• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

‘अमेरिका हमारा बड़ा बाजार’… टैरिफ को लेकर मिर्जापुर के कालीन कारोबारियों ने जताई चिंता, बोले- दिक्कत होगी

Admin by Admin
October 9, 2026
in उत्तर प्रदेश
0
‘अमेरिका हमारा बड़ा बाजार’… टैरिफ को लेकर मिर्जापुर के कालीन कारोबारियों ने जताई चिंता, बोले- दिक्कत होगी

[ad_1]

मिर्जापुर: अमेरिका के द्वारा रुस से तेल खरीदने वाले देशों पर 200 प्रतिशत टैरिफ लगाने का प्रस्ताव पास कर दिया है. ऐसे में 10 देश को चिन्हित भी किया गया है, जिसमें भारत भी शामिल है. 200 प्रतिशत टैरिफ बिल पास किए जाने के बाद कालीन कारोबारियों में दहशत का माहौल है. कालीन कारोबारी का कहना है कि अमेरिका के साथ भारत का सबसे ज्यादा कारोबार होता है. ऐसे में कालीन बिजनेस उनमें से एक है. अगर भारत के ऊपर भारी भरकम रैरिफ लगेगा तो कालीन का कारोबार प्रभावित होगा. हालांकि, अभी 10 प्रतिशत टैरिफ है, जिसका प्रभाव कालीन कारोबार पर नहीं है. टैरिफ बढ़ेगा तो निश्चित तौर पर कालीन का कारोबार प्रभावित होगा.

मिर्जापुर में कालीन के बड़े व्यवसाई परवेज खान ने लोकल 18 से बताया कि लोकल लेवल पर लगभग 50 सालों से फेयर लग रहा है. पहले बनारस लगता था और अब काफी सालों से भदोही के अंदर एग्जीबिशन सेंटर बना है, यहाँ लगाया जा रहा है. कार्पेट फेयर से लोकल लोग हैं, जो छोटे व्यवसायी भी हैं. उनको भी मौका मिलता है यहाँ पार्टिसिपेट करने का. ऐसे में छोटे लोगों को आगे बढ़ने का मौका मिल रहा है. बड़े लोगों को भी आसानी होती है कि वो अपनी चीज़ों को डिस्प्ले करें, तो ओवरऑल अगर आप देखें तो फायदा तो हो रहा है. अगर आप देखेंगे तो मेन एक्सपोर्ट जो है वो यूएस का है. तमाम कस्टमर यहाँ आये हुए हैं. मैं देख रहा हूँ कि लोग एक दूसरे से मिल रहे हैं और एक दूसरे के स्टॉल पर जा रहे हैं. उम्मीद तो है कि कालीन का बिजनेस आने वाले दिनों में बढ़िया होना चाहिए.

अभी 10 प्रतिशत है टैरिफ

परवेज खान ने बताया कि अभी तो अमेरिकी टैरिफ 10 प्रतिशत के आसपास है. अमेरिका ने बहुत मिनिमाइज़ कर दिया और इतना टैरिफ अगर है तो कोई दिक्कत नहीं है. दिक्कत तब थी, जब 25 प्रतिशत टैरिफ था और बाद में 25 से 50 किया गया. उस वक्त हिंदुस्तान का कारपेट बेल्ट है. वैसे और सेक्टर में भी इससे प्रॉब्लम हुई थी, लेकिन कारपेट बेल्ट को इसका बहुत नुकसान हुआ था. क्योंकि, हमारे ऊपर टैरिफ ज्यादा था और भी तमाम ऐसी कंट्रीज़ हैं, जो कारपेट बनाती हैं. उनके ऊपर टैरिफ कम था. उनका बिज़नेस बढ़ा है और हमारे बिज़नेस के ऊपर इसका इंपैक्ट पड़ा है.

अच्छा चल रहा काम

परवेज खान ने बताया कि वर्तमान समय में सब कुछ सामान्य चल रहा है. काम आगे बढ़ रहा है. लोगों का इंटरेस्ट बढ़ रहा है. भारतीय कालीन में एक्सपोर्टरों का रुझान बढ़ रहा है. मुझे उम्मीद है कि आने वाले दिनों में सब अच्छा होना चाहिए, लेकिन जहाँ तक सुनने में आ रहा है कि जो भी रशिया से तेल खरीद रहा है. ऐसे 10 कंट्री को अमेरिका ने सॉर्ट आउट किया है कि जो रशिया से तेल खरीद रहा है उनके ऊपर 100 प्रतिशत टैरिफ लगाएंगे. उसमें हिंदुस्तान भी है. यह टैरिफ बहुत बड़ा है और इतना अगर लगता है तो बहुत दिक्कत होगी. क्योंकि, कारपेट इंडस्ट्री के अंदर बहुत कम्पटीशन है. तमाम कंट्रीज़ के साथ हमारा कम्पटीशन है.

शॉर्ट आउट करेगी मामला

परवेज खान ने बताया कि हम लोगों को पूरी उम्मीद है अपने हिंदुस्तान के गवर्नमेंट पर कि इसको वो सॉर्ट आउट करेंगे और दोबारा इस तरीके का टैरिफ हमारे ऊपर इम्पोज़ न हो. ऐसा पूरा प्रयास करेंगे. ऊपर वाले ने चाहा तो हमारे ऊपर टैरिफ नहीं लगेगा. जो है उसी से आगे काम चलेगा, ऐसी मैं उम्मीद करता हूँ. अमेरिका के साथ कालीन का कारोबार 60 प्रतिशत है. एक बड़ा पार्ट हमारा यूएस के साथ बिज़नेस है. इसलिए हमें इसको बचाये रखना और खासतौर से टैरिफ से इस इंडस्ट्री को बचाये रखना बहुत जरूरी है.

बुनकरों को नुकसान

कॉरपेट व्यवसाई अनिल सिंह ने बताया कि जियोपॉलिटिक्स में यह टैरिफ वॉर जो चल रहा है. केवल कालीन से ही संबंधित नहीं है. कई सेक्टरों में है. कालीन भी उसमें से एक सेक्टर है. चूंकि, यह यहाँ भी लेबर इसमें लार्ज़ली इन्वॉल्व रहता है तो असर पड़ता है. पैनिक शुरू में हुआ था. पहले 50 प्रतिशत लगा. फिर 100 प्रतिशत किया गया और फिर 25 प्रतिशत किया. फिर 200 प्रतिशत की बात आ रही है. अमेरिका की ट्रंप सरकार खुद कन्फ्यूज्ड है. अब क्या डिसाइड होगा. यह मालूम नहीं है, लेकिन ठीक है. हमें उम्मीद है कि सरकार कोई न कोई रास्ता जो है निकाल लेगी. 60 से 65 प्रतिशत के करीब अमेरिका का व्यापार होता है.

[ad_2]

Source link

Views: 90
Download Sonebhadra Live App
Previous Post

कभी फिल्मी पोस्टर रंगकर कमाते थे 35 रुपये, 100 लोगों के लिए बनाते थे खाना, नाना पाटेकर की जिंदगी के 10 अनसुने किस्से

Next Post

नाना पाटेकर की मौत से टूटे अनिल कपूर, लिखा भावुक पोस्ट, 87 साल की ऑनस्क्रीन मां का भी छलका दर्द

Next Post
नाना पाटेकर की मौत से टूटे अनिल कपूर, लिखा भावुक पोस्ट, 87 साल की ऑनस्क्रीन मां का भी छलका दर्द

नाना पाटेकर की मौत से टूटे अनिल कपूर, लिखा भावुक पोस्ट, 87 साल की ऑनस्क्रीन मां का भी छलका दर्द

Related Posts

  • नंदवारा हत्याकांड में पूर्व मंत्री के बेटे समेत दो गिरफ्तार, कोर्ट ने जारी किया गैर जमानती वारंट, Uttar-pradesh Hindi News
  • Hindustan Special: मोती पालन और हैचरी स्थापना ने मत्स्यपालक को दी उम्मीद, बजट ने रोकी राह, Uttar-pradesh Hindi News
  • यूपी में वाल्मिकी जयंती पर सार्वजनिक अवकाश, 26 अक्तूबर को बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज, Uttar-pradesh Hindi News
  • दूसरी शादी की तैयारी में थी पत्नी, खबर मिलते ही पुलिस लेकर आ गया पहला पति, Uttar-pradesh Hindi News
  • जिसके साथ लिव-इन में रहती थी महिला, उस पर करा देती थी केस; पुराने आशिक ने गला घोंटकर मार डाला, Uttar-pradesh Hindi News
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement