ओबरा। माध्यमिक स्तर की सोनांचल क्षेत्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन डॉ. भीमराव आंबेडकर स्टेडियम में किया गया।प्रतियोगिता में विभिन्न आयु-वर्गों के 14 वर्षीय बालक संवर्ग में शिक्षा निकेतन इंटर कॉलेज ओबरा के इशू चौधरी ने 100 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त किया। 200 मीटर, 400 मीटर और 600 मीटर दौड़ में आर्यन प्रथम रहे। ऊंची कूद में आनंद कुमार ने बाजी मारी। यूपीएस पिपरहवां के मंजीत ने गोला प्रक्षेप तथा राजकीय इंटर कॉलेज, कोन के नीतीश कुमार ने लंबी कूद में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
14 वर्षीय बालिका संवर्ग में यूपीएस पिपरहवां की निधि ने 100 मीटर दौड़, काजल कुमारी ने 200 मीटर, अर्चना कुमारी ने 400 मीटर और सोनम कुमारी ने 600 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त किया। लंबी कूद और ऊंची कूद में भी निधि प्रथम रहीं। शिक्षा निकेतन इंटर कॉलेज, ओबरा की सौम्या केशरी ने गोला प्रक्षेप में प्रथम स्थान हासिल किया। 17 वर्षीय बालक संवर्ग में राजकीय इंटर कॉलेज, कोन के विश्व प्रताप सिंह ने 100 मीटर दौड़ और हैमर थ्रो में प्रथम स्थान प्राप्त किया। शिवम कुमार ने 200 मीटर और 400 मीटर दौड़ में बाजी मारी। राजा बलदेव दास बिड़ला पटवध के राजा ने 800 मीटर में प्रथम स्थान प्राप्त किया। राजकीय इंटर कॉलेज, पनारी के फूल सिंह 1500 मीटर और 3000 मीटर दौड़ में प्रथम रहे। शिक्षा निकेतन इंटर कॉलेज, ओबरा के रुद्र प्रताप यादव ने चक्र प्रक्षेप में प्रथम स्थान हासिल किया। राजकीय इंटर कॉलेज, कोन के सूरज ने लंबी कूद और अनमोल कुमार ने ऊंची कूद में प्रथम स्थान प्राप्त किया।17 वर्षीय बालिका संवर्ग में शिक्षा निकेतन इंटर कॉलेज, ओबरा की अदिति शुक्ला ने 100 मीटर, 200 मीटर और ऊंची कूद में प्रथम स्थान प्राप्त किया। शालिनी भारद्वाज ने 800 मीटर और वैष्णवी अग्रहरि ने चक्र प्रक्षेप में प्रथम स्थान हासिल किया। राजकीय इंटर कॉलेज, कोन की नैना कुमारी ने 400 मीटर, आरती कुमारी ने गोला प्रक्षेप और सपना ने लंबी कूद में प्रथम स्थान प्राप्त किया। यूपीएस पिपरहवां की सोनम ने भाला फेंक में प्रथम स्थान हासिल किया।
19 वर्षीय बालक संवर्ग में शिक्षा निकेतन इंटर कॉलेज, ओबरा के नवीन मौर्या ने 200 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त किया। अरुण कुमार ने चक्र प्रक्षेप और हैमर थ्रो में प्रथम स्थान हासिल किया। राजकीय इंटर कॉलेज कोन के सलमान अंसारी ने 100 मीटर, 400 मीटर और ऊंची कूद में प्रथम स्थान प्राप्त किया। अमित शर्मा ने गोला प्रक्षेप और 1500 मीटर दौड़ में बाजी मारी। राजा बलदेव दास बिड़ला, पटवध के कृष्णा ने 800 मीटर और 5000 मीटर दौड़ तथा कृष्णा कुमार ने लंबी कूद में प्रथम स्थान प्राप्त किया।19 वर्षीय बालिका संवर्ग में शिक्षा निकेतन इंटर कॉलेज, ओबरा की शिखा सिंह ने 100 मीटर और 200 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त किया। आयुषी यादव ने 400 मीटर, शिवानी ने 800 मीटर और लंबी कूद तथा अंबिका केशरी ने ऊंची कूद में प्रथम स्थान हासिल किया। राजकीय इंटर कॉलेज, कोन की सोनम पासवान ने गोला प्रक्षेप, चक्र प्रक्षेप और भाला फेंक में प्रथम स्थान प्राप्त किया। शिक्षा निकेतन इंटर कॉलेज ओबरा के खिलाड़ियों ने विभिन्न आयु-वर्गों में शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया।
प्रतियोगिता पूर्ण कराने में प्रधानाचार्य मुकुंद सिंह गौर, आचार्य प्रमोद चौबे, राजनाथ सिंह, अनिल सिंह, राहुल त्रिपाठी, अनुराग पाण्डेय, कुमारी श्वेता द्विवेदी, अनिल वर्मा, लाल मुहम्मद, आनंद कुमार जायसवाल, राजेश मिश्र, अवधेश पांडेय, राम प्यारे, नीरज रहे।








