Last Updated:
हाल में ही रकुल प्रीत सिंह और उनके ससुर वासु भगनानी को लेकर रिपोर्ट्स सामने आई थीं कि उनके ठिकानों पर आईटी का छापा पड़ा है. अब इस पूरे विवाद पर एक्ट्रेस ने चुप्पी तोड़ी है. साथ ही इन खबरों को गलत बताया है.
Image: Insta/rakulpreet
साउथ से लेकर बॉलीवुड में काम कर चुकीं एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह हाल में ही आयकर विभाग की छापेमारी की खबरों की वजह से चर्चा में आईं. हाल में ही रकुल प्रीत सिंह, उनके ससुर वासु भगनानी से लेकर पैनोरमा स्टूडियो समेत 12 ठिकानों पर IT की रेड की खबरें सामने आई थीं. इस पूरे विवाद के बाद अब रकुल प्रीत सिंह ने पहला रिएक्शन दिया है. उन्होंने आईटी सर्च की रिपोर्ट्स पर सवाल उठाए और सच बताने के लिए अनुरोध किया.
एक्ट्रेस ने हाल ही में उन्हें लेकर सोशल मीडिया पर की जा रही इनकम टैक्स सर्च ऑपरेशन के बारे में फिलिंग और अटकलों वाली खबरों पर अपनी चुप्पी तोड़ते हुए, अब एक आधिकारिक बयान दिया है. आर्म्ड फोर्सेज के फैमिली में पली बढ़ी सेल्फ-मेड आर्टिस्ट रकुल प्रीत सिंह ने मेनस्ट्रीम मीडिया से लेकर डिजिटल चैनलों तक पर बिना किसी वेरिफिकेशन के चलाई जा रही गलत रिपोर्ट्स पर एक्ट्रेस ने अब जाकर अपने सम्मान को बचाने के लिए आधिकारिक बयान जारी किया है. सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए रकुल प्रीत सिंह ने कहा:
ये बहुत ही दिल तोड़ने वाला है कि खुद से बने ऑनलाइन रिपोर्टर्स और कुछ मैं स्ट्रीम मीडिया जर्नलिस्ट बिना किसी पक्के सबूत के किसी भी खबर को सेंसेशनलाइज कर रहे हैं. तो चलिए, एक बार के लिए सारे रिकॉर्ड साफ कर देते हैं. यह सर्च मेरे बारे में नहीं था. यह साफ कर देना चाहती हूं कि मैं आर्म्ड फोर्सेज बैकग्राउंड से हूं और इंडस्ट्री में मेरा कोई गॉडफादर नहीं रहा है. मैंने अपनी मेहनत के दम पर यहां तक का सफर तय किया है और एक जिम्मेदार, कानून का पालन करने वाले जिम्मेदार नागरिक के तौर पर 20 साल की उम्र से अपने सभी जरूरी टैक्स भरता आ रही हूं. मैं खुद से या किसी प्रोडक्शन हाउस की तरफ से किसी भी तरह की गैरकानूनी फॉरेन रेमिटेंस में शामिल नहीं हूं. मैं यह भी साफ करना चाहती हूं कि देश या विदेश में कहीं भी किसी और की तरफ से मेरे नाम पर कोई बेनामी प्रॉपर्टी नहीं है. न ही किसी ने मुझे कभी कोई प्रॉपर्टी गिफ्ट की है और न ही सिद्धांत के तौर पर मैं ऐसे महंगे गिफ्ट स्वीकार करती हूं.
View this post on Instagram

