Last Updated:
आज एक्ट्रेस सोहा अली खान का बर्थडे है. इस खास मौके पर करीना कपूर ने अपनी ननद सोहा पर प्यार लुटाया है. बेबो ने सोहा को खास अंदाज में बर्थडे विश करते हुए उनके अनदेखे पलों की तस्वीर शेयर की. इन फोटोज की सीरीज में करीना, सोहा के साथ पूरा कपूर खानदान और सलमान खान भी नजर आ रहे हैं.
सोहा अली खान का आज जन्मदिन है. (फोटो साभार इंस्टाग्राम kareenakapoorkhan)
नई दिल्ली. बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान अपनी फैमिली के साथ खास बॉन्डिंग के लिए जानी जाती हैं. वह अक्सर सोशल मीडिया पर परिवार के साथ बिताए खूबसूरत पलों की झलक साझा करती रहती हैं. अब करीना ने अपनी ननद और एक्ट्रेस सोहा अली खान के जन्मदिन पर एक खास पोस्ट शेयर किया है. इसमें उन्होंने सोहा को जन्मदिन की बधाई देने के साथ परिवार की कई अनदेखी और प्यारी तस्वीरें भी साझा की हैं. इन तस्वीरों में पटौदी परिवार के सदस्यों के बीच प्यार और अपनापन साफ नजर आ रहा है.
करीना कपूर खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर तस्वीरों की एक सीरीज शेयर की है. इनमें सोहा अली खान और उनके भतीजे तैमूर अली खान की खास बॉन्डिंग ने सबका ध्यान खींचा. एक तस्वीर में सोहा, तैमूर के साथ खेलती नजर आ रही हैं. वहीं, दूसरी तस्वीर में तैमूर अपनी छोटी बहन इनाया नौमी खेमू के साथ मस्ती करते दिखाई दे रहे हैं. इस दौरान सोहा भी उनके पास बैठी हुई हैं.
करीना ने ननद सोहा पर लुटाया प्यार
करीना की शेयर की गई तस्वीरों में परिवार के साथ छुट्टियां बिताने के खूबसूरत पल भी देखने को मिले. एक फोटो में सोहा अपने भाई सैफ अली खान और बहन सबा अली खान के साथ बैठी नजर आ रही हैं. वहीं, तैमूर भी उनके आसपास दिखाई दे रहे हैं. इन तस्वीरों से अंदाजा लगाया जा सकता है कि परिवार के सभी सदस्य एक-दूसरे के साथ अच्छा वक्त बिताना पसंद करते हैं.
View this post on Instagram

