• Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

डाला. सड़क पर खराब खड़ी पिकअप में पीछे से भिड़ी सवारियों से भरी ट्रैवलर, महिला गंभीर

JK Gupta by JK Gupta
October 6, 2026
in सोनभद्र
0

संवाददाता@अनिल अग्रहरी…


चोपन थाना क्षेत्र के परासपानी में मंगलवार की भोर वाराणसी-शक्तिनगर राजमार्ग पर सवारियों से भरी ट्रैवलर सड़क किनारे पंचर होकर खड़ी टमाटर लदी पिकअप में पीछे से जा भिड़ी। हादसे में ट्रैवलर सवार करीब आधा दर्जन यात्री घायल हो गए। इनमें एक महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार उड़ीसा प्रांत के पंजीकृत नंबर की ट्रैवलर में 12 यात्री सवार होकर उड़ीसा से प्रयागराज जा रहे थे। मंगलवार सुबह करीब 4:30 बजे परासपानी के पास सड़क किनारे पंचर होने के कारण टमाटर लदी पिकअप खड़ी थी। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रैवलर ने पिकअप में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी तेज थी कि ट्रैवलर में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। हादसे में उड़ीसा के बोथ थाना क्षेत्र के मनमुंडा अंतर्गत रेनगाडीह निवासी प्रियंवदा मिश्रा (35) पत्नी सुधीर मिश्रा गंभीर रूप से घायल हो गईं। वहीं चार-पांच अन्य यात्रियों को भी चोटें आईं।

हादसे की सूचना मिलते ही चोपन पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चोपन भेजा। गंभीर रूप से घायल महिला का उपचार चल रहा है। पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

Post Views: 10
Previous Post

शिक्षा निकेतन नेसोनांचल एथलेटिक्स में जीते कई खिताब

Next Post

Jailer 2: रजनीकांत की ‘जेलर 2’ में हुई ऋतिक रोशन की धांसू एंट्री? 3 सेकेंड की झलक देख फैंस में मची खलबली

Next Post
Jailer 2: रजनीकांत की ‘जेलर 2’ में हुई ऋतिक रोशन की धांसू एंट्री? 3 सेकेंड की झलक देख फैंस में मची खलबली

Jailer 2: रजनीकांत की 'जेलर 2' में हुई ऋतिक रोशन की धांसू एंट्री? 3 सेकेंड की झलक देख फैंस में मची खलबली

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement