• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

भदोही में एशिया के सबसे बड़े 50वें इंटरनेशनल कारपेट एक्सपो का आयोजन, 65 देश से आए 450 खरीदार, काश्मीरी सिल्क और मिर्जापुर दरी की डिमांड

Admin by Admin
October 7, 2026
in उत्तर प्रदेश
0
भदोही में एशिया के सबसे बड़े 50वें इंटरनेशनल कारपेट एक्सपो का आयोजन, 65 देश से आए 450 खरीदार, काश्मीरी सिल्क और मिर्जापुर दरी की डिमांड


Last Updated:October 07, 2026, 07:56 IST

International Carpet Expo: उत्तर प्रदेश पूरे विश्व में हैंडमेड कालीन का सबसे बड़ा हब है. मिर्जापुर और भदोही में सबसे ज्यादा हैंडमेड कालीन तैयार किया जाता है. हैंडमेड कालीन को प्रमोशन को लेकर सरकार के द्वारा 50 में इंटरनेशनल कॉरपेट एक्सपो का आयोजन भदोही में किया गया है. भदोही में स्थित कॉरपेट एक्सपो मार्ट में इसका आयोजन किया गया है. खास बात यह है कि इस बार इसमें 65 देश के करीब 450 से ज्यादा बॉयर्स प्रतिभाग कर रहे हैं.

ख़बरें फटाफट

मिर्जापुर: उत्तर प्रदेश पूरे विश्व में हैंडमेड कालीन का सबसे बड़ा हब है. मिर्जापुर और भदोही में सबसे ज्यादा हैंडमेड कालीन तैयार किया जाता है. हैंडमेड कालीन को प्रमोशन को लेकर सरकार के द्वारा 50 में इंटरनेशनल कॉरपेट एक्सपो का आयोजन भदोही में किया गया है. भदोही में स्थित कॉरपेट एक्सपो मार्ट में इसका आयोजन किया गया है. खास बात यह है कि इस बार इसमें 65 देश के करीब 450 से ज्यादा बॉयर्स प्रतिभाग कर रहे हैं. देश के अलग-अलग हिस्से श्रीनगर, दिल्ली, पानीपत, मिर्जापुर- भदोही व आगरा आदि जगहों से कालीन के कारोबारी आए हुए हैं, जहां कारोबार में भी वृद्धि होने के संकेत है. कालीन एक्सपो मेले में कश्मीरी सिल्क से लेकर मिर्जापुर की प्रसिद्ध दरी विदेशियों को खूब भा रही है.

कॉरपेट एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसलिंग के वाइस प्रेसिडेंट असलम महबूब ने बताया कि हैंडमेड कारपेट का हिंदुस्तान ही नहीं बल्कि एशिया का सबसे बड़ा मेला है. इतना बड़ा मेला कहीं होता नहीं है. दुनिया में देखेंगे तो ये हैंडमेड का सबसे बड़ा मेला ये होता है. अच्छी बात ये है कि ये कारपेट अह प्रोड्यूसिंग हब में हो रहा है. यहाँ 65 देश से 400 से 450 बायर ने आने के लिए रजिस्टर किया था और इसके वजह से ये बड़ा ऐतिहासिक क्षेत्र बना है. यह 50वाँ एक्सपो मेला है. इस बार ब्रिक्स सम्मेलन का भारत सरकार पीएम मोदी के नेतृत्व में मेज़बानी कर रही है. उसके लिए विशेष हम लोगों ने इंतज़ाम किया है. ब्रिक्स के 106 बायरों ने रजिस्टर किया है.

6 से 9 महीने चलता है एक्सपोर्ट

असलम महबूब ने बताया कि कारपेट का जो एक साइकिल है वो 6 से 9 महीने का होता है. जब बायर आए. सैंपलिंग करेगा तो अगले दो से पांच महीने में मैटेरियलाइज़ होता है. चौथा दिन जब समापन होता है तो एक फीडबैक फॉर्म हम लोग लोगों को देते हैं. उसपर जो आँकड़ा अतः. उसी हिसाब से गणना होती है. कालीन एक्सपो में देश के सारे कोने से जहाँ गलीचा बनता है, वहां से प्रोडक्ट आए हैं. पानीपत, जयपुर, कश्मीर व दिल्ली चारों तरफ़ से एक्सपोर्टर्स आए हुए हैं. और 65 देशों से लोग इम्पोर्टर्स आए हैं

कालीन कारोबारियों को चुनौती

असलम महबूब ने बताया कि टैरिफ का प्रभाव है. वॉर का भी इफेक्ट है. रॉ मटीरियल, ट्रांसपोर्टेशन का भी इफेक्ट है. वो सारे जो दुनिया का संकट है, उसके बीच भी इस तरह का मेला करना, वो हम लोग के लिए बहुत चुनौतीपूर्ण था. उस चुनौती को बहुत आसानी से हम लोग पार कर गए हैं. उम्मीद करते भारत सरकार से कि उन चुनौतियों को और समस्यायों को दूर करें, जो आ रही है.

About the Author

authorimg

Rajneesh Kumar Yadav

Rajnish Kumar Yadav is a digital journalist and content publisher with over seven years of experience in print and digital media. He is currently working with News18 Digital (Local18) as a Content Publisher, wh…

और पढ़ें

Location :

Mirzapur,Uttar Pradesh

First Published :

October 07, 2026, 07:56 IST



Source link

Post Views: 8
Previous Post

‘धर्म चुनते नहीं, विरासत में मिलता है’, जावेद अख्तर ने धर्म और आस्था पर फिर उठाए सवाल

Next Post

करीना कपूर के शो पर पहुंचीं कृति सेनन, रक्षाबंधन जीवा विवाद पर किया रिएक्ट-‘मेरी चोली नेशनल डिबेट बन गई थी’

Next Post
करीना कपूर के शो पर पहुंचीं कृति सेनन, रक्षाबंधन जीवा विवाद पर किया रिएक्ट-‘मेरी चोली नेशनल डिबेट बन गई थी’

करीना कपूर के शो पर पहुंचीं कृति सेनन, रक्षाबंधन जीवा विवाद पर किया रिएक्ट-'मेरी चोली नेशनल डिबेट बन गई थी'

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement