Last Updated:
उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में कांच से कई तरह के हैंडमेड डेकोरेटिव लैंप तैयार किए जाते हैं. रंगीन नगों, सफेद स्टोन और कॉपर की फिटिंग से सजे ये वॉल, हैंगिंग और टेबल लैंप घर की खूबसूरती बढ़ाते हैं. इनकी कीमत 80 रुपये से शुरू होकर डिजाइन और आकार के अनुसार 800 रुपये तक जाती है.
फिरोजाबाद में कांच के विभिन्न आइटम तैयार किए जाते हैं. कांच की चूड़ियों से लेकर होम डेकोरेटिव आइटम तक यहां बनाए जाते हैं. इन आइटमों में कांच के हैंडीक्राफ्ट उत्पाद भी शामिल हैं. इन्हीं में से एक वॉल लैंप है, जिसे कांच की बाउल से तैयार किया जाता है. इस पर नगों से डिजाइन बनाई जाती है और इसमें लाइट की फिटिंग की जाती है. लाइट जलने पर यह बेहद खूबसूरत दिखाई देता है. इसे कपूरदानी के नाम से भी जाना जाता है, जो आपके कमरे की सुंदरता को और बढ़ा देता है. इसकी कीमत सिर्फ 150 रुपये है.
यह आइटम भी हैंडीक्राफ्ट कारीगरों द्वारा तैयार किया जाता है. इस लैंप को कई रंगों के नगों से सजाया गया है. इसमें कांच के ढोलक के आकार का आइटम लगाया गया है. इसके ऊपर कॉपर का ढक्कन है, जो इसे मजबूती देता है. रात में कमरे में यह लैंप अलग ही लुक में दिखाई देता है, जिससे कमरे की शोभा बढ़ जाती है. फिरोजाबाद में इस लैंप की कीमत 500 रुपये से शुरू होती है और यह 800 रुपये तक आसानी से बिकता है.
यह लैंप भी वॉल लैंप के नाम से जाना जाता है. इस पर कारीगरों ने हाथ से काम किया है. इसमें कांच के पीस पर सफेद स्टोन का वर्क किया गया है. नीचे दीवार पर लगाने के लिए कॉपर का स्टैंड लगाया गया है. इससे इस लैंप को दीवार पर आसानी से लगाया जा सकता है. इसकी कीमत 500 रुपये है.
Add News18 as
Preferred Source on Google
घर को सजाने के लिए फिरोजाबाद में हैंगिंग लैंप भी मिलते हैं. कारीगर इन्हें अलग-अलग डिजाइन में तैयार करते हैं. इन पर हाथों से फेवीकोल लगाकर कांच के ऊपर रंग-बिरंगे नग चिपकाए जाते हैं. ऊपर और नीचे हैंगिंग के लिए कॉपर के स्टैंड लगाए गए हैं. बाजार में इनकी कीमत 400 रुपये से लेकर 600 रुपये तक रहती है.
फिरोजाबाद में हैंडीक्राफ्ट के कई आइटम बनाए जाते हैं, जिन्हें घरों में सजाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है. इनमें यह आइटम भी खूब पसंद किया जाता है. इसे भी घरों में हैंगिंग डेकोरेशन के लिए इस्तेमाल किया जाता है. इस पर सफेद स्टोन लगाए गए हैं, जो लाइट में खूब चमकते हैं. इसकी कीमत 700 रुपये से शुरू होती है.
यह एक टेबल लैंप है, जिसे कारीगरों द्वारा बनाया जाता है. इसमें दो बाउल का इस्तेमाल किया गया है. नीचे छोटी और ऊपर बड़ी बाउल लगाई गई है. इसमें अलग-अलग रंगों के स्टोन भी लगाए गए हैं, जो काफी चमकते हैं. इसके अलावा, इसमें लाइट की फिटिंग भी की गई है, जिसे घर या कमरे में टेबल पर रखकर जलाया जा सकता है. इसकी कीमत 500 रुपये से शुरू होती है और आकार के अनुसार अलग-अलग होती है.
यह लैंप भी घर में टेबल या अन्य स्थान पर रखकर इस्तेमाल किया जाता है. रात में हल्की रोशनी के लिए इस तरह के टेबल लैंप का इस्तेमाल किया जा सकता है. इसमें भी अलग-अलग तरह के नगों का वर्क किया गया है, जो लाइट जलाने पर बेहद खूबसूरत लगते हैं. इनकी कीमत भी 650 रुपये से शुरू होती है और आकार के अनुसार अलग-अलग होती है.
फिरोजाबाद में अलग-अलग प्रकार के लैंप बनाए जाते हैं, जिनका इस्तेमाल घर, ऑफिस या अन्य जगहों पर किया जाता है. इन्हें कारीगरों द्वारा हाथों से तैयार किया जाता है. इनमें यह लैंप भी खूब बिकता है, जिसे कमरे में इस्तेमाल किया जाता है. रात में इसे जलाकर लोग कमरे की सुंदरता बढ़ाते हैं. इसके ऊपर कॉपर की एक कटोरी होती है, जिसमें धूप या अन्य खुशबूदार चीज जलाकर कमरे को महकाया जा सकता है. बाजार में इसकी कीमत 80 रुपये से शुरू होती है.

