अमेठी: भविष्य को बेहतर बनाने के लिए कई संस्थान जिले में मौजूद हैं जो न सिर्फ प्रदेश स्तरीय हैं, बल्कि राष्ट्रीय स्तरीय भी हैं. अमेठी जिले का या यूं कहा जाए कि भारत का पहला ऐसा राष्ट्रीय विमानन विश्वविद्यालय है, जहां पर आप पायलट बनने का सपना पूरा कर सकते हैं. इसके साथ ही अपने भविष्य को बेहतर कर इस क्षेत्र में कई नौकरियां और करियर को बेहतर बना सकते हैं.
अमेठी जिले के राजीव गांधी राष्ट्रीय विमानन विश्वविद्यालय में इस वर्ष के नए कोर्सेज शुरू किए गए हैं, जिसके जरिए छात्र अपना भविष्य बेहतर कर सकते हैं. इसके लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है और आप अपना आवेदन कर संस्थान में प्रशिक्षण और ट्रेनिंग ले सकते हैं.
54 बड़े संस्थान से साझेंदारी
विश्वविद्यालय में अब तक कुल 54 साझेदारियां हुई हैं, जिनमें 41 शोध सहयोग और 13 समझौता ज्ञापन शामिल हैं. इनमें रोल्स-रॉयस, बॉइंग ग्रुप, एचएएल, जीएमआर एविएशन एकेडमी, भारतीय एमआरओ संघ, पर्ड्यू विश्वविद्यालय (अमेरिका), कोरिया एयरोस्पेस विश्वविद्यालय (दक्षिण कोरिया) और रोपड़, भिलाई, पटना और बीएचयू वाराणसी स्थित आईआईटी जैसे संस्थान शामिल हैं. तीन संस्थानों को भी विश्वविद्यालय के संबद्धता दायरे में लाया गया है. इ
नमें इंदिरा गांधी राष्ट्रीय उड़ान अकादमी , फुरसतगंज (उत्तर प्रदेश) है, जो सीपीएल कैडेट्स के लिए विमानन में बी.एससी. और एएमई कैडेट्स के लिए एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग में बी.एससी. पाठ्यक्रम संचालित करती है. इनमें कुल 150 सीटों की प्रवेश क्षमता है. इसके अलावा यूआरबीएक्स कॉलेज ऑफ एविएशन, केरल, विश्वविद्यालय से संबद्ध है, जो एविएशन सर्विसेज और एयर कार्गो में बीएमएस व एविएशन लॉजिस्टिक मैनेजमेंट में एमबीए पाठ्यक्रम संचालित करता है, जिनमें कुल 120 सीटों की प्रवेश क्षमता है.
ज्यादा से ज्यादा प्लेसमेंट सिलेक्शन पर जोर
संस्थान के कुलपति भृगुनाथ सिंह ने बताया कि संस्थान भारत का इकलौता संस्थान है, जहां पर बच्चों को बेहतर भविष्य करने में मददगार साबित हो रहा है. उन्होंने कहा कि चाहे आधुनिकता वाली सुविधाओं की बात हो या फिर बड़े-बड़े संस्थानों की, प्रोफेसर को यहां से जोड़कर नए-नए रिसर्च पर अन्य व्यवस्थाओं को मजबूत करना इसे पूरा किया जाता है. इसी सबका कारण है कि संस्थान मे बीते 2 वर्ष मे छात्र-छात्राओं की संख्या मे वृद्धि भी हुई है.
बच्चों का भविष्य बना रहें बेहतर
उन्होंनें कहा कि संस्थान मे तैयारी करनें वाले शोधार्थी को समय-समय पर प्लेसमेंट सिलेक्शन का भी मौका दिया जाता है, जिसमें ब्लू डार्ट, डीबी शेंकर, जीएमआर हैदराबाद, एयर कार्गौ, फ्लिपकार्ट जैसी दर्जनों प्रतिष्ठित कम्पनियों मे सेलेक्शन का मौका मिलता है. संस्थान में समय-समय पर बच्चों को रोजगार के अवसर के साथ-साथ उन्हें तमाम प्रकार से रिसर्च और अन्य गतिविधियों में शामिल किया जाता है. ऐसे में पायलट बनने के साथ-साथ तमाम ऐसी गतिविधियां हैं, जो संस्थान में शामिल हैं, जो बच्चों के भविष्य को बेहतर कर रही हैं. उन्होंने कहा कि आगे हमारे प्रयास है कि संस्थान को एक बेहतर ऊंचाइयों पर ले जा सके. इसके साथ ही संस्थान के बच्चे देश ही नहीं, विदेश में भी जाकर परचम लहराएं.
