Last Updated:
Ayodhya News: अक्टूबर 2026 में सूर्य और शुक्र की युति से शुक्रादित्य राजयोग बनेगा. यह योग मेष, कर्क और तुला राशि वालों के लिए नौकरी, कारोबार और धन के क्षेत्र में शुभ परिणाम ला सकता है. शुक्र इस समय तुला राशि में विराजमान हैं. वहीं 17 अक्टूबर, शनिवार को शाम 7 बजकर 57 मिनट पर सूर्य तुला राशि में प्रवेश करेंगे. सूर्य के तुला राशि में पहुंचते ही वहां पहले से मौजूद शुक्र के साथ उनकी युति बनेगी. इसी सूर्य-शुक्र संयोग को शुक्रादित्य राजयोग के रूप में देखा जा रहा है.
अयोध्या: ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों के राशि परिवर्तन और उनकी युति का विशेष महत्व बताया गया है. जब दो ग्रह एक ही राशि में आकर एक साथ स्थित होते हैं, तो उसका प्रभाव सभी 12 राशियों के जातकों पर अलग-अलग पड़ता है. अक्टूबर 2026 में सूर्य और शुक्र की युति बनने जा रही है, जिससे शुक्रादित्य राजयोग का निर्माण होगा. ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार यह योग कुछ राशियों के लिए नौकरी, कारोबार, धन और करियर के लिहाज से शुभ परिणाम लेकर आ सकता है.
कब बनेगा शुक्रादित्य राजयोग?
सीता राम दास ने बताया कि ज्योतिष गणना के अनुसार शुक्र इस समय तुला राशि में विराजमान हैं. वहीं 17 अक्टूबर, शनिवार को शाम 7 बजकर 57 मिनट पर सूर्य तुला राशि में प्रवेश करेंगे. सूर्य के तुला राशि में पहुंचते ही वहां पहले से मौजूद शुक्र के साथ उनकी युति बनेगी. इसी सूर्य-शुक्र संयोग को शुक्रादित्य राजयोग के रूप में देखा जा रहा है. इस योग का प्रभाव कई राशियों पर पड़ेगा, लेकिन 3 राशियों के जातकों को करियर और कारोबार में विशेष लाभ मिलने की संभावना जताई जा रही है.
मेष राशि-मेष राशि के जातकों के लिए सूर्य-शुक्र की युति करियर के क्षेत्र में नए अवसर लेकर आ सकती है. नौकरी करने वाले लोगों को कार्यक्षेत्र में अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा और उनके काम की सराहना हो सकती है. नई जिम्मेदारी मिलने के साथ पद और प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी के संकेत हैं. जो लोग नौकरी बदलने का विचार कर रहे हैं, उन्हें बेहतर विकल्प मिल सकता है.
कर्क राशि-आर्थिक स्थिति की बात करें तो आय के अतिरिक्त साधन बनने की संभावना है. लंबे समय से अटके किसी काम में सफलता मिलने से आर्थिक लाभ हो सकता है. कारोबार से जुड़े लोगों को नए संपर्कों का फायदा मिलेगा. साझेदारी में काम करने वालों को भी सकारात्मक परिणाम प्राप्त हो सकते हैं. कर्क राशि वालों के लिए शुक्रादित्य राजयोग सुख-सुविधाओं के साथ करियर में भी अच्छे बदलाव लेकर आ सकता है. परिवार से जुड़ी कोई महत्वपूर्ण इच्छा पूरी हो सकती है. घर में सुख-शांति का वातावरण बना रहेगा और परिजनों का सहयोग प्राप्त होगा. नौकरीपेशा लोगों को वरिष्ठ अधिकारियों और सहकर्मियों का साथ मिल सकता है. मेहनत का उचित परिणाम मिलने से आत्मविश्वास बढ़ेगा. कारोबार करने वालों के लिए नए प्रोजेक्ट या व्यावसायिक प्रस्ताव सामने आ सकते हैं. आय बढ़ाने के नए रास्ते खुल सकते हैं और व्यापार में विस्तार की योजना आगे बढ़ सकती है.
तुला राशि-सूर्य और शुक्र की युति तुला राशि में ही बनने जा रही है, इसलिए इस राशि के जातकों के लिए यह समय काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है. करियर में आगे बढ़ने के नए अवसर मिल सकते हैं. नौकरी में जिम्मेदारियां बढ़ने के साथ महत्वपूर्ण पद या प्रोजेक्ट मिलने की संभावना है. कारोबारियों के लिए नए लोगों से संपर्क बनाना लाभदायक साबित हो सकता है. कोई नया व्यावसायिक अवसर हाथ लग सकता है. सामाजिक प्रतिष्ठा में भी वृद्धि होने के संकेत हैं. कार्यक्षेत्र में आपकी पहचान मजबूत होगी और पुराने प्रयासों का सकारात्मक परिणाम मिल सकता है. हालांकि किसी भी बड़े आर्थिक निर्णय में जल्दबाजी करने के बजाय सोच-समझकर कदम उठाना बेहतर रहेगा.
About the Author

Rajnish Kumar Yadav is a digital journalist and content publisher with over seven years of experience in print and digital media. He is currently working with News18 Digital (Local18) as a Content Publisher, wh…
और पढ़ें

