संवाददाता@रामबली मिश्रा……

बीजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम सभा सिरसोती जायसवाल बस्ती के सामने मंगलवार की सुबह गोविन्द बल्लभ पंथ सागर (रिहंद जलाशय) में लकड़ी छान रहें ग्रामीणों की नजर एक युवक की शव पर पड़ी जो नग्न अवस्था में रिहंद जलाशय के किनारे उतराया हुआ था। शव देखे जानें की खबर गांवो में फैलते ही सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम शव को निकलवाकर कब्जे में लेकर शिनाख्त कराने में जुट गई।

मिली जानकारी के मुताबिक समूचे क्षेत्र हुई मूसलाधार बारिश से कही से शव बह कर रिहंद जलाशय में तैरते हुए बीजपुर थाना क्षेत्र के सिरसोती गांव में पहुंच गया। शव को देखने पर प्रतीत हो रहा है। की कई दिनो से शव जलाशय में बह रहा है।पूर्ण रुप से फूल चुका है और सफेद हो गया है।

इस बाबत थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने बताया कि जलाशय से शव को निकलवाकर कब्जे में लेकर स्थानीय स्तर पर और आसपास के थाना क्षेत्रों में सूचना देकर शिनाख्त कराई जा रही है। विधिक कार्रवाई कर शव को मोर्चरी में रखवाया जाएगा।


