• Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

घोरावल. सेवा संकल्प यात्रा का हुआ स्वागत

JK Gupta by JK Gupta
October 6, 2026
in सोनभद्र
0

संवाददाता@विजय अग्रहरी…..


घोरावल विधानसभा क्षेत्र के केवली गांव में सेवा संकल्प यात्रा मंगलवार सुबह पहुंची। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक आयोजित कार्यक्रमों के तहत गुजरात के वडनगर से वाराणसी के लिए निकली इस यात्रा सोमवार रात्रि घोरावल विधानसभा क्षेत्र में पहुंची। गुजरात से आए युवाओं की इस यात्रा का क्षेत्र में जगह-जगह स्वागत किया गया। यात्रा में कुल 58 लोग शामिल हैं, जिनमें 48 बाइक यात्री हैं। यात्रा का नेतृत्व गुजरात से आए जय शाह कर रहे हैं।

घोरावल और सिंगरौली की सीमावर्ती गांव झरकटा में हनुमान मंदिर के पास यात्रा का भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान चितरंगी विधायक राधिका गौड़, सिंगरौली सांसद राजेश मिश्रा समेत जनप्रतिनिधि और भाजपा पदाधिकारी मौजूद रहे। इसके बाद यात्रा घोरावल क्षेत्र में पहुंची, जहां विभिन्न स्थानों पर लोगों ने यात्रियों का स्वागत किया।

घोरावल नगर में यात्रा का रात्रि विश्राम स्वास्तिक लॉन में हुआ। यहां भोजन-भंडारे का आयोजन किया गया। देर रात तक गुजरात से आए युवाओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोगों का मनोरंजन किया। लोक संस्कृति से जुड़े गीत और प्रस्तुतियों ने माहौल को उत्सवमय बना दिया।

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मंगलवार सुबह नौ बजे यात्रा दल घोरावल विधानसभा क्षेत्र के केवली गांव पहुंचा। कंपोजिट विद्यालय परिसर में वन विभाग के सौजन्य से विधायक डॉ. अनिल कुमार मौर्य और गुजरात से आए यात्रा दल के सदस्यों ने पौधरोपण किया। पौधरोपण के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।

इसके बाद विधायक डॉ. अनिल कुमार मौर्य, भाजपा जिला अध्यक्ष और विभिन्न मंडलों के अध्यक्ष यात्रा के साथ घोरावल-मिर्जापुर सीमा स्थित बकहर नदी तक पहुंचे। वहां यात्रा दल को विदाई देकर वाराणसी के लिए रवाना किया गया।

इस दौरान घोरावल विधानसभा संयोजक कृष्णा पटेल, मंडल अध्यक्ष सीमा गुप्ता, पूर्व मंडल अध्यक्ष सुभाष सिंह पटेल, पूर्व जिला मंत्री कैलाश बैसवार, पूर्व चेयरमैन राकेश ऊमर, शिवद्वार मंडल अध्यक्ष बिमलेश, जिला आईटी संयोजक लवकुश केशरी, युवा मोर्चा अध्यक्ष अनुराग अग्रहरी, मंडल महामंत्री दिनेश पटेल, मंडल उपाध्यक्ष पंकज मिश्रा, विद्यासागर, पिछड़ा मोर्चा अध्यक्ष बलवंत मौर्य, पूर्व जिला महामंत्री आनंद पटेल, शाहगंज मंडल अध्यक्ष मनीष पटेल, पूर्व मंडल अध्यक्ष राहुल, शंभू समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

Post Views: 4
Previous Post

रेणुकूट. इनर व्हील क्लब ने राजकीय इंटर कॉलेज पिपरी में चलाया नशा मुक्ति जागरूकता अभियान

Next Post

घोरावल. फेसबुक चलाने के दौरान आया पिक्सल लिंक, क्लिक करते ही एक लाख गायब

Next Post

घोरावल. फेसबुक चलाने के दौरान आया पिक्सल लिंक, क्लिक करते ही एक लाख गायब

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Advertisement
Advertisement
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.