• Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

Aaj Ka Mesh Rashifal : मेष राशि को आज पुराने संपर्कों से होगा लाभ, साथी की बात को न समझें तुरंत गलत

Admin by Admin
October 6, 2026
in उत्तर प्रदेश
0
Aaj Ka Mesh Rashifal : मेष राशि को आज पुराने संपर्कों से होगा लाभ, साथी की बात को न समझें तुरंत गलत


Last Updated:October 06, 2026, 04:02 IST

Aaj Ka Mesh Rashifal 6 October 2026 : मेष राशि वालों को आज ऑफिस में सतर्क रहना होगा. काम का दबाव रहेगा. अधिकारी के सामने अपनी बात मजबूती से रखें. व्यवसाय में साझेदारी और पुराने संपर्कों से लाभ मिल सकता है. शुभ समय अभिजीत मुहूर्त 11:24 से लेकर 12:11 तक रहेगा. अशुभ समय राहु काल 2:45 से लेकर 4:13 तक होगा. इसमें कोई नया काम नहीं करें. नुकसान तय है. विंध्यधाम के ज्योतिषाचार्य अखिलेश अग्रहरि लोकल 18 से बताते हैं कि आज पुराने अधूरे काम पूरे करने पर ध्यान दें. कोई महत्वपूर्ण समझौते हों तो दस्तावेज अच्छे से पढ़कर निर्णय लें.

Aaj Ka Mesh Rashifal 6 October 2026 (मेष राशिफल)/मिर्जापुर. मेष राशि के जातकों के करियर में आज दबाव रहेगा. हालांकि अपनी बातों को क्षमता के साथ जरूर रखें. आज किसी भी प्रकार के बहस से बचें, वरना नुकसान हो सकता है. स्वास्थ्य संबंधित हल्की समस्याएं हो सकती हैं. ऐसे में खान-पान पर विशेष ध्यान दें. आज ऋतु शरद है. मास भाद्रपद है. तिथि कृष्ण पक्ष की एकादशी है. नक्षत्र अश्लेषा है. योग सिद्ध है. करण बव है. आज सूर्योदय 5:54 और सूर्यास्त 5:42 पर होगा. आज इंदिरा एकादशी है. यह एकादशी पितृगणों के लिए विशेष महत्त्व रखती है. शुभ समय अभिजीत मुहूर्त 11:24 से लेकर 12:11 तक रहेगा. अभिजीत मुहूर्त में कोई भी शुभ कार्य किया जाए तो अक्षय लाभ मिलता है. आज सर्वार्थ सिद्धि योग 5:54 से लेकर 10:17 रहेगा. अशुभ समय राहु काल 2:45 से लेकर 4:13 तक रहेगा. इसमें कोई नया काम नहीं करें. नुकसान तय है.

विंध्यधाम के ज्योतिषाचार्य अखिलेश अग्रहरि लोकल 18 से बताते हैं कि आज सूर्य कन्या राशि में, चंद्रमा कर्क राशि में, मंगल कर्क राशि में, गुरु कर्क राशि में, शुक्र और बुध तुला राशि में, शनि मीन राशि में, राहु कुंभ राशि में और केतु सिंह राशि में रहेंगे. मेष राशि के लिए आज का दिन संघर्षों के बीच उपलब्धि मिलने का है. स्वास्थ्य सामान्य रहेगा. सुबह कुछ मानसिक दबाव रह सकता है, लेकिन दोपहर के बाद परिस्थितियां व्यवस्थित हो जाएंगी. आज पुराने अधूरे काम पूरे करने पर विशेष ध्यान दें. पेट, छाती, एसिडिटी, तनाव और नींद पर ध्यान दें. क्रोध और तनाव पर ध्यान रखें. लगातार या गंभीर लक्षण हों तो किसी डॉक्टर से मिलना उचित रहेगा.

घर में न करें ये गलती

अखिलेश अग्रहरि बताते हैं कि आज आप पर काम का दबाव रहेगा, लेकिन क्षमता काम आएगी. अधिकारी के सामने अपनी बात मजबूती से रखें, मगर बहस से बचें. कार्य और व्यवसाय में साझेदारी और पुराने संपर्कों से लाभ मिल सकता है. कोई महत्वपूर्ण समझौते हों तो दस्तावेज अच्छे से पढ़कर निर्णय लें. आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी. रुके हुए धन की चर्चा आगे बढ़ सकती है. हालांकि घर, वाहन और संपत्ति से संबंधित खर्च संभव हैं. प्यार और रिश्तों में भावनाएं कुछ अधिक तीव्र रह सकती हैं. साथी की बात को तुरंत गलत न समझें. शांत बातचीत रिश्ते को मजबूत करेगी. घर-परिवार आज केंद्र में रहेंगे. माता या किसी वरिष्ठ सदस्य से महत्वपूर्ण सलाह मिल सकती है. घरेलू विवाद को बढ़ाने न दें.

आज के उपाय

अखिलेश अग्रहरि बताते हैं कि आज मेष राशि के लिए शुभ अंक 9 रहेगा. भाग्यांक 6 होगा. शुभ रंग लाल और पीला रहेगा. आज इंदिरा एकादशी होने के कारण भगवान विष्णु का स्मरण करें. संभव हो तो एकादशी व्रत रखें और अपने क्षमता अनुसार सात्विक आहार लें. ॐ नमो भगवते वासुदेवाय’ का जाप करें. मंगलवार होने के नाते आज हनुमान चालीसा या सुंदरकांड का पाठ करें और अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें. आज जिनके माता-पिता नहीं हैं, वो माता-पिता के नाम पर एक दीया अवश्य जलाएं. इससे आपका पूरा दिन शुभ रहेगा.

About the Author

Advertisement
Advertisement
Advertisement
authorimg

Priyanshu Gupta

प्रियांशु को एक दशक से ज्यादा हो गए पत्रकारिता में. 2015 में भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से जर्नलिज्म की पढ़ाई पूरी कर अमर उजाला (प्रिंट, नोएडा ऑफिस) से अपने करियर की शुरुआत की. यहां लंबे समय तक हरिया…

और पढ़ें

Location :

Mirzapur,Uttar Pradesh

First Published :

October 06, 2026, 04:02 IST



Source link

Post Views: 7
Previous Post

हॉरर कॉमेडी नहीं सिर्फ खौफ का खेल, ‘418’ का ट्रेलर देख उड़ जाएगी रातों की नींद, रोंगटे खड़े करने वाला हर 1 सीन

Next Post

एक्टिंग छोड़ ढाबे में काम करने लगा था एक्टर, रोहित शेट्टी ने दिया नया जीवनदान, ‘पत्रकार’ बन जीता पहला नेशनल अवॉर्ड

Next Post
एक्टिंग छोड़ ढाबे में काम करने लगा था एक्टर, रोहित शेट्टी ने दिया नया जीवनदान, ‘पत्रकार’ बन जीता पहला नेशनल अवॉर्ड

एक्टिंग छोड़ ढाबे में काम करने लगा था एक्टर, रोहित शेट्टी ने दिया नया जीवनदान, 'पत्रकार' बन जीता पहला नेशनल अवॉर्ड

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Advertisement
Advertisement
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.