[ad_1]
नई दिल्ली. दिग्गज एक्टर नाना पाटेकर के निधन की खबर से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है. 75 साल की उम्र में एक्टर ने दुनिया को अलविदा कह दिया. जानकारी के नाना पाटेकर गोवा के डोना पाउला स्थित अपने घर में बेहोश मिले थे. इसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. बताया जा रहा है कि उन्हें गंभीर कार्डियक अरेस्ट आया था और डॉक्टरों ने करीब 45 मिनट तक उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली. नाना के निधन की खबर सामने आते ही उनके चाहने वालों और फिल्म जगत से जुड़े लोगों के बीच शोक की लहर दौड़ गई. करीब पांच दशक लंबे करियर में नाना ने अपने दमदार अभिनय से हिंदी और मराठी सिनेमा में खास पहचान बनाई. उनकी बेबाक संवाद अदायगी और यादगार किरदार हमेशा दर्शकों के दिलों में जिंदा रहेंगे.
संजय दत्त ने भी भावुक पोस्ट किया
नाना पाटेकर के निधन पर संजय दत्त ने भी भावुक पोस्ट किया. उन्होंने लिखा, “अब भी यह विश्वास करना मुश्किल है कि नाना हमारे बीच नहीं हैं. मेरे पास उनके साथ बिताए समय की कई अच्छी यादें हैं. मैं इन यादों को हमेशा अपने दिल के करीब रखूंगा. उनका जाना सिर्फ उनके करीबियों और चाहने वाले लोगों के लिए ही नहीं, बल्कि पूरे फिल्म जगत के लिए बहुत बड़ी क्षति है. वह शानदार अभिनेता, महान कलाकार और बेहद खास इंसान थे. मेरी उनके परिवार और करीबियों के प्रति संवेदना है। उनका जाना ऐसी कमी छोड़ गया है जिसे भर पाना आसान नहीं होगा.”
पर्दे के असली ‘नट सम्राट’ थे नाना पाटेकर
फिल्मकार सुभाष घई ने नाना पाटेकर को याद किया. उन्होंने सोशल मीडिया पर एक्टर को अलविदा कहते हुए अपने पोस्ट में लिखा, ”मराठी और हिंदी सिनेमा के साथ रंगमंच भी उन्हें हमेशा याद रखेगा. वह पर्दे के असली ‘नट सम्राट’ थे. उनके कई अलग-अलग पहलू थे. वे ऐसे दोस्त थे, जिनके रिश्ते में किसी तरह का स्वार्थ या लेन-देन नहीं था. वे अपने आप के प्रति बेहद ईमानदार इंसान थे। वे घर पर मां की तरह शानदार खाना बनाते थे. उनका हंसमुख स्वभाव और सोचने का अंदाज बिल्कुल अलग था. वे एक अनोखे दार्शनिक और समाज की मदद करने वाले व्यक्ति थे.”
Nana Patekar Death: नाना पाटेकर के अंतिम संस्कार की तैयारियां शुरू, पुणे के डोंजे गांव में होगी अंतिम विदाई
नाना पाटेकर के अंतिम संस्कार की तैयारियां पुणे के डोंजे गांव में शुरू हो गई हैं. दिग्गज अभिनेता को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी जाएगी. अंतिम संस्कार को लेकर प्रशासन और परिवार की ओर से तैयारियां की जा रही हैं. नाना के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है.
#WATCH | Maharashtra | Preparations are underway at Pune’s Donje village for the last rites of veteran actor Nana Patekar, who passed away this morning. He will be accorded full state honours. https://t.co/S02nyumKqs
— ANI (@ANI) October 8, 2026
Nana Patekar Death Celeb Reaction: हेमा मालिनी ने नाना पाटेकर को किया याद, बोलीं- ‘मैं उनकी फेवरेट एक्ट्रेस थी’
नाना पाटेकर के निधन पर दिग्गज एक्ट्रेस हेमा मालिनी ने उन्हें भावुक श्रद्धांजलि दी है. उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि आज फिल्म इंडस्ट्री ने एक आइकन को खो दिया. हेमा ने नाना की अदाकारी की तारीफ करते हुए कहा कि वह अभिनय की एक पूरी संस्था थे. उन्होंने नाना के ‘नाम फाउंडेशन’ के जरिए किसानों और जरूरतमंदों के लिए किए गए काम को भी याद किया. हेमा मालिनी ने कहा कि नाना ने हिंदी और मराठी सिनेमा में शानदार फिल्मों की विरासत छोड़ी है. उन्होंने लिखा कि उन्हें नाना की फिल्में और उनके किरदार निभाने का अनोखा अंदाज पसंद था. हेमा ने यह भी बताया कि नाना कई बार कह चुके थे कि वह क्लासिक सिनेमा में उनकी पसंदीदा अभिनेत्री थीं. हेमा ने कहा कि फिल्म इंडस्ट्री उन्हें निश्चित तौर पर याद करेगी.
जब नाना पाटेकर ने स्मृति ईरानी के लिए अपने हाथों से बनाई थी फिश फ्राई, याद कर भावुक हुईं ‘तुलसी’
दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर के निधन के बाद अभिनेत्री और भाजपा नेता स्मृति ईरानी ने उन्हें याद करते हुए एक वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया. उन्होंने बताया कि दुनिया उन्हें नाना पाटेकर के नाम से जानती थी, लेकिन उनके लिए वह हमेशा ‘दादा’ रहे. इंस्टाग्राम पर शेयर किए वीडियो में नाना पाटेकर अपने हाथों से स्मृति के लिए फिश फ्राई बनाते हुए दिखाई देते हैं. इस वीडियो को शेयर करते हुए स्मृति ईरानी ने कैप्शन में लिखा, ‘दादा, मैं उन्हें इसी नाम से बुलाती थी, जबकि पूरी दुनिया उन्हें नाना पाटेकर के नाम से जानती थी. वह मुझे कभी भी फोन कर लेते थे, उनमें किसी तरह की फॉर्मैलिटी नहीं होती थी. वह सीधे पूछते थे, ‘कहां है रे?’
स्मृति ने आगे लिखा, ‘मैंने नाना के साथ बिताए पलों की बहुत कम तस्वीरें खींची थीं. उस समय कभी यह नहीं सोचा था कि एक दिन वही तस्वीरें यादों का सहारा बन जाएंगी. मैं कभी-कभी अचानक नाना को फोन कर देती थी और उन युवा कलाकारों से उनकी बात कराती थी, जो उनको अपना आदर्श मानते थे. नाना भी हमेशा उसी गर्मजोशी के साथ उनसे बात करते थे. उनके सख्त और रूखे नजर आने वाले व्यक्तित्व के पीछे बेहद गर्मजोशी भरा दिल था.’
स्मृति ने नाना से जुड़ी अपनी सबसे प्यारी यादों में से एक का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा, ‘एक बार नाना ने मेरे लिए अपने हाथों से खाना बनाया था. इसके पीछे कोई खास मौका नहीं था. बस नाना अपने अंदाज में मेरे लिए खाना बना रहे थे’ उन्होंने नाना के साथ हुई अपनी आखिरी बातचीत को भी याद किया। स्मृति ने कहा, ”नाना ने एक दिन मुझसे पूछा था कि मैं पुणे कब आ रही हूं. मैंने जवाब दिया था कि जल्द ही आऊंगी. अब उनकी यही बात बार-बार याद आ रही है.’
Nana Patekar Death Celeb Reaction:’आप बहुत याद आएंगे’, नाना पाटेकर के निधन पर मनीषा कोइराला का भावुक पोस्ट
मनीषा कोइराला ने नाना पाटेकर को याद करते हुए सोशल मीडिया पर एक भावुक श्रद्धांजलि दी. अभिनेत्री ने अपने पोस्ट में नाना को भारतीय सिनेमा का महान कलाकार बताते हुए उनके अभिनय कौशल की तारीफ की. उन्होंने लिखा कि एक महान अभिनेता, शानदार व्यक्तित्व और अभिनय कला के सच्चे दिग्गज के निधन से वह बेहद दुखी हैं. मनीषा ने आगे नाना के सिनेमा में योगदान और अपने काम के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को याद किया. उन्होंने कहा कि फिल्मों में नाना का योगदान और अभिनय के प्रति उनका समर्पण हमेशा याद रखा जाएगा. अपने संदेश के अंत में मनीषा ने उनकी आत्मा की शांति की कामना करते हुए ‘ओम शांति’ लिखा.
Nana Patekar Death: नाना पाटेकर के पुणे वाले फार्महाउस पर उमड़ी फैंस की भीड़
75 साल की उम्र में गोवा में 8 अक्टूबर को उन्होंने अंतिम सांसें ली. करीब 5.20 मिनट पर उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. नाना पाटेकर के देशभर में जबरदस्त फैन फॉलोइंग है. वह नाम फाउंडेशन के जरिए लोगों की मदद भी करते थे. अब जबसे ये दुखद खबर सामने आई है उनके चाहने वाले निराश है. नाम फाउंडे के सीईओ ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा, ‘नाना पाटेकर हमारे और महाराष्ट्र के लिए पिता सामान थे. जब भी कोई दिक्कत होती तो पहला हाथ नाना पाटेकर साहब का होता था. आज उनके जाने के बाद से ऐसा लग रहा है कि हमारे सिर से छ्त्रछाया उठ गई है.’
‘इवल डेड’: नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता का रिएक्शन, बोलीं- ‘पहले सोचूंगी क्या कहना है’
दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर के निधन की खबर के बाद एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता ने भी प्रतिक्रिया दी है. सालों पहले नाना पाटेकर पर लगाए गए तनुश्री के आरोपों ने भारत में #MeToo आंदोलन की शुरुआती चर्चाओं में अहम जगह बनाई थी. अब अभिनेता के निधन के बाद तनुश्री ने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए अपनी बात रखी. उन्होंने कहा कि उन्हें नाना के निधन की खबर मिल चुकी है, लेकिन वह काम के सिलसिले में लखनऊ जा रही हैं और फिलहाल अपने प्रोफेशनल कमिटमेंट पर ध्यान देना चाहती हैं. तनुश्री ने कहा कि वह लखनऊ में एक बड़े कार्यक्रम में शामिल होने वाली हैं और उनका पूरा दिन पहले से तय था. उन्होंने अभिनेता के परिवार के प्रति संवेदना भी जताई. हालांकि, उन्होंने साफ किया कि नाना के निधन पर वह अपनी प्रतिक्रिया बाद में देंगी. तनुश्री ने कहा कि पहले वह तय करेंगी कि उन्हें किस तरह की प्रतिक्रिया देनी है. उन्होंने वीडियो में नाना का नाम सीधे नहीं लिया, लेकिन उनकी यह टिप्पणी अभिनेता के निधन की खबर सामने आने के कुछ समय बाद आई.
Nana Patekar Death Celeb Reaction: मैंने अपने एक गुरु को खो दिया है: पंकज त्रिपाठी
दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर के अचानक निधन पर उनके साथ फिल्म ‘काला’ में स्क्रीन शेयर कर चुके अभिनेता पंकज त्रिपाठी ने कहा, ‘नाना जी का जाना पूरे फिल्म जगत के लिए बेहद दुखद और बड़ी क्षति है. मेरे लिए यह एक बहुत ही व्यक्तिगत नुकसान है. मुझे काला में उनके साथ काम करने का मौका मिला और उनके साथ बिताया वह अनुभव मेरे लिए हमेशा बेहद खास रहेगा. वह सिर्फ मेरे सह-कलाकार नहीं थे, बल्कि ऐसे व्यक्ति थे जो मुझे अभिनय, जिंदगी के फैसलों और अभिनय की छोटी-छोटी बारीकियों को समझने में मार्गदर्शन देते थे. उन्हें देखकर और उनकी बातें सुनकर मैंने बहुत कुछ सीखा. उनका मार्गदर्शन मेरे लिए बहुत मायने रखता था. मेरे लिए ऐसा महसूस हो रहा है जैसे मैंने अपने एक गुरु को खो दिया है. उनकी कमी हमेशा महसूस होगी, लेकिन उनकी सीख और उनका शानदार काम आने वाली पीढ़ियों के कलाकारों को भी प्रेरित करता रहेगा.
Nana Patekar Funeral: पुणे स्थित फार्महाउस में आज होगा नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार
नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार पुणे स्थित उनके फार्महाउस में शाम 4 बजे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा. अभिनेता के निधन की खबर से फिल्म इंडस्ट्री और उनके चाहने वालों में शोक की लहर है. नाना का अपने फार्महाउस और गांव से गहरा जुड़ाव था. वह यहां खेती भी करते थे और सादगी भरी जिंदगी पसंद करते थे. अब इसी जगह उन्हें अंतिम विदाई दी जाएगी, जहां से उनका प्रकृति और मिट्टी से खास रिश्ता जुड़ा रहा.
Nana Patekar Love For Cricket: क्रिकेट था नाना पाटेकर का पहला प्यार, विराट कोहली के बारे में कही थी दिल छूने वाली बात
बॉलीवुड के दिग्गज और मशहूर अभिनेता नाना पाटेकर का निधन हो गया है. पाटेकर को गोवा स्थित उनके घर पर गंभीर कार्डियक अरेस्ट आया.मेडिकल टीम उनकी चिकित्सा के लिए उनके घर पहुंची, लेकिन वह अचेत अवस्था में थे. इसके बाद उन्हें मणिपाल हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां सुबह 5:20 मिनट पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. नाना पाटेकर ने 75 साल की उम्र में अपनी आखिरी सांस ली. नाना पाटेकर का भारतीय सिनेमा में बड़ा प्रभाव रहा है. उन्होंने अपने विविधतापूर्ण और उत्कृष्ट अभिनय से हिंदी सिनेमा को समृद्ध किया. इसके लिए उन्हें जनता और आलोचकों दोनों का प्यार मिला, लेकिन नाना पाटेकर का पहला प्यार सिनेमा नहीं, बल्कि क्रिकेट था. इस बात का जिक्र उन्होंने करीब 11 साल पहले दिए एक इंटरव्यू में किया था. नाना ने कहा था कि वह बचपन में अच्छे क्रिकेटर थे और ऑफ स्पिन गेंदबाजी करते थे. शिवाजी पार्क में अभ्यास करने वाले बल्लेबाजों के लिए वह गेंदबाजी करते थे. गरीबी की वजह से वह क्रिकेट में आगे नहीं बढ़ पाए. पाटेकर ने कहा था कि विराट कोहली मेरे फेवरेट क्रिकेटर हैं, और उनके जल्दी आउट होने पर मेरा खाना खाने का मन नहीं करता.
Nana Patekar Death News: ’12 मन सूखी लकड़ी ही मेरी प्रॉपर्टी है, इसी में जलाना’, जब नाना ने कही थी ये बात
नाना पाटेकर अब दुनिया में नहीं है. लेकिन उनकी बातें लोगों का भावुक कर रही हैं. उनका 2023 में एक इंटरव्यू काफी चर्चा में रहा था. वह इंटरव्यू उन्होंने अपने जिंदगी और मौत के फलसफे के रूप में दिया था. नाना पाटेकर ने कहा था-‘मुझे मालूम है कि कल मरने वाला हूं मैं, मुझे मृत्यु पर विश्वास है. इसी वजह से मुझे इन बातों में कोई दिलचस्पी नहीं है। जो लोग सोचते हैं कि हम कभी मरने वाले नहीं हैं, वो बटोरते रहते हैं. वो बस जुटाते रहते हैं.’ उस इंटरव्यू में नाना पाटेकर से जब यह पूछा गया कि आपने कितने लोगों को देखा होगा इंडस्ट्री में बदलते हुए, उन्हें ग्लैमर छू जाता है और वो बदल जाते हैं. मगर आप किस मिट्टी से बने है जो वो बनावट आपके अंदर नहीं आई. इस सवाल पर सीधे सपाट लहजे में नाना पाटेकर ने कहा था-‘हमें मालूम है कि हमको जाना है और 12 मन लकड़ी लगने वाली है. यही मेरी पूरी प्रॉपर्टी है. इसी के साथ चला जाऊंगा.’
जो आता है वो जाता है,
तू किसका शोक मनाता है।
~ कुमार विश्वास https://t.co/iQYz5Pe5Vj
— उम्दा_पंक्तियां (@umda_panktiyaan) October 5, 2026
Nana Patekar Death Celeb Reaction: अक्षय कुमार ने किया नाना पाटेकर के लिए भावुक पोस्ट
अक्षय कुमार ने नाना पाटेकर के निधन पर भावुक श्रद्धांजलि दी. उन्होंने एक्स पर उनकी एक तस्वीर के साथ लिखा- ये बहुत दुखद है कि अब नाना जी नहीं रहे. नाना उन दुर्लभ कलाकारों में थे, जिन्हें दर्शकों का ध्यान खींचने के लिए ज्यादा कुछ करने की जरूरत नहीं पड़ती थी. उनकी आवाज, अभिनय की गहराई और हर किरदार में दिखने वाली ईमानदारी उन्हें सबसे अलग बनाती थी. अक्षय ने बताया कि उन्हें नाना के साथ ‘वेलकम’ और हाल ही में ‘हाउसफुल 5’ में काम करने का मौका मिला. उन्होंने लिखा कि इन फिल्मों के सेट की कई यादें हमेशा उनके दिल के करीब रहेंगी. अक्षय ने कहा कि नाना जैसा कलाकार दोबारा मिलना मुश्किल है और उनके जाने पर यकीन करना कठिन है. उन्होंने नाना को उनकी यादों के लिए धन्यवाद देते हुए कहा कि उनकी कमी शब्दों से कहीं ज्यादा महसूस होगी.
Really saddened by the news of Nana ji’s passing.
He was one of those rare actors who never needed to do too much to make you sit up and watch. That voice, that intensity, that honesty in every performance… he was completely his own.
I feel fortunate that we got to work together in Welcome, and then again more recently in Housefull 5. There are so many memories from those sets that I’ll always hold close.
Nana ji was truly one of a kind. It’s hard to believe you’re gone.
Thank you for all the memories. You will be missed more than words can say. 🙏
— Akshay Kumar (@akshaykumar) October 8, 2026
Nana Patekar Death Celeb Reaction: शेखर सुमन की 3-4 दिन पहले ही नाना पाटेकर से हुई थी बात
नाना पाटेकर की मौत की खबर पर रिएक्शन देते हुए शेखर सुमन ने बातचीत में कहा- सुबह सुबह ये मनहूस खबर. मेरी तीन-चार दिनों से उनसे बात हो रही थी, वो मेरे शो में आना चाहते थे. मेरी परसों ही उनसे बात हुई, उन्होंने कहा कि वो अभी गोवा में शूट कर रहे हैं. शूट खत्म कर के आऊंगा तो तुम्हारे शो में आता हूं, वो ब्लिकुल ठीक थे. तबीयत खराब जैसी कोई बात नहीं थी. वह पहले 1-2 अक्टूबर को ही आने वाले थे. लेकिन फिर उनका मैसेज आया कि शूटिंग खत्म कर के आऊंगा.
Nana Patekar Death Celeb Reaction: मेरी जिंदगी के सफर में आने के लिए शुक्रिया नाना पाटेकर: प्रकाश राज
प्रकाश राज ने एक्स पर नाना पाटेकर के निधन पर भावुक श्रद्धांजलि दी. उन्होंने दिवंगत अभिनेता के साथ अपनी एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, ‘मेरे प्यारे नाना जी, आपकी बहुत याद आएगी. आपके साथ बिताए पल, हमारी बातचीत और बहसें, आपके हाथ का बना खाना और आपके साथ साझा किया ज्ञान हमेशा याद रहेगा. मेरी जिंदगी के सफर में आने के लिए शुक्रिया. नाना पाटेकर, आपको भावभीनी श्रद्धांजलि.’
Nana Patekar Death Celeb Reaction: राम गोपाल वर्मा ने नाना को बताया ‘अभिनय का भगवान’
राम गोपाल वर्मा ने नाना पाटेकर के निधन पर गहरा दुख जताया. उन्होंने X पर लिखा कि हर कोई जानता है कि कोई अमर नहीं होता, लेकिन फिर भी उन्हें यकीन नहीं हो रहा कि नाना जैसे मजबूत इंसान के साथ इतनी अचानक ऐसा हो सकता है. उन्होंने भावुक होते हुए लिखा कि उन्हें नाना के दिल पर गुस्सा आता है कि उसने उनका साथ क्यों छोड़ दिया. राम गोपाल वर्मा ने नाना को ‘अभिनय का भगवान’ बताते हुए कहा कि ऐसा लगता है जैसे वह उस भगवान को खोने के लिए भगवान से ही लड़ना चाहते हैं.
Nana Patekar Death News: नाना पाटेकर के निधन पर पीएम मोदी ने जताया शोक
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर के निधन पर शोक व्यक्त किया है. उन्होंने कहा कि हिंदी और मराठी सिनेमा में नाना पाटेकर का योगदान बहुत बड़ा था. उनके निधन से एक बड़ी कमी महसूस हो रही है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, ‘नाना पाटेकर में वह जबरदस्त जोश, अनोखापन और ऐसी दमदार मौजूदगी थी, जो बहुत कम अभिनेताओं में देखने को मिलती है. उन्होंने हर किरदार में कमाल की विविधता और रचनात्मकता दिखाई और हमें ऐसे पात्र दिए जिन्हें पीढ़ियों तक याद रखा जाएगा.’
पीएम मोदी ने कहा कि नाना पाटेकर को उनकी बेबाक और स्पष्ट विचारों के लिए भी सराहा जाता था. वे अपनी बात कहने में कभी नहीं हिचकिचाते थे. उन्होंने कहा, ‘हिंदी और मराठी सिनेमा में नाना पाटेकर का योगदान बहुत बड़ा था. उनके जाने से एक बड़ी कमी महसूस हो रही है. उनके परिवार, दोस्तों और अनगिनत चाहने वालों के प्रति मेरी संवेदनाएं. ओम शांति.’
Nana Patekar Death News: नाना पाटेकर के निधन पर सीएम योगी ने जताया शोक
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक्स पर एक पोस्ट शेयर कर शोक जताया. उन्होंने लिखा- ‘प्रख्यात अभिनेता, रंगमंच के सशक्त कलाकार एवं संवेदनशील समाजसेवी, ‘पद्म श्री’ नाना पाटेकर जी का निधन कला जगत की अपूरणीय क्षति है. उन्होंने अपने विलक्षण अभिनय से भारतीय सिनेमा को समृद्ध किया और अपने सामाजिक सरोकारों से समाज के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को भी अभिव्यक्त किया. प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान तथा शोकाकुल परिजनों एवं प्रशंसकों को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें. ॐ शांति.
प्रख्यात अभिनेता, रंगमंच के सशक्त कलाकार एवं संवेदनशील समाजसेवी, ‘पद्म श्री’ नाना पाटेकर जी का निधन कला जगत की अपूरणीय क्षति है।
उन्होंने अपने विलक्षण अभिनय से भारतीय सिनेमा को समृद्ध किया और अपने सामाजिक सरोकारों से समाज के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को भी अभिव्यक्त किया।
प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान तथा शोकाकुल परिजनों एवं प्रशंसकों को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें।
ॐ शांति।
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) October 8, 2026
नाना पाटेकर की मौत की खबर सुन रो पड़े रितेश देशमुख? बोले- आज मेरे पास शब्द नहीं हैं
रितेश देशमुख ने X पर मराठी में एक लंबा भावुक पोस्ट लिखा- ‘आज मेरे पास शब्द नहीं हैं, ऐसा लग रहा है जैसे मेरे दिल पर बिजली गिर गई हो. नाना चले गए… इस एक बात ने मुझे सुन्न और खामोश कर दिया है. आप एक्टिंग की दुनिया में एक विशाल आसमान की तरह थे, जिसकी कोई सीमा नहीं थी. अपने अनोखे अंदाज़ से आपने दर्शकों के दिलों में एक ऐसी जगह बनाई जो कभी नहीं हिल सकती. कभी स्क्रीन पर चमकते हीरो, तो कभी ऐसे विलेन जिसने रोंगटे खड़े कर दिए या फिर गंभीर चेहरे के पीछे छिपा शरारती मज़ाक-आपकी एक्टिंग में हर रंग जीवंत हो उठता था. स्क्रीन पर आप हीरो थे, लेकिन असल ज़िंदगी में उससे भी कहीं महान. आपकी संस्था के ज़रिए इंसानियत की कभी न खत्म होने वाली धारा बहती रही. ‘ब्लफ़मास्टर’ और ‘हाउसफुल 5′ में आपके साथ स्क्रीन शेयर करना मेरे लिए सौभाग्य की बात थी. लेकिन आपके साथ किसी मराठी फ़िल्म में काम करना- यह अधूरी इच्छा मुझे जिंदगी भर सताती रहेगी. आपकी बातें, आपकी बातचीत, पीठ पर शाबाशी की वो थपकी, साथ में खुलकर हंसना- यही मेरी असली कमाई है. परिवार, चाहने वालों और लाखों फैंस के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं, सचमुच, आज एक युग का अंत हो गया है. दिल से श्रद्धांजलि’
Nana Patekar Death News: रवि किशन ने नाना पाटेकर के निधन पर दी भावुक श्रद्धांजलि
अभिनेता-राजनेता रवि किशन ने नाना पाटेकर के निधन पर भावुक श्रद्धांजलि दी. उन्होंने X पर एक लंबा पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि नाना जी के साथ उनका बेहद करीबी रिश्ता था. दोनों समय-समय पर बातचीत करते रहते थे. रवि किशन ने कहा कि नाना के अभिनय, सादगी और जिंदगी को देखने के नजरिए से उन्होंने बहुत कुछ सीखा है.
[ad_2]
Source link

