• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

अमिताभ से रणबीर तक, कौन है इन सुपरस्टार्स का फिटनेस गुरु? 2003 की हिट में भी आया नजर, मेकओवर ऐसा उड़ाए सबके होश

Admin by Admin
October 10, 2026
in मनोरंजन
0
अमिताभ से रणबीर तक, कौन है इन सुपरस्टार्स का फिटनेस गुरु? 2003 की हिट में भी आया नजर, मेकओवर ऐसा उड़ाए सबके होश


Last Updated:October 10, 2026, 06:45 IST

Fitness Guru Of Superstars: कभी शाहरुख खान की फिल्म में DJ बनकर चंद सेकेंड के लिए दिखे थे, आज बॉलीवुड के बड़े सितारे उनसे फिटनेस के गुर सीखते हैं. वक्त के साथ इस एक्टर का लुक भी इतना बदल गया कि पुरानी तस्वीर से पहचानना मुश्किल हो जाए. मस्कुलर बॉडी, टैटू और फिटनेस की दुनिया में खास पहचान बना चुके इस शख्स ने एक्टिंग को अलविदा कह दिया. नाम है धीपेश भट्ट.

Amazon Prime DayTop Deals Inside

नई दिल्ली. बॉलीवुड की फिल्मों में कई चेहरे ऐसे होते हैं, जो पर्दे पर कुछ ही पलों के लिए दिखाई देते हैं. लेकिन सालों बाद उनकी जिंदगी की कहानी जानकर लोग हैरान रह जाते हैं. 2003 में रिलीज हुई एक बड़ी हिट फिल्म में भी एक ऐसा ही चेहरा नजर आया था. सिर पर बैंडाना, हेडफोन और अंदाज बिल्कुल DJ वाला. उस वक्त शायद ही किसी ने सोचा होगा कि फिल्म का यह छोटा सा किरदार निभाने वाला शख्स आगे चलकर बॉलीवुड के बड़े-बड़े सितारों की फिटनेस का राजदार बनेगा. आज उसका लुक इतना बदल चुका है कि पुरानी तस्वीर देखकर पहचानना भी आसान नहीं. ये वो शख्स हैं जो आज अमिताभ बच्चन, आमिर खान से लेकप रणबीर कपूर तक के फिटनेस गुरु बन गए. एक्टिंग छोड़ मस्कुलर बॉडी, शरीर पर टैटू और फिटनेस की दुनिया में अलग पहचान बना चुका ये शख्स धीपेश भट्ट है.

शाहरुख खान, प्रीति जिंटा और सैफ अली खान स्टारर 2003 की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘कल हो ना हो’ का वो फनी सीन तो आपको याद ही होगा. जब ‘नैना’ के लिए एक मैच मेकिंग सीन में न्यूयॉर्क के कूल और चुलबुले ‘डीजे फ्रैंकी रामदयाल’ की एंट्री होती है. अपने सिर पर बंधे बंडाना, गले में टंगे हेडफोन और बेफिक्र अंदाज से चंद मिनटों में दर्शकों को हंसाने वाले फ्रैंकी रामदयाल यानी एक्टर धीपेश भट्ट ने वो छोटा सा रोल निभाया था. हिट फिल्म के बाद पर्दे से गायब हुआ यह मासूम सा दिखने वाला ‘डीजे’ अब सुपरस्टार्स का फिटनेस गुरु बन गया है. फोटो साभार- IMDb

फिल्मों की चकाचौंध को अलविदा कहकर धीपेश ने फिटनेस की दुनिया में कदम रखा और खुद को पूरी तरह ट्रांसफॉर्म कर लिया. आज उनका लुक इतना बदल चुका है कि उन्हें पहली नजर में पहचानना भी नामुमकिन है. भारी-भरकम मस्कुलर बॉडी और भगवान शिव की भक्ति को दर्शाते टैटूज के साथ धीपेश अब ‘शिवोहम’ के नाम से जाने जाते हैं. फाइल फोटो. 

Add News18 as
Preferred Source on Google

आज धीपेश का लुक 2003 के फ्रैंकी से बिल्कुल अलग नजर आता है. कभी स्क्रीन पर पतले-दुबले और यंग दिखने वाले धीपेश ने जबरदस्त मस्कुलर फिजीक बनाई. उनके शरीर पर बने कई टैटू भी लोगों का ध्यान खींचते हैं. इनमें भगवान शिव से जुड़ी उनकी आध्यात्मिक आस्था की झलक देखने को मिलती है. फोटो साभार-@shivohamofficial/Instagram

उनके सेलिब्रिटी क्लाइंट्स की लिस्ट यहीं खत्म नहीं होती. अमिताभ बच्चन, जैकलीन फर्नांडिस और राम चरण जैसे सितारे भी उनसे ट्रेनिंग ले चुके हैं. यानी जिस शख्स ने कभी एक फिल्म में छोटा सा किरदार निभाया था, वह अब बॉलीवुड के कई बड़े चेहरों के फिटनेस रूटीन का हिस्सा बन चुका है. फोटो साभार-@shivohamofficial/Instagram

धीपेश की पत्नी वृंदा भट्ट भी एक जानी-मानी होलिस्टिक वैलनेस कोच हैं, जो योगिक साइकोथेरेपी के जरिए शरीर, मन और ऊर्जा को संतुलित करने का काम करती हैं. उन्होंने अमिताभ बच्चन, आमिर खान, करण जौहर, काजोल और सुष्मिता सेन समेत कई मशहूर हस्तियों को कोचिंग दी है. फोटो साभार-@shivohamofficial/Instagram

दोनों ने मिलकर साल 2017 में मुंबई में ‘शिवफिट’ नाम से अपना जिम और फिटनेस सेंटर शुरू किया था. फिटनेस इंडस्ट्री में धीपेश को भारत में क्रॉसफिट को बढ़ावा देने वाले लोगों में भी गिना जाता है. फोटो साभार-@shivohamofficial/Instagram

वह करीब नौ साल तक रीबॉक के ब्रांड एंबेसडर रहे. यानी उनका करियर सिर्फ सेलिब्रिटी ट्रेनिंग तक सीमित नहीं रहा, बल्कि उन्होंने फिटनेस को एक पूरे प्रोफेशन और बिजनेस में बदल दिया. सोशल मीडिया पर भी धीपेश काफी एक्टिव हैं. वह लगातार वर्कआउट, न्यूट्रिशन और फिटनेस से जुड़े कंटेंट शेयर करते हैं. उनकी सोशल मीडिया फैन फॉलोइंग 933K है. फोटो साभार-@shivohamofficial/Instagram

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
First Published :

October 10, 2026, 06:45 IST



Source link

Views: 5
Post image
Previous Post

गोंडा का कोल्हमपुर मंदिर, जहां मईया के आशीर्वाद से भरती है माओं की सूनी कोख, जानें मान्यता

Next Post

झांसी के पहलवान महंगे सप्लीमेंट की बजाय दूध, चना, बादाम और देसी खानपान से बना रहे सेहत, कुश्ती को लेकर दिखा उत्साह

Next Post
झांसी के पहलवान महंगे सप्लीमेंट की बजाय दूध, चना, बादाम और देसी खानपान से बना रहे सेहत, कुश्ती को लेकर दिखा उत्साह

झांसी के पहलवान महंगे सप्लीमेंट की बजाय दूध, चना, बादाम और देसी खानपान से बना रहे सेहत, कुश्ती को लेकर दिखा उत्साह

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement