• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सोनभद्र. त्योहारों पर कीर्ति और गौरी के जीवन में खुशियां लाने की पहल, ‘हमारी कीर्ति’ अभियान शुरू

JK Gupta by JK Gupta
October 9, 2026
in सोनभद्र
0

मुख्यालय संवाददाता@विशाल टंडन…


..आकांक्षा समिति ने जनपदवासियों से सहयोग की अपील की, ‘सोन अर्थ’ उत्पादों को देशभर में पहचान दिलाने की भी तैयारी


दशहरा और दीपावली के त्योहार पर जरूरतमंद बच्चियों के जीवन में खुशियां लाने और महिला समूहों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की पहल की गई है। आकांक्षा समिति की अध्यक्ष आरुषी मिश्रा की अध्यक्षता में गुरुवार को सर्किट हाउस सभागार में आयोजित बैठक में ‘हमारी कीर्ति’ अभियान का शुभारंभ किया गया। इस दौरान वन स्टॉप सेंटर के साथ संचालित दत्तक ग्रहण इकाई में रह रही बच्चियों कीर्ति और गौरी के लिए जनपदवासियों से स्वेच्छा से सहयोग करने की अपील की गई।

आरुषी मिश्रा ने कहा कि त्योहार खुशियां बांटने और जरूरतमंदों के साथ अपनत्व साझा करने का अवसर हैं। ‘हमारी कीर्ति’ अभियान के माध्यम से लोग अपनी इच्छानुसार बच्चियों के लिए आवश्यक सामग्री अथवा दान देकर सहयोग कर सकते हैं। समाज की सहभागिता से बच्चियों के जीवन में खुशियां लाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि दत्तक ग्रहण इकाई में आवासित बच्चों को गोद लेने की प्रक्रिया के संबंध में जानकारी प्राप्त करने के लिए इच्छुक व्यक्ति वन स्टॉप सेंटर की केंद्र प्रशासक के मोबाइल नंबर 8318359154 पर संपर्क कर सकते हैं।

बैठक में प्रेरणा समूह की महिलाओं द्वारा तैयार किए जा रहे ‘सोन अर्थ’ उत्पादों को व्यापक बाजार उपलब्ध कराने पर भी चर्चा हुई। आरुषी मिश्रा ने कहा कि आकांक्षा समिति इन उत्पादों की ब्रांडिंग और प्रचार-प्रसार में सहयोग करेगी, ताकि इन्हें प्रदेश और देश के बड़े बाजारों तक पहुंचाया जा सके। इससे उत्पादों की बिक्री बढ़ाने और महिलाओं को उनके परिश्रम का बेहतर लाभ दिलाने में मदद मिल सकती है।

उन्होंने कहा कि स्थानीय उत्पादों को नई पहचान दिलाना और महिला समूहों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाना समिति की प्राथमिकताओं में शामिल है। इसके लिए उत्पादों की गुणवत्ता, आकर्षक ब्रांडिंग, प्रचार-प्रसार और बाजार से जुड़ाव पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

बैठक में बाल संरक्षण, बच्चियों के सहयोग, महिला सशक्तीकरण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े जागरूकता कार्यक्रमों पर भी चर्चा की गई। आरुषी मिश्रा ने कहा कि ‘हमारी कीर्ति’ अभियान के माध्यम से लोगों को बाल संरक्षण और सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया जाएगा। बैठक में एसडीएम मुख्यालय आकांक्षा गौतम, डॉ. दीप्ति सिंह, जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी विद्या शुक्ला, प्रोबेशन अधिकारी इंद्रावती समेत आकांक्षा समिति की अन्य सदस्य उपस्थित रहीं।

Views: 90
Download Sonebhadra Live App
Previous Post

Kanshi Rams Mahaparinirvan Diwas: यूपी चुनाव में 'दोगला सपा से सावधान रहना', मायावती ने अखिलेश यादव को खूब लताड़ा तो CM योगी की तारीफ

Next Post

चार यार की रिलीज डेट आउट, पूरव झा और दिव्येंदु भट्टाचार्य की नई सीरीज में मिलेगा सस्पेंस और क्राइम का डबल डोज

Next Post
चार यार की रिलीज डेट आउट, पूरव झा और दिव्येंदु भट्टाचार्य की नई सीरीज में मिलेगा सस्पेंस और क्राइम का डबल डोज

चार यार की रिलीज डेट आउट, पूरव झा और दिव्येंदु भट्टाचार्य की नई सीरीज में मिलेगा सस्पेंस और क्राइम का डबल डोज

Related Posts

  • सोनभद्र. अपना दल एस के जिला कार्यालय पर आयोजित हुआ कार्यक्रम, वक्ताओं ने लौह पुरुष के योगदान को किया याद
  • दुद्धी. साहित्यिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक उत्थान मंच ने दर्जनों प्रबुद्धजनों को किया सम्मानित
  • डाला. संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का शव फंदे से लटकता मिला, परिवार में मचा कोहराम
  • सोनभद्र. चाचा नेहरू पार्क में 251 दीप जलाकर मनाई गई सरदार पटेल की जयंती
  • सोनभद्र. गंगा उत्सव पर सोनभद्र में होंगी जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिताएं
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement