• Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

योगी सरकार दिवाली से पहले हर कर्मचारी को देगी 7000 का तोहफा? अनुपूरक बजट की तैयारी

Admin by Admin
October 4, 2026
in उत्तर प्रदेश
0
योगी सरकार दिवाली से पहले हर कर्मचारी को देगी 7000 का तोहफा? अनुपूरक बजट की तैयारी


Last Updated:October 04, 2026, 12:13 IST

यूपी में विधानसभा चुनाव से पहले योगी सरकार कर्मचारियों और आम लोगों के लिए बड़े फैसलों की तैयारी में है. दिसंबर में होने वाले शीतकालीन सत्र से पहले एक और अनुपूरक बजट लाया जा सकता है. वहीं, दीपावली से पहले राज्य कर्मचारियों को 7,000 रुपये तक बोनस और महंगाई भत्ते (DA) में 3 फीसदी बढ़ोतरी का तोहफा मिलने की उम्मीद है.

यूपी में कर्मचारियों को 7000 तक बोनस, चुनाव से पहले अनुपूरक बजट की तैयारीZoom

सीएम योगी की तस्वीर.

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले योगी सरकार एक और अनुपूरक बजट ला सकती है. दिसंबर में होने वाले विधानसभा के शीतकालीन सत्र से पहले इसकी तैयारी शुरू हो गई है. माना जा रहा है कि इस अनुपूरक बजट के जरिए चुनाव से पहले सरकार की कई योजनाओं और घोषणाओं को जमीन पर उतारने के लिए पैसे का इंतजाम किया जाएगा.

इस साल प्रदेश सरकार ने 9.12 लाख करोड़ रुपये का आम बजट पेश किया था. इसके बाद चार अगस्त को 59 हजार करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट भी विधानसभा में पेश किया गया था. अब सूत्रों के मुताबिक, सरकार लगभग इतनी ही रकम का एक और अनुपूरक बजट ला सकती है. यह योगी सरकार के दूसरे कार्यकाल का आखिरी अनुपूरक बजट हो सकता है.

दिसंबर में होगा शीतकालीन सत्र
सरकार की नजर अब दिसंबर में होने वाले विधानसभा के शीतकालीन सत्र पर है. इसी सत्र में अनुपूरक बजट पेश किए जाने की संभावना है. चुनाव से पहले सरकार जिन योजनाओं को तेजी से लागू करना चाहती है, उनके लिए इस बजट में अतिरिक्त रकम का प्रावधान किया जा सकता है.

कर्मचारियों को दीपावली से पहले बड़ा तोहफा
दूसरी तरफ प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों के लिए भी बड़ी खबर है. राज्य सरकार दीपावली से पहले कर्मचारियों को बढ़े हुए महंगाई भत्ते (DA) और बोनस का तोहफा देने की तैयारी में है. वित्त विभाग ने इसकी प्रक्रिया शुरू कर दी है. सूत्रों के मुताबिक, राज्य कर्मचारियों को 3400 से 7000 रुपये तक का बोनस मिल सकता है. बोनस का ऐलान इसी महीने के आखिर तक किए जाने की संभावना है. इसका लाभ अराजपत्रित कर्मचारियों को दिया जाता है.

DA में 3 फीसदी बढ़ोतरी संभव
सरकार राज्य कर्मचारियों के महंगाई भत्ते के साथ पेंशनर्स की महंगाई राहत (DR) बढ़ाने की भी तैयारी कर रही है. सूत्रों के अनुसार, महंगाई भत्ते और महंगाई राहत में 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी हो सकती है. अगर ऐसा होता है तो दीपावली से पहले लाखों कर्मचारियों और पेंशनर्स को इसका सीधा फायदा मिलेगा.

About the Author

authorimg

Abhijeet ChauhanSub-Editor

अभिजीत चौहान, News18 Hindi के डिजिटल विंग में सब-एडिटर हैं. वर्तमान में अभिजीत उत्तर प्रदेश की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज और वायरल ख़बरें कवरेज कर रहे हैं. AAFT कॉलेज से पत्रकारिता की मास्…

और पढ़ें

Location :

Lucknow,Lucknow,Uttar Pradesh

First Published :

October 04, 2026, 12:13 IST



Source link

Post Views: 9
Previous Post

Maheshwari Chauhan Asian Games 2026 Bronze | माहेश्वरी चौहान ने जीता कांस्य

Next Post

कोमल रानी का सुनीता आहूजा पर गंभीर आरोप, पैपराजी ने जब पूछा ऐसा सवाल, गोविंदा की बेटी टीना रिएक्शन का हुआ वायरल

Next Post
कोमल रानी का सुनीता आहूजा पर गंभीर आरोप, पैपराजी ने जब पूछा ऐसा सवाल, गोविंदा की बेटी टीना रिएक्शन का हुआ वायरल

कोमल रानी का सुनीता आहूजा पर गंभीर आरोप, पैपराजी ने जब पूछा ऐसा सवाल, गोविंदा की बेटी टीना रिएक्शन का हुआ वायरल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement