• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सोनभद्र. प्रदेश में 4 लाख 60 हजार छात्र-छात्राओं को 148 करोड़ रूपये से अधिक की धनरशि का खाते में किया गया हस्तांतरण

JK Gupta by JK Gupta
October 3, 2026
in सोनभद्र
0

@जे0 के0….


— मुख्यमंत्री जी द्वारा छात्रवृत्ति वितरण कार्यक्रम का कलेक्ट्रेट सभागार में किया गया सजीव प्रसारण


— सोनभद्र में प्रथम चरण में समाज कल्याण ,पिछड़ा वर्ग कल्याण, अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के कुल 2483 छात्र-छात्राआओं के खाते में 65 लाख 79 हजार 149 रूपये छात्रवृत्ति की गयी प्रेषित


Sonbhadra। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा आज छात्रवृत्ति वितरण समारोह कार्यक्रम के आयोजन का कलेक्ट्रेट सभागार में सजीव प्रसारण किया गया, इस दौरान मुख्यमंत्री द्वारा छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति स्वीकृति प्रमाण-पत्र का वितरण लखनऊ में किया गया।

कार्यक्रम के सजीव प्रसारण को विधायक सदर भूपेश चौबे, ओमप्रकाश दूबे भाजपा उपाध्यक्ष, मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी,जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मुकुल देव पाण्डेय,जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी सुधांशु शेखर शर्मा, जिला विद्यालय निरीक्षक जय राम सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह भदौरिया, पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी नरेन्द्र देव पाण्डेय सहित स्कूल के छात्र-छात्राओं ने मुख्यमंत्री के सम्बोधन का सजीव प्रसारण को देखा।

इस दौरान स्कूल के छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति स्वीकृति प्रमाण-पत्र का वितरण विधायकगण व मुख्य विकास अधिकारी द्वारा किया गया। इस दौरान विधायक सदर भूपेश चौबे ने छात्र-छात्राओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ द्वारा आज त्यौहार के पूर्व ही छात्र-छात्राओं के खाते में धनराशि हस्तान्तारित करने का कार्य किया गया है।

यह प्रथम चरण है,अभी आगे मार्च तक कई चरणों में छात्रवृत्ति योजना छात्राओं को वित्तीय सहायता प्रदान की जायेगी ताकि छात्र-छात्रा अपनी शिक्षा जारी रख सकें। यह योजना एस0सी0/एस0टी0/ओ0बी0सी0/सामान्य और अल्पसंख्यक श्रेणियों के छात्रों के लिए प्री-मैट्रिक और पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति प्रदान करती है, कोई भी योग्य छात्र छात्रवृत्ति की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

उन्होंने कहा कि जनपद के छात्र-छात्रा बेहतर शिक्षा प्राप्त कर समाज में बेहतर प्रमुख स्थान प्राप्त कर सकते हैं, उन्होंने कहा कि अटल आवासीय विद्यालय के माध्यम से श्रमिक के बच्चों को बेहतर व गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदेश सरकार द्वारा निःशुल्क उपलब्ध करायी जा रही है, जिससे कि उनके जीवन में बेहतर सुधार होगा, प्रदेश सरकार बच्चों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराने हेतु संकल्पित है।

मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी ने कहा कि छात्रवृत्ति योजना से आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों को शिक्षा ग्रहण करने में मदद करता है, स्कूल छोड़ने वाले छात्रों की संख्या को कम करना और उन्हें प्रोत्साहित करना, शिक्षा के लिए सभी छात्रों को समान अवसर प्रदान करना है। इस योजना के लिए पात्रता-उत्तर प्रदेश के मूल निवासी छात्र, एस0सी0/एस0टी0/ओ0बी0सी0/सामान्य और अल्पसंख्यक श्रेणियों के छात्रों को इस योजना द्वारा लाभान्वित किया जाता है। इस दौरान उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित मा0 जनप्रतिनिधिगण व अन्य सम्मानितगणों के प्रति आभार व्यक्त की।

Views: 48
Download Sonebhadra Live App
Previous Post

UP Chunav 2027: कांग्रेस का एक और सियासी पैंतरा, ओवैसी-चंद्रशेखर के बाद स्वामी प्रसाद मौर्य क्यों पहुंचे राहुल के चौखट पर?

Next Post

रेणुकूट. साडा कार्यालय में कर्मचारी पर धमकी देने का आरोप, कांग्रेस नेता ने डीएम से की जांच की मांग

Next Post

रेणुकूट. साडा कार्यालय में कर्मचारी पर धमकी देने का आरोप, कांग्रेस नेता ने डीएम से की जांच की मांग

Related Posts

  • ओबरा. 40 साल की कानूनी लड़ाई के बाद आया फैसला, पीड़िता को मिला न्याय ओबरा. 40 साल की कानूनी लड़ाई के बाद आया फैसला, पीड़िता को मिला न्याय
  • सोनभद्र. नवागत तहसीलदार राहुल सिंह का लेखपाल संघ ने किया स्वागत सोनभद्र. नवागत तहसीलदार राहुल सिंह का लेखपाल संघ ने किया स्वागत
  • बीजपुर. पुलिस को मिली बड़ी सफलता, चोरी की बैटरी और सिंचाई पंप मोटर के साथ दो आरोपी गिरफ्तार बीजपुर. पुलिस को मिली बड़ी सफलता, चोरी की बैटरी और सिंचाई पंप मोटर के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
  • सलखन. पोल से टकराई तेज रफ्तार बाइक, 23 वर्षीय युवक की मौत सलखन. पोल से टकराई तेज रफ्तार बाइक, 23 वर्षीय युवक की मौत
  • सोनभद्र. जर्जर हाईटेंशन बिजली का पोल बना खतरा, कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा सोनभद्र. जर्जर हाईटेंशन बिजली का पोल बना खतरा, कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement