Last Updated:
इन दिनों गांव की मिट्टी से जुड़ी सादगी भरी कहानियों का जबरदस्त दबदबा देखने को मिल रहा है. इसी बीच एक पॉपुलर सीरीज के नए सीजन ने आते ही डिजिटल दुनिया में तहलका मचा दिया है. देहाती माहौल, गांव की राजनीति और पारिवारिक ड्रामे से सजी यह सीरीज रिलीज होते ही ट्रेंडिंग चार्ट्स में धमाल मचा रही है. खास बात है कि पहला एपिसोड पूरी सीरीज को देखने पर मजबूर कर देता है.
नई दिल्ली. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर इन दिनों गांव की मजेदार कहानी पर बनी एक सीरीज धूम मचा रही है. देसी मिजाज, गांव की आपसी राजनीति और रिश्तों के ताने-बाने से बुनी यह सीरीज इस समय ट्रेंडिंग चार्ट्स पर पहले नंबर पर काबिज है. शो की कहानी इतनी पकड़ मजबूत रखती है कि इसका पहला एपिसोड ही दर्शकों को पूरी सीरीज एक ही बैठक में देखने पर मजबूर कर देता है. हम जिस सीरीज की बात कर रहे हैं उसका नाम है- ‘दुपहिया सीजन 2’.
साल 2025 में रिलीज हुई ‘दुपहिया’ सीरीज ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया था और अब इसका दूसरा सीजन भी प्राइम वीडियो पर आ गया है. खास बात है कि इसकी कहानी ने लोगों के दिलों को जीत लिया है और इसे खूब देखा जा रहा है. कॉमेडी-ड्रामा सीरीज की सबसे बड़ी यूएसपी इसकी मजेदार कहानी और शानदार डायलॉग्स हैं. कुछ-कुछ मौकों पर यह इमोशनल भी करती है. (फोटो साभार: यूट्यूब ग्रैब)
‘दुपहिया 2’ सीरीज का पहला एपिसोड शुरुआत से ही दर्शक को कहानी के माहौल में ढाल लेता है. किरदार अपनी समस्याओं, महत्वाकांक्षाओं और गांव की परिस्थितियों के साथ इस तरह रूबरू होते हैं कि दर्शकों के लिए अगले एपिसोड का इंतजार करना मुश्किल हो जाता है. हंसी-मजाक के हल्के-फुल्के लम्हों के बीच अचानक उभरने वाले गंभीर मोड़ शो की गति को बनाए रखते हैं. (फोटो साभार: यूट्यूब ग्रैब)
Add News18 as
Preferred Source on Google
इस सीरीज की जान इसकी शानदार स्टारकास्ट है. इसमें गजराज राव, स्पर्श श्रीवास्तव, रेणुका शहाणे, शिवानी रघुवंशी, भुवन अरोड़ा और यशपाल शर्मा जैसे सितारे नजर आते हैं. पहले सीजन में भी इन्हीं सितारों ने काम किया था. खास बात है कि दूसरे सीजन में भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ ने भी काम किया है. (फोटो साभार: IMDb)
‘दुपहिया’ के दूसरे सीजन की कहानी वहीं से शुरू होती है, जहां सीजन 1 खत्म हुआ था. एक बार फिर यह सीरीज ‘धड़कपुर’ गांव की गलियों में ले जाती है, जहां बनवारी लाल झा (गजराज राव) और उनका परिवार बेटी की शादी टूटने के बाद जिंदगी को पटरी पर लाने में जुटा है. नौकरी छूट जाने के बाद बनवारी के सामने घर चलाने का गंभीर आर्थिक संकट खड़ा हो जाता है. (फोटो साभार: यूट्यूब ग्रैब)
ऐसे में उसे अपनी जमीन पर मोबाइल टावर लगाने का ऑफर मिलता है, जो उसे एक उम्मीद की नई किरण जैसा लगता है. हालांकि, गांववाले इसे तरक्की के बजाय आफत की शुरुआत मान बैठते हैं. देखते ही देखते तरह-तरह की अफवाहें फैलने लगती हैं और ग्रामीण कहते हैं कि कि गांव में टावर लगने से पुरुष नपुंसक हो सकते हैं. यह भी कहा जाता है कि अगर गांव में टावर लग गया तो सुनामी जैसी भयानक आपदा आ सकती है. इसके बाद सीरीज की मजेदार कहानी शुरू होती है, जो मनोरंजन का भरपूर डोज देती है. (फोटो साभार: यूट्यूब ग्रैब)
आज के दौर में जहां थ्रिलर और क्राइम ड्रामा सीरीज का बोलबाला है, वहीं यह सादगी भरी देसी कहानी एक ताजी हवा का झोंका बनकर आई है. यही कारण है कि इस वेब शो ने ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर नंबर 1 पर कब्जा कर लिया है. पिछले कई दिनों से यह सीरीज ट्रेंडिंग लिस्ट में टॉप पर बनी हुई है. (फोटो साभार: यूट्यूब ग्रैब)
अगर आप भी ओटीटी पर दिलचस्प कहानी की तलाश में हैं, तो यह नया सीजन आपकी वॉचलिस्ट में सबसे ऊपर होना चाहिए. इस सीरीज को सोनम नायर ने डायरेक्ट किया है. इस सीरीज में कुल 8 एपिसोड हैं और पहला एपिसोड खत्म करने के बाद आप खुद को पूरी सीरीज देखने से रोक नहीं पाएंगे. (फोटो साभार: यूट्यूब ग्रैब)

