• Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

400 करोड़ पार ‘हनुमान अंश’, कैंची धाम में उमड़ा भक्तों का सैलाब, डायरेक्टर को श्रद्धालुओं से करनी पड़ी भावुक अपील

Admin by Admin
October 5, 2026
in मनोरंजन
0
400 करोड़ पार ‘हनुमान अंश’, कैंची धाम में उमड़ा भक्तों का सैलाब, डायरेक्टर को श्रद्धालुओं से करनी पड़ी भावुक अपील


Last Updated:October 05, 2026, 08:04 IST

Kainchi Dham Overcrowding After Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश रिलीज होने के बाद नीम करोली बाबा के कैंची धाम में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी है. भीड़ और लंबे जाम को देखते हुए फिल्म के डायरेक्टर डॉक्टर विशाल चतुर्वेदी ने भक्तों से कैंची धाम जाने से पहले वहां के हालात पता करने की अपील की है. जानिए डायरेक्टर ने भक्तों को क्या सलाह दी है!

'हनुमान अंश' के बाद कैंची धाम में उमड़ी भीड़, डायरेक्टर ने लोगों से की ये अपीलZoom

‘हनुमान अंश’ देख कैंची धाम में लगी भक्तों की भीड़ (फोटो साभार-@filmervishal)

नई दिल्ली: डॉ. विशाल चतुर्वेदी के डायरेक्शन में बनीं फिल्म ‘हनुमान अंश’ इन दिनों सुर्खियों में है. ये मूवी लगातार बॉक्सऑफिस पर नोट छाप रही है. वहीं ‘हनुमान अंश’ रिलीज होने के बाद उत्तराखंड के कैंची धाम आश्रम में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी है. सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि फिल्म देखने के बाद हजारों लोग नीम करोली बाबा के दर्शन करने पहुंच रहे हैं. भीड़ इतनी ज्यादा बढ़ गई है कि अब फिल्म के डायरेक्टर डॉक्टर विशाल चतुर्वेदी को खुद सामने आकर लोगों से अपील करनी पड़ी है.

उन्होंने भक्तों से कहा है कि वे कैंची धाम जाने से पहले वहां के हालात और भीड़ की जानकारी जरूर ले लें.

डायरेक्टर डॉक्टर विशाल चतुर्वेदी ने की अपील

रविवार शाम को डॉक्टर विशाल चतुर्वेदी ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया. वीडियो में उन्होंने कैंची धाम में बढ़ रही भीड़ पर चिंता जताई. उन्होंने कहा कि कैंची धाम में इस वक्त बहुत ज्यादा भीड़ है. कई लोग कह रहे हैं कि हनुमान अंश फिल्म देखने के बाद लोग वहां पहुंच रहे हैं. सच चाहे जो भी हो लेकिन आप सभी को वहां की स्थिति पता करके ही निकलना चाहिए. डायरेक्टर विशाल ने भक्तों को नीम करोली बाबा से जुड़े दूसरे पवित्र स्थानों पर जाने की सलाह दी है. उन्होंने कहा कि अगर कैंची धाम में बहुत भीड़ है तो आप नीम करोली गांव या वृंदावन जा सकते हैं. उन्होंने कहा कि घंटों लाइन में खड़े रहने से बेहतर है कि आप इन जगहों पर जाएं. वहां जाम में छोटे बच्चों और महिलाओं को घुटन महसूस हो सकती है. इसलिए सुरक्षित रहें और सोच समझकर प्लान बनाएं.

View this post on Instagram





Source link

Post Views: 5
Previous Post

UP Rajya Sabha Election : बीजेपी के 8 उम्मीदवार कौन होंगे, आज पता चल जाएगा.. जातीय समीकरण से लेकर चौंकाने वाले नामों तक, पूरी रणनीति तैयार

Next Post

सूर्य और शुक्र की युति से बनेगा शुक्रादित्य राजयोग, मेष, कर्क व तुला वालों की चमकेगी किस्मत, नौकरी व कारोबार में मिलेगा अवसर

Next Post
सूर्य और शुक्र की युति से बनेगा शुक्रादित्य राजयोग, मेष, कर्क व तुला वालों की चमकेगी किस्मत, नौकरी व कारोबार में मिलेगा अवसर

सूर्य और शुक्र की युति से बनेगा शुक्रादित्य राजयोग, मेष, कर्क व तुला वालों की चमकेगी किस्मत, नौकरी व कारोबार में मिलेगा अवसर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement