Last Updated:
करीना कपूर अपने टॉक शो ‘व्हाट वीमेन वॉन्ट’ के साथ वापसी कर रही हैं. उनके चैट शो का नया सीजन लौट रहा है. इस बार करीना के सामने महीप कपूर, पंकज त्रिपाठी, मीरा राजपूत और कृति सेनन नजर आने वाले हैं. कृति सेनन ने करीना कपूर के शो पर बताया कि रक्षाबंधन पर उनके जीवा ऐड को लेकर जो विवाद हुआ उसे देख वो हैरान रह गई थीं. उन्हें कभी नहीं लगा था कि उनकी चोली नेशनल डिबेट बन जाएगी.
कृति सेनन ने करीना कपूर के शो पर शिरकत की. (फोटो साभार- फाइल फोटो)
नई दिल्ली. रक्षाबंधन के मौके पर कृति सेनन का एक ऐड विवादों में घिरा हुआ था. उसमें कृति के कपड़ों पर ऐसा विवाद छिड़ा कि कंपनी को अपना विज्ञापन वापस लेना पड़ा. हाल ही में कृति सेनन ने करीना कपूर के चैट शो ‘व्हाट वीमेन वॉन्ट’ पर शिरकत की. करीना संग बातचीत में कृति ने बताया कि उन्हें बिलकुल भी इस बात का अंदाजा नहीं था कि उनका कपड़ा नेशनल डिस्कशन का टॉपिक बन गया था. इस बारे में खुलकर बात करते हुए कृति कहती हैं कि वो हैरान रह गई थीं.
इस ऐड में कृति के आउटफिट से लेकर त्योहार मनाने के तरीके तक पर सवाल उठाए गए थे. अब एक्ट्रेस ने इस पूरे विवाद पर खुलकर बात की है. करीना कपूर खान के चैट शो ‘व्हाट वुमन वॉन्ट’ के सीजन 6 में पहुंचीं कृति ने बताया कि उन्हें बिल्कुल अंदाजा नहीं था कि उनके कपड़ों को लेकर इतनी बड़ी बहस छिड़ जाएगी.
डिबेट का मुद्दा बन गई थी कृति की चोली
करीना कपूर खान से बातचीत के दौरान कृति सेनन ने इस विवाद को याद करते हुए कहा कि वो शॉक में थीं. इसपर कृति ने लिखा, ‘मैं यकीन नहीं कर पा रही थी. मेरी चोली प्राइम टाइम न्यूज पर 6 लोगों के पैनल डिस्कशन का मुद्दा बन गई थी’.
रक्षाबंधन पर जीवा ऐड पर हुआ था विवाद
खूब ट्रोल हुई थीं कृति सेनन
कुछ यूजर्स ने उनके कपड़ों को पारंपरिक त्योहार के हिसाब से अनुचित बताया, तो कुछ ने विज्ञापन में रक्षाबंधन को दिखाने के तरीके पर सवाल उठाए. पालतू कुत्ते को राखी बांधने और पारंपरिक रीति-रिवाजों की कथित कमी को लेकर भी आलोचना हुई. कृति सेनन ने सोशल मीडिया पर इस पूरे विवाद पर अपना रिएक्शन भी दिया था. उन्होंने कहा था कि कोई महिला क्या पहनती है और क्या नहीं ये किसी डिस्कशन का विषय नहीं होना चाहिए. ये उसका निजी फैसला है.
About the Author

From the precision of chemistry labs to the vibrant chaos of a newsroom, my journey has been about finding the perfect formula for a great story. A graduate in Chemistry Honours from the historic Scottish Churc…
और पढ़ें
