[ad_1]
Last Updated:
Best variety lemon tree : नींबू की खेती किसानों के लिए हमेशा से फायदे का सौदा रही है. गोंडा के किसान रजनीश निषाद कुंभकाट वैरायटी के नींबू की बागवानी कर रहे हैं. उन्होंने डेढ़ बीघे में करीब 150 पौधे लगाए हैं. लोकल 18 से रजनीश निषाद बताते हैं कि उनके एक दोस्त नींबू की बागवानी कर रहे थे, जिन्हें देखकर उन्हें भी इसकी खेती का आइडिया आया. पहले उन्होंने एक पौधा लगाकर देखा, जो अच्छी तरह से बढ़ा. इसके बाद उन्होंने बड़े स्तर पर नींबू की बागवानी में उतरने का फैसला किया. उन्हें आने वाले समय में उत्पादन बढ़ने और अच्छी आमदनी होने की उम्मीद है.
गोंडा. नींबू की खेती किसानों की किस्मत बदल सकती है. यूपी में गोंडा जिले के विकासखंड वजीरगंज में अब किसान पारंपरिक खेती के साथ नींबू के बागवानी की ओर भी बढ़ रहे हैं. किसान रजनीश निषाद कुंभकाट वैरायटी के नींबू की बागवानी कर रहे हैं. करीब डेढ़ बीघे में की जा रही इस बागवानी में उन्होंने करीब 150 पौधे लगाए हैं. पौधे फल देने लगे हैं और इस बार उनकी पहली हार्वेस्ट होने वाली है. लोकल 18 से रजनीश निषाद बताते हैं कि उन्होंने बीपीएड की पढ़ाई की है. पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने नौकरी की तैयारी की, लेकिन कुछ कारणों से नौकरी नहीं मिल सकी. इसके बाद उन्होंने खेती-किसानी शुरू करने का फैसला किया. रजनीश बताते हैं कि उनके एक दोस्त नींबू की बागवानी कर रहे थे. उन्हें देखकर नींबू की खेती का आइडिया आया. पहले उन्होंने एक पौधा लगाकर देखा. पौधा अच्छी तरह से बढ़ा. इसके बाद उन्होंने बड़े स्तर पर नींबू की बागवानी शुरू की.
रजनीश के मुताबिक वर्तमान में उनके यहां डेढ़ बीघे में कुंभकाट वैरायटी के लगभग 150 पौधे लगे हुए हैं. इन पौधों की उम्र करीब एक साल तीन महीने है और अब इनमें फल आना शुरू हो गया है. पहली बार नींबू हार्वेस्ट होने वाला है. उन्हें इससे अच्छी आमदनी की उम्मीद है. रजनीश ने बताया कि नींबू की बागवानी शुरू करने से पहले उन्होंने बाजार की भी जानकारी ली थी. उनके क्षेत्र में नवाबगंज और वजीरगंज मंडी होने के कारण नींबू बेचने में ज्यादा परेशानी नहीं होगी. नींबू की मांग सालभर बनी रहती है, इसलिए इसकी बिक्री में दिक्कत नहीं.
कितनी आई लागत
रजनीश के अनुसार एक से डेढ़ बीघे में नींबू की बागवानी शुरू करने में अब तक करीब 50 हजार रुपये की लागत आई है. पौधों की अच्छी देखभाल के साथ उन्हें आने वाले समय में उत्पादन बढ़ने और अच्छी खासी आमदनी होने की उम्मीद है. उनका कहना है कि अगर बागवानी सही तरीके से की जाए तो नींबू की खेती किसानों के लिए आमदनी का अच्छा जरिया बन सकती है.
About the Author

प्रियांशु को एक दशक से ज्यादा हो गए पत्रकारिता में. 2015 में भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से जर्नलिज्म की पढ़ाई पूरी कर अमर उजाला (प्रिंट, नोएडा ऑफिस) से अपने करियर की शुरुआत की. यहां लंबे समय तक हरिया…
और पढ़ें
[ad_2]
Source link

