• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

राजपाल यादव ने चेक बाउंस केस में सुप्रीम कोर्ट के अंदर कही ऐसी बात, CJI सूर्यकांत सहित जज-वकील सब हंसने लगे

Admin by Admin
October 7, 2026
in मनोरंजन
0
राजपाल यादव ने चेक बाउंस केस में सुप्रीम कोर्ट के अंदर कही ऐसी बात, CJI सूर्यकांत सहित जज-वकील सब हंसने लगे

[ad_1]

Last Updated:October 07, 2026, 16:21 IST

राजपाल यादव के चेक बाउंस मामले में एक बार फिर सुनवाई हुई. कोर्ट ने इस दौरान एक्टर की याचिका को लेकर कहा कि वह तभी आगे की सुनवाई करेंगे जब वह बकाया रकम लौटाएंगे. इसी के साथ CJI ने एक्टर से कुछ ऐसा भी कहा कि सब हंसने लगे. चलिए बताते हैं.

Amazon Prime DayTop Deals Inside

राजपाल यादव के चेक बाउंस केस में सुप्रीम कोर्ट के अंदर कही ऐसी बात, हंसे सब Zoom

Image: PTI

बॉलीवुड एक्टर राजपाल यादव की मुश्किलें कम होती नजर नहीं आ रही हैं. सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को कहा कि वह हाई कोर्ट के आदेश के खिलाफ उनकी याचिका पर तभी विचार करेगा, जब वे शिकायतकर्ता को देय राशि में से 2 करोड़ रुपये जमा कर देंगे. राजपाल इससे पहले ही 1.15 करोड़ रुपये जमा कर चुके हैं. उम्मीद है कि वे 13 अक्टूबर तक बचे हुए 85 लाख रुपये जमा करा देंगे. यह मामला साल 2012 में उनकी फिल्म ‘अता पता लापता’ से जुड़े कथित चेक माउंस मामले का है.

राजपाल यादव यादव ने सुप्रीम कोर्ट में 1.15 करोड़ रुपये का डिमांड ड्राफ्ट पेश किया. उनके वकील ने बताया कि एक्टर आरटीजीएस के जरिए पेमेंट करने के लिए कोर्ट की रजिस्ट्री से संपर्क किया था. लेकिन इसकी अनुमति न मिलने के बाद उन्होंने डिमांड ड्राफ्ट पेश किया था. वकील ने बताया कि बचे हुए रुपये राजपाल यादव की प्रॉपर्टी खरीदार से मिलने हैं. वह खरीदार भी कोर्ट में मौजूद था. प्रॉपर्टी की डील पूरी होने के बाद बचे हुए 85 लाख रुपये का भुगतान किया जाएगा.

कोर्ट ने कहा: आपका पैसा भी अता पता लापता
सुप्रीम कोर्ट ने राजपाल यादव के इस आचरण पर नाराजगी व्यक्त की. कोर्ट ने उन्हें चेतावनी देते हुए का कि उनकी सजा बढ़ाई जा सकती है. इसके बाद शीर्ष न्यायालय ने यह शर्त रख दी की वह उनकी याचिका पर तभी सुनवाई करेंगे जब एक्टर 2 करोड़ रुपये जमा कर देंगे. आदेश के बाद अनौपचारिक बातचीत में मुख्य न्यायाधीष ने स्थिति पर टिप्पणी करते हुए कहा कि फिल्म के टाइटल का जिक्र करते हुए कहा कि आपकी फिल्म की तरह, आपका पैसा भी अता पता लापता है.

CJI सहित हंसने लगी सभी वकील
राजपाल यादव ने जवाब देते हुए कहा कि प्रणाम करता हूं. इसके बाद उन्होंने फिल्म के बाद जिन आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ा, उसके बारे में बताया. इसके बाद सीजेआई ने उन्हें अच्छी और दर्शकों का मनोरंजन करने वाली फिल्में बनाने का सुझाव दिया. उन्होंने हल्के-फुल्के अंदाज में कहा कि सुप्रीम कोर्ट में दलील देने वाले वकील भी अच्छा अभिनय करते हैं. ऐसे में राजपाल अपनी फिल्मों में उन्हें बतौर एक्टर शामिल कर सकते हैं. ये सुनते ही सभी हंसने लगे.

राजपाल यादव केस
यह मामला ‘अता पता लापता’ फिल्म की फंडिंग से जुड़ा है. बताया जा रहा है कि मुरली प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड ने कथित तौर पर फिल्म निर्माण के लिए साल 2010 में राजपाल यादव को लोन दिया था. इस लोन को चुकाने के लिए राजपाल यादव ने सात चेक दिए थे, जिनकी प्रत्येक की कीमत 1.05 करोड़ थे, जो सभी बाउंस हो गए थे.

About the Author

authorimg

VarshaSenior Sub Editor

वर्षा पिछले 9 सालों से डिजिटल मीडिया की दुनिया में सक्रिय हैं. वह वर्तमान में News18 हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं। बॉलीवुड की चमक-दमक से लेकर ओटीटी की नई दुनिया और टीवी इंडस्ट्री की हलचल तक, …

और पढ़ें

First Published :

October 07, 2026, 16:21 IST



[ad_2]

Source link

Views: 21
Download Sonebhadra Live App
Previous Post

Nimbu ki kheti : डेढ़ बीघे में 150 पौधे…गोंडा के रजनीश ने लगाई नींबू की कुंभकाट वैरायटी, दोस्त से मिला आइडिया

Next Post

अस्पताल में पर्ची की लाइन में लगे थे पूर्व सांसद, तभी सुरक्षाकर्मी ने मार दिया घक्का, और फिर जो हुआ…

Next Post
अस्पताल में पर्ची की लाइन में लगे थे पूर्व सांसद, तभी सुरक्षाकर्मी ने मार दिया घक्का, और फिर जो हुआ…

अस्पताल में पर्ची की लाइन में लगे थे पूर्व सांसद, तभी सुरक्षाकर्मी ने मार दिया घक्का, और फिर जो हुआ...

Related Posts

  • ‘फ्रीडा’ की रिलीज को 24 साल पूरे, सलमा हायेक ने अब किया खुलासा, बोलीं- किसी को फिल्म पर नहीं था भरोसा ‘फ्रीडा’ की रिलीज को 24 साल पूरे, सलमा हायेक ने अब किया खुलासा, बोलीं- किसी को फिल्म पर नहीं था भरोसा
  • सलमान खान के 5 यादगार रोल, एक में ‘आशिक’ बनकर छाए थे सुपरस्टार, दूसरी में डांस से बॉक्स ऑफिस पर किया था कब्जा सलमान खान के 5 यादगार रोल, एक में ‘आशिक’ बनकर छाए थे सुपरस्टार, दूसरी में डांस से बॉक्स ऑफिस पर किया था कब्जा
  • ‘हर कलाकार सम्मान का हकदार है’, माफी मिलते ही बदले मीका सिंह के सुर, दलेर मेहंदी से विवाद के बीच झुके सुबोध उनियाल! ‘हर कलाकार सम्मान का हकदार है’, माफी मिलते ही बदले मीका सिंह के सुर, दलेर मेहंदी से विवाद के बीच झुके सुबोध उनियाल!
  • ‘पेरेंट्स को खोना मुश्किल होता है’, पिता की याद में जब छलका अजय देवगन का दर्द, कहा- बच्चे देर से समझते हैं अहमियत ‘पेरेंट्स को खोना मुश्किल होता है’, पिता की याद में जब छलका अजय देवगन का दर्द, कहा- बच्चे देर से समझते हैं अहमियत
  • ‘जॉन डो’ में सृष्टि के किरदार से उठा पर्दा, अर्जुन दास की फिल्म में ली धांसू एंट्री ‘जॉन डो’ में सृष्टि के किरदार से उठा पर्दा, अर्जुन दास की फिल्म में ली धांसू एंट्री
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement