संवाददाता@रामबली मिश्रा….

श्रावण मास के तीसरे सोमवार के साथ साथ नाग पंचमी का त्योहार होने के कारण क्षेत्र के मंदिरों में सुबह से भक्तो की भीड़ देखने को मिला साथ ही हर हर महादेव के उदघोष से चारो तरफ वातावरण गूंज उठा। श्रद्धालु भक्त नाग देवता की पूजा की और शिवलिंग पर जलाभिषेक कर फल, फूल, बेलपत्र, धतूरा, भाँग इत्यादि चढ़ा कर अपने मन की मुराद अंतर आत्मा से मांगते रहे।
क्षेत्र में जगह जगह खेलकूद का आयोजन किया गया। जरहा के अजीरेश्वर धाम मंदिर में सावन के तीसरे सोमवार को मेला देखने को मिला। अजीरेश्वर धाम मंदिर प्रबन्ध समिति द्वारा समूचे दिन बाबा का महाप्रसाद श्रद्धालुओ को खिलाया जाता रहा।

मंदिर परिसर में चाक चौबंद सुरक्षा ब्यवस्था के लिए अजिरेश्वर धाम समिति के त्रिभुवन नारायण सिंह, ब्रम्हाजीत सिंह, गणेश शर्मा , श्यामसुंदर जायसवाल, राहुल सिंह सहित सांस्कृतिक कमेटी अजिरेश्वर धाम, सेवकाड़ाड़, संकल्प फ्रेंड्स क्लब बकरीहवा के सभी पदाधिकारियों द्वारा महाप्रसाद वितरण करने में अहम भूमिका निभाई। शांतिव्यवस्था के लिए थाना प्रभारी राजेश कुमार सिंह मय हमराह जवानों तथा महिला फोर्स के साथ सुबह से ही मंदिर परिसर में डटे रहे।
