• Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

UP Top News Live: सऊदी में कुशीनगर के अनवर की गला रेतकर हत्या, लखनऊ में बंद हुआ फूड वैली

Admin by Admin
October 4, 2026
in उत्तर प्रदेश
0
UP Top News Live: सऊदी में कुशीनगर के अनवर की गला रेतकर हत्या, लखनऊ में बंद हुआ फूड वैली


रायबरेली: लोकेटर के घर पुलिस की छापेमारी, भारी नकदी मिलने की चर्चा
रायबरेली के लालगंज कोतवाली क्षेत्र के अंबारा पश्चिम गांव में पुलिस ने एक लोकेटर के घर पर छापेमारी की. घर से भारी मात्रा में नकदी मिलने की चर्चा है. बताया जा रहा है कि आरोपी खनन की गाड़ियों को पास कराने के नाम पर लोकेशन बताने के एवज में अवैध वसूली से जुड़ा था. उसके नशे के कारोबार से जुड़े होने की आशंका भी जताई जा रही है. पुलिस के जिम्मेदार अधिकारी फिलहाल मामले में कुछ भी बोलने से बच रहे हैं. कुछ महीने पहले एसटीएफ ने लोकेटर मोहित को गिरफ्तार किया था.

मैनपुरी: दो कुत्तों को गोली मारने का वीडियो वायरल
मैनपुरी के भोगांव थाना क्षेत्र में दो कुत्तों को गोली मारने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. आरोप है कि सुबोध पुत्र लालाराम ने अवैध असलहे से दोनों कुत्तों को गोली मारी. गोली लगने के बाद दोनों कुत्तों की मौत होने का दावा किया जा रहा है. वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस ने मामले में पशु क्रूरता का मुकदमा दर्ज कर लिया है. पुलिस ने जांच शुरू कर दी है.

अंबेडकरनगर: कमरे में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव
अंबेडकरनगर के अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के दाउदपुर सिझौली गांव में 25 वर्षीय विवाहिता साबरा खातून का शव कमरे में दुपट्टे के फंदे से लटका मिला. शव मिलने की जानकारी पर परिवार में हड़कंप मच गया और मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. बताया जा रहा है कि साबरा की शादी करीब दो साल पहले बिहार निवासी युवक से हुई थी. पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही मौत की वजह स्पष्ट हो सकेगी.

आजमगढ़: शराब ठेके पर विवाद में युवक की पीटकर हत्या
आजमगढ़ के बलरामपुर चौराहे के पास शराब के ठेके पर शराब पीने को लेकर हुए विवाद में एक व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई. मृतक की पहचान राजन चौबे के रूप में हुई है. घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और विवाद की वजह समेत अन्य पहलुओं की पड़ताल की जा रही है.

मुरादाबाद: पकड़ा गया 24वां तेंदुआ, कांठ में राहत
मुरादाबाद के कांठ इलाके में वन विभाग की टीम ने एक और तेंदुए का रेस्क्यू किया है. समदगढ़-सिकंदराबाद क्षेत्र से देर रात तेंदुए को पकड़ा गया. इसके साथ ही जिले में अब तक 24 तेंदुओं का सफल रेस्क्यू किया जा चुका है. इसी इलाके में ट्यूबवेल की कोठरी पर एक साथ तीन तेंदुओं की मौजूदगी का वीडियो भी वायरल हुआ था. तीनों तेंदुओं को पहले ही रेस्क्यू किया जा चुका है. हालांकि तेंदुओं की मौजूदगी को लेकर कांठ तहसील क्षेत्र के ग्रामीणों में अभी भी दहशत बनी हुई है.

लखनऊ: पांच एसीपी की तैनाती में फेरबदल
लखनऊ कमिश्नरेट में पांच एसीपी की तैनाती में फेरबदल किया गया है. लक्ष्मण वर्मा को एसीपी कृष्णानगर और अभिषेक पांडे को एसीपी कैसरबाग की जिम्मेदारी दी गई है. नवरत्न गौतम को एसीपी ट्रैफिक और महेश त्यागी को एसीपी लॉ एंड ऑर्डर बनाया गया है. वहीं अनूप कुमार को एसीपी ट्रैफिक के साथ यूपी 112 का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है.

लखनऊ: लूडो खेलने के विवाद में कैंची से हमला, युवक की मौत
लखनऊ में लूडो खेलने के दौरान हुए विवाद ने खूनी रूप ले लिया. पुरनिया पुल के नीचे दुकान पर लूडो खेल रहे प्रदीप और राहुल अवस्थी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ. आरोप है कि प्रदीप ने पास के सैलून से कैंची उठाकर राहुल पर ताबड़तोड़ वार कर दिए. गंभीर हालत में राहुल को पहले निजी अस्पताल और फिर केजीएमयू में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. पुलिस ने आरोपी प्रदीप को हिरासत में ले लिया है और वारदात में इस्तेमाल कैंची भी बरामद कर ली है. राहुल डाला चलाने का काम करता था.

आजमगढ़: प्रेमिका को डराने के लिए खुद पर फायरिंग का झूठा दावा
आजमगढ़ के अहरौला थाना क्षेत्र में फायरिंग की सूचना से पुलिस में हड़कंप मच गया. जांच में सामने आया कि आर्यन यादव ने प्रेमिका पर प्रभाव डालने और उसे डराने के लिए खुद के ऊपर फायरिंग की झूठी कहानी बनाई थी. इसके बाद वह थाने पहुंचा और पुलिस को मनगढ़ंत तहरीर दी. जांच में मामला फर्जी पाए जाने के बाद पुलिस ने आर्यन को हिरासत में ले लिया. पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है.

सऊदी में कुशीनगर के अनवर की गोली मारकर हत्या
सऊदी की राजधानी रियाद में कुशीनगर के अनवर की गला रेतकर हत्या. रामकोला थाना क्षेत्र के रोवारी गांव के रहने वाले थे अनवर. 35 साल से सऊदी अरब में बोल्डर चलाकर कर रहे थे परिवार का भरण-पोषण. परिवार के इकलौते कमाने वाले थे अनवर. हत्या के बाद बेसहारा हुआ परिवार . सैलरी विवाद के बाद हत्या की आशंका. सऊदी पुलिस ने पाकिस्तानी नागरिक को हिरासत में लेकर जांच शुरू की. परिजनों में मचा कोहराम. शव भारत लाने की कोशिश जारी.

लखनऊ: गोमती का जलस्तर बढ़ा, मरीन ड्राइव के पास ‘फूड वैली’ बंद
लखनऊ में गोमती नदी का जलस्तर बढ़ने के बाद मरीन ड्राइव के पास स्थित ‘फूड वैली’ को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है. प्रवेश गेट पर बैरिकेडिंग कर एलडीए ने नोटिस चस्पा किया है. जलभराव और सुरक्षा को देखते हुए यहां प्रवेश और अन्य गतिविधियों पर रोक रहेगी. जानकारी नहीं होने पर पहुंच रहे लोगों को गार्ड बंद होने की सूचना दे रहे हैं. स्थिति सामान्य होने के बाद फूड वैली को दोबारा खोलने की जानकारी दी जाएगी.

आजमगढ़: बकरी चोर गिरोह के सदस्य से पुलिस की मुठभेड़, पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार
आजमगढ़ में सिधारी थाना पुलिस की बकरी चोरी करने वाले गिरोह के एक सदस्य से मुठभेड़ हो गई. पुलिस की कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया. उसके पास से अवैध तमंचा, कारतूस और 1,560 रुपये बरामद किए गए हैं. पूछताछ में सिधारी क्षेत्र में बकरी चोरी की दो और जीयनपुर क्षेत्र में एक घटना का खुलासा हुआ है.

इटावा: 14 फुट लंबे अजगर से मचा हड़कंप, 30 किलो वजन के सांप का रेस्क्यू
इटावा के सिविल लाइन इलाके के धर्मनगर में एक घर में विशालकाय अजगर निकलने से हड़कंप मच गया. अजगर करीब 14 फुट लंबा और 30 किलो वजन का बताया जा रहा है. सूचना मिलने के बाद वन्य जीव संस्था के प्रतिनिधि मौके पर पहुंचे. काफी मशक्कत के बाद अजगर को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया गया.

उन्नाव: शुक्लागंज के गांव में मिला मगरमच्छ, ग्रामीणों ने किया रेस्क्यू
उन्नाव के शुक्लागंज क्षेत्र के चम्पापुरवा गांव में मगरमच्छ दिखाई देने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया. सूचना पर बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए. ग्रामीणों ने हिम्मत दिखाते हुए मगरमच्छ को पकड़ लिया और रस्सी से उसका मुंह बांध दिया. बाद में सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और मगरमच्छ को अपने कब्जे में ले लिया. गंगा का जलस्तर बढ़ने के बीच जलीय जीवों के आबादी वाले इलाकों में पहुंचने का खतरा बढ़ गया है.

इटावा: 2027 चुनाव की तैयारी के बीच सपा कार्य समिति की बैठक, शिवपाल देंगे जीत का मंत्र
इटावा में 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच समाजवादी पार्टी की जिला कार्य समिति की बैठक आज आयोजित होगी. पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे. बैठक जिला पंचायत सभागार में सुबह 11 बजे शुरू होगी. इसमें जिलाध्यक्ष, विशेष आमंत्रित सदस्य और पार्टी के अन्य प्रमुख नेता शामिल होंगे. चुनावी तैयारियों को लेकर बैठक को पार्टी संगठन के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है.

सोनभद्र: पुणे में हत्या का आरोपी अनपरा से गिरफ्तार, महाराष्ट्र पुलिस ले गई
सोनभद्र के अनपरा से महाराष्ट्र के पुणे में हुई हत्या के एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है. 29 सितंबर को 39 वर्षीय हमजा उस्मान शेख की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. वारदात के बाद आरोपी संतोष मधुकर मांजरे फरार होकर अनपरा गांव के एक मकान में छिपा था. महाराष्ट्र पुलिस की सर्विलांस टीम ने अनपरा पुलिस के सहयोग से उसे गिरफ्तार किया. इसके बाद आरोपी को ट्रांजिट रिमांड पर महाराष्ट्र ले जाया गया.



Source link

Post Views: 11
Previous Post

Sikar News: न मैदान, न PT शिक्षक, फिर भी छीलावाली स्कूल बना खो-खो की नर्सरी, 30 बेटियां खेल चुकी हैं नेशनल

Next Post

सोनभद्र. संतान की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि के लिए माताओं ने रखा जिउतिया व्रत

Next Post

सोनभद्र. संतान की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि के लिए माताओं ने रखा जिउतिया व्रत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement