• Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

Aaj Ka Mesh Rashifal : मेष राशि वालों आज सावधानी से पढ़ें कागजात, जल्दबाजी में न करें ये काम

Admin by Admin
October 4, 2026
in उत्तर प्रदेश
0
Aaj Ka Mesh Rashifal : मेष राशि वालों आज सावधानी से पढ़ें कागजात, जल्दबाजी में न करें ये काम


Last Updated:October 04, 2026, 04:01 IST

Aaj Ka Mesh Rashifal 4 October 2026 : मेष राशि के रिश्तों में आज गर्माहट आएगी. पुराने मतभेद को फिर से छेड़ने के बजाय भविष्य पर ध्यान दें. परिवार में रिश्ते ठीक रहेंगे. क्रोध में प्रतिक्रिया देने से बचें. शुभ समय अभिजीत मुहूर्त 11:24 मिनट से लेकर 12:12 मिनट तक होगा. विंध्यधाम के ज्योतिषाचार्य अखिलेश अग्रहरि लोकल 18 से बताते हैं कि आज यात्रा या संपर्क बढ़ाने से लाभ मिल सकता है. जो काम कई दिनों से अटका है, पूरा हो सकता है. वरिष्ठ अधिकारी से बातचीत में आत्मविश्वास रखें, लेकिन शब्दों में संयम रखने की जरूरत है. आज सूर्योदय 5:52 मिनट पर और सूर्यास्त 5:43 मिनट पर होगा. आज चंद्रमा मिथुन राशि में रहेंगे.

Aaj Ka Mesh Rashifal 4 October 2026 (मेष राशिफल)/मिर्जापुर. मेष राशि के जातकों को सावधान रहने की जरूरत है. आज कोई भी फैसला लेने से पहले चीजों को अच्छे से जांच लें, वरना नुकसान हो सकता है. आज आश्विन मास है. नवमी तिथि है. कृष्ण पक्ष है.
नक्षत्र पुनर्वसु है. योग परिघ है. करण तैतिल है. योग परिघ है. आज सूर्योदय 5:52 मिनट पर और सूर्यास्त 5:43 मिनट पर होगा. आज चंद्रमा मिथुन राशि में रहेंगे. शुभ समय अभिजीत मुहूर्त 11:24 मिनट से लेकर 12:12 मिनट तक होगा. कोई भी शुभ काम, भूमि पूजन और कारोबार का विस्तार करना चाहते हैं तो कर सकते हैं. आज अशुभ समय राहुकाल 4:14 मिनट से लेकर 5:53 मिनट तक रहेगा. नया काम करने से परहेज करें. नुकसान हो सकता है.

विंध्यधाम ज्योतिषाचार्य अखिलेश अग्रहरि लोकल 18 से बताते हैं कि आज सूर्य कन्या राशि में, चंद्रमा मिथुन राशि में, मंगल कर्क राशि में, गुरु कर्क राशि में, शुक्र और बुध तुला राशि में और शनि मीन राशि में वक्री अवस्था में रहेंगे. राहु कुंभ राशि में और केतु सिंह राशि में रहेंगे. आज यात्रा या संपर्क बढ़ाने से लाभ मिल सकता है, जो काम कई दिनों से अटका है, पूरा हो सकता है.

बातचीत में आत्मविश्वास जरूरी

अखिलेश अग्रहरि बताते हैं कि मेष राशि के लिए आज प्रयास और संपर्कों से प्रगति मिलेगी. कार्यक्षेत्र में आपकी सक्रियता नजर आएगी. वरिष्ठ अधिकारी से बातचीत में आत्मविश्वास रखें, लेकिन शब्दों में संयम रखने की जरूरत है. कार्य और व्यवसाय में नए संपर्क उपयोगी हो सकते हैं. साझेदारी या किसी समझौते में दस्तावेज या शर्तें ध्यान से पढ़कर ही दस्तखत करें. आर्थिक स्थिति सामान्य से बेहतर रह सकती है. रुका हुआ काम आगे बढ़ सकता है, लेकिन घरेलू खर्च भी सामने आ सकता है.

न करें ये गलती

अखिलेश अग्रहरि बताते हैं कि प्यार और रिश्तों में आज गर्माहट आएगी. पुराने मतभेद को फिर से छेड़ने के बजाय भविष्य पर ध्यान दें. परिवार में रिश्ते ठीक रहेंगे. घर के किसी निर्णय में आपकी भूमिका महत्वपूर्ण हो सकती है. क्रोध में प्रतिक्रिया देने से बचें. सेहत सामान्य रहेगा. मानसिक थकान, पेट और नींद पर ध्यान दें. तनाव के समय थोड़ी देर विश्राम और पर्याप्त मात्रा में पानी आपके लिए उपयोगी रहेगा.

आज के उपाय

अखिलेश अग्रहरि बताते हैं कि आज के लिए शुभ अंक 9 और भाग्यांक 3 होगा. शुभ रंग लाल, नारंगी और शुभ दिशा पूर्व दिशा होगी. सुबह सूर्य को जल अर्पित करें. ॐ आदित्याय नमः या ॐ घृणि सूर्याय नमः मंत्र का जाप करें. मंगल कर्क राशि में होने से आज क्रोध पर नियंत्रण रखने की विशेष जरूरत होगी. किसी जरूरतमंद को भोजन कराना या सेवा करना शुभ रहेगा.

Advertisement
Advertisement
Advertisement

About the Author

authorimg

Priyanshu Gupta

प्रियांशु को एक दशक से ज्यादा हो गए पत्रकारिता में. 2015 में भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से जर्नलिज्म की पढ़ाई पूरी कर अमर उजाला (प्रिंट, नोएडा ऑफिस) से अपने करियर की शुरुआत की. यहां लंबे समय तक हरिया…

और पढ़ें

Location :

Mirzapur,Uttar Pradesh

First Published :

October 04, 2026, 04:01 IST



Source link

Post Views: 3
Previous Post

हिंदी सिनेमा की वो बेजोड़ एक्ट्रेस, असली शेरों संग दिए थे खतरनाक शॉट्स, गुमनामी में बीते आखिरी साल

Next Post

ऑक्सफोर्ड से की पढ़ाई, बंगाली फिल्म से एक्टिंग में रखा कदम, सोहा अली खान के इस हुनर के बारे में नहीं होगा पता

Next Post
ऑक्सफोर्ड से की पढ़ाई, बंगाली फिल्म से एक्टिंग में रखा कदम, सोहा अली खान के इस हुनर के बारे में नहीं होगा पता

ऑक्सफोर्ड से की पढ़ाई, बंगाली फिल्म से एक्टिंग में रखा कदम, सोहा अली खान के इस हुनर के बारे में नहीं होगा पता

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Advertisement
Advertisement
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.