• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

Bigg Boss 20: लव गिल, आम्रपाली, कनिका या माही, किसको सपोर्ट कर रही हैं शहनाज गिल? खुलकर बता दी वजह

Admin by Admin
October 10, 2026
in मनोरंजन
0
Bigg Boss 20: लव गिल, आम्रपाली, कनिका या माही, किसको सपोर्ट कर रही हैं शहनाज गिल? खुलकर बता दी वजह


Last Updated:October 10, 2026, 08:42 IST

Bigg boss 20: शहनाज गिल ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर बताया कि वो इस सीजन किसे सपोर्ट करेंगी. पंजाबी एक्ट्रेस ने इंस्टा पर पोस्ट कर बताया कि वो भले ही इस बार शो नहीं देख पा रही हैं लेकिन वो माही विज को सपोर्ट कर रही हैं. शहनाज गिल ने बताया कि वो हर हाल में माही विज को सपोर्ट करेंगी क्योंकि माही ने उनको बहुत सपोर्ट किया था.

Amazon Prime DayTop Deals Inside

Bigg Boss 20: लव गिल, आम्रपाली, कनिका या माही, किसको सपोर्ट कर रही हैं शहनाज?Zoom

शहनाज गिल ने बताया कि वो ‘बिग बॉस 20’ में किसे सपोर्ट करती हैं. (फोटो साभार इंस्टाग्राम shehnaazgill)

नई दिल्ली. ‘बिग बॉस 20’ के घर में ढेर सारा घमासान और एंटरटेनमेंट देखने को मिल रहा है. लव गिल, आम्रपाली दुबे, स्काउट, यंग डीएसए, कनिका समेत कई कंटेस्टेंट्स लाइमलाइट लूट रहे हैं. बिग बॉस 13 में शहनाज गिल ने खूब वाहवाही लूटी थी. वो सिद्धार्थ शुक्ला के साथ मजाक-मस्ती करते हुए सबसे पॉपुलर कंटेस्टेंट्स की लिस्ट में शामिल हो गई थीं. अब शहनाज गिल ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर इस सीजन के अपने सबसे फेवरेट कंटेस्टेंट के बारे में बात की. उन्होंने बताया कि वो इस सीजन किस कंटेस्टेंट को सबसे ज्यादा सपोर्ट कर रही हैं.

शहनाज गिल ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर कर अपने सबसे पसंदीदा कंटेस्टेंट के बारे में बात की. वो कहती हैं कि इस सीजन में उनका बस एक ही फेवरेट कंटेस्टेंट है और शहनाज गिल ने इसके पीछे की वजह भी बताई. वो कहती हैं कि भले ही वो इस साल बिग बॉस नहीं देख पा रही हैं लेकिन वो दिल से बस माही विज को सपोर्ट करती हैं.

शहनाज गिल ने किया माही विज का सपोर्ट

शहनाज गिल का कहना है कि वो नहीं जानती हैं कि माही विज कैसा खेल रही हैं, या उनका गेम प्लान क्या है, लेकिन इन सबके बावजूद वो बस माही विज को सपोर्ट कर रही हैं. शहनाज गिल कहती हैं, मैं बिग बॉस को फॉलो नहीं कर पा रही हूं. मुझे नहीं पता कि माही विज अच्छा खेल रही हैं या बुरा. लेकिन मैं फिर भी उनका सपोर्ट कर रही हूं.

शहनाज गिल ने माही को सपोर्ट करने की बताई वजह

शहनाज गिल आगे लिखती हैं, ‘मैं एक समय पर माही विज की जगह पर थी. मुझे पता है कि वो कितना मुश्किल वक्त था. एक समय ऐसा था कि मेरे पास कपड़े तक नहीं थे. माही ने उस वक्त मेरी बहुत मदद की. उसने उस वक्त हर चीज में मेरा साथ दिया. जब मैं हंसी तो वो मेरे साथ हंसी, जब मैं रोई तो वो मेरे साथ रोई’.

शहनाज गिल ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया पोस्ट. (फोटो साभार इंस्टाग्राम shehnaazgill)

माही विज, ‘वो सच में दिल से बहुत साफ और नेक इंसान है. मैंने उसका वो साइड देखा है और इसलिए मुझे इससे फर्क नहीं पड़ता है कि वो घर के अंदर कैसे खेलती है. मैं हमेशा माही का सपोर्ट करूंगी’. माही विज ने शहनाज गिल का सपोर्ट किया था और अब एक्ट्रेस अपनी दोस्त का साथ दे रही हैं.

माही विज और जय का इस साल हुआ तलाक

माही विज का इस साल पति जय भानुशाली से तलाक हुआ. इस साल की शुरुआत में कपल ने अपने तलाक की खबर की पुष्टि की. माही विज और जय काफी समय से अलग रह रहे थे और इस साल दोनों ने अपनी राहें अगल कर लीं.

About the Author

authorimg

Pranjul SinghSub-Editor

From the precision of chemistry labs to the vibrant chaos of a newsroom, my journey has been about finding the perfect formula for a great story. A graduate in Chemistry Honours from the historic Scottish Churc…

और पढ़ें

Location :

New Delhi,New Delhi,Delhi

First Published :

October 10, 2026, 08:41 IST





Source link

Views: 5
Post image
Previous Post

झांसी के पहलवान महंगे सप्लीमेंट की बजाय दूध, चना, बादाम और देसी खानपान से बना रहे सेहत, कुश्ती को लेकर दिखा उत्साह

Next Post

महंगे डेकोरेशन की क्या है जरूरत, जब फिरोजाबाद के इन खूबसूरत लैंप से सजा सकते हैं अपना घर, जानिए कीमत

Next Post
महंगे डेकोरेशन की क्या है जरूरत, जब फिरोजाबाद के इन खूबसूरत लैंप से सजा सकते हैं अपना घर, जानिए कीमत

महंगे डेकोरेशन की क्या है जरूरत, जब फिरोजाबाद के इन खूबसूरत लैंप से सजा सकते हैं अपना घर, जानिए कीमत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement