Last Updated:
Actor Imran Khan Detained : मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ सीजेपी के आंदोलन को किसानों, युवाओं और अभिनेताओं का साथ मिल रहा है. दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध प्रदर्शन के बीच इमरान खान को पुलिस ने हिरासत में लिया है. एक्टर के साथ उनकी गर्लफ्रेंड लेखा वाशिंगटन भी हैं. दोनों पुलिस वैन के अंदर बंद दिखे. इमरान खान ने वैन के अंदर से तस्वीर शेयर करते हुए पोस्ट किया, जिसके बाद लोग उनके साहस की तारीफ कर रहे हैं.
(फोटो साभार: Instagram/imrankhan/lekhawashington)
नई दिल्ली: ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के आंदोलन को तमाम फिल्मी सितारों का साथ मिल रहा है. नसीरुद्दीन शाह के अलावा विशाल भारद्वाज, प्रकाश राज विरोध के पक्ष में दिखे. अब सीजेपी ने 10 अक्टूबर को दिल्ली के जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है. वे वोटर लिस्ट के ‘स्पेशल इंटेंसिव रिविजन’ (SIR) में कथित गड़बड़ियों को लेकर चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग कर रहे थे. अब राजधानी से ऐसी तस्वीरें सामने आ रही हैं जिनमें आंदोलन कर रहे लोगों को हिरासत में लिया जा रहा है. ऐसा लगता है कि राजधानी में चल रहे सीजेपी के आंदोलन के बीच अभिनेता इमरान खान को भी पुलिस ने हिरासत में ले लिया है.
इमरान खान और उनकी गर्लफ्रेंड लेखा वाशिंगटन को एक्ट्रेस जैन खान के साथ मुंबई में हिरासत में लिया गया है. एक्टर ने इंस्टाग्राम पर पुलिस वैन के अंदर से एक तस्वीर शेयर की और लिखा, ‘लगता है मैं ड्राइव पर जा रहा हूं. लेखा ने भी एक स्टोरी शेयर की और लिखा, रोमांस हो तो ऐसा.’ जैसे ही इमरान खान के हिरासत में लिए जाने की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए, फैंस ने रिएक्शन देना शुरू कर दिया और अभिनेता के इस साहसी कदम की तारीफ की.
(फोटो साभार: Instagram/imrankhan)
इमरान खान के हिम्मत की तारीफ कर रहे लोग
इमरान खान के सपोर्ट में एक ने लिखा, ‘ओह… यह असली हिम्मत है यार’. एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘जब मैं 5 साल का था, तब से ही मुझे यह आदमी पसंद है. शुक्रिया.’ एक तीसरे यूजर ने लिखा, ‘आप स्क्रीन और असल जिंदगी, दोनों में हीरो हैं. सम्मान’. एक फैन ने लिखा, ‘रणझोरे के राठौड़ सच में!’ एक्ट्रेस सैयामी खेर ने भी इमरान की पोस्ट पर रिएक्शन दिया है और उनकी बहादुरी की तारीफ की है.
(फोटो साभार: Instagram/lekhawashington)
नसीरुद्दीन शाह जैसे सितारों का मिला साथ
अभिजीत दीपके जब मुंबई में चुनाव आयुक्त के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे थे, तब उनसे मिलने नसीरुद्दीन शाह जैसे स्टार पहुंचे थे. दिग्गज एक्टर ने तब खुद को अभिजीत का फैन कहा था. दोनों के बीच की जुगलबंदी सोशल मीडिया पर बड़ी वायरल हुई थी. दिल्ली पुलिस और सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्स के 40,000 से ज्यादा जवानों को तैनात किया गया है और बैरिकेड्स व स्पाइक स्ट्रिप्स लगाए गए हैं. अभिजीत दिपके की अगुवाई पर सीजेपी अपना प्रोटेस्ट आगे बढ़ा रही है. वोटर लिस्ट के ‘स्पेशल इंटेंसिव रिविजन’ (SIR) में कथित गड़बड़ियों को लेकर चुनावा आयुक्त ज्ञान कुमार के इस्तीफे की मांग कर रहा है. ‘द प्रिंट’ की रिपोर्ट के अनुसार, अब तक 200 से ज्यादा प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेकर अस्थायी डिटेंशन सेंटर्स में ले जाया गया है; इनमें यूट्यूबर ध्रुव राठी और सीजेपी की रत्ना सिंह भी शामिल हैं. मुंबई से दिल्ली एयरपोर्ट पर उतरते ही अभिजीत दीपके और प्रवक्ता सौरभ दास और आशुतोष रंका को हिरासत में ले लिया गया था. सीजेपी और वामपंथी संगठनों के बुलाए गए प्रोटेस्ट को ‘जंतर-मंतर 2.0’ नाम दिया गया है और इसमें हरियाणा व पंजाब के किसान भी शामिल हुए.
About the Author

अभिषेक नागर \’न्यूज18 डिजिटल\’ में सीनियर सब एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. दिल्ली के रहने वाले अभिषेक नागर \’न्यूज18 डिजिटल\’ की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. उन्होंने एंटरटेनमेंट बीट के अलावा करियर, हेल्थ और…
और पढ़ें

