थी महिला, उस पर करा देती थी केस; पुराने आशिक ने गला घोंटकर मार डाला, Uttar-pradesh Hindi News जिसके साथ लिव-इन में रहती थी महिला, उस पर करा देती थी केस; पुराने आशिक ने गला घोंटकर मार डाला, Uttar-pradesh Hindi News
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement