Last Updated:
बॉक्स ऑफिस पर अजय देवगन का दबदबा कायम है. सिनेमाघरों में उनकी नई फिल्म ‘दृश्यम 3’ रिलीज होते ही धमाल मचाने लगी है. इस मूवी को पहले दिन रिकॉर्डतोड़ ओपनिंग मिली है. 2 अक्टूबर को ‘दृश्यम 3’ ने कई बड़ी फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ डाला है, जिनमें ‘पठान’, ‘धुरंधर’ और ‘एनिमल’ शामिल हैं. इससे पहले भी अजय देवगन की कई फिल्मों का बॉक्स ऑफिस पर डंका बजा है. अब उनकी 7 फिल्मों की लिस्ट सामने आई है, जिनकी बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई हुई.
नई दिल्ली. अजय देवगन की ‘दृश्यम 3’ इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार कमाई कर रही है. इस फिल्म ने दर्शकों के दिलों को जीत लिया है और ओपनिंग डे कलेक्शन ने साफ कर दिया है कि यह साल 2026 की हाईएस्ट ग्रोसिंग फिल्मों की लिस्ट में शामिल होने जा रही है. इस बीच हम आपको अजय देवगन के करियर की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली 7 फिल्मों के नाम बताते हैं. लिस्ट में मौजूद दूसरे नंबर की फिल्म के लिए बेस्ट एक्टर का नेशनल अवॉर्ड जीता था.
सिंघम अगेन: रोहित शेट्टी के कॉप यूनिवर्स की इस फिल्म ने दुनियाभर में 402.26 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. ‘रामायण’ के तर्ज पर बुनी गई इस कहानी में अजय देवगन ने ‘बाजीराव सिंघम’ के किरदार में धमाल मचा दिया था. अक्षय कुमार, रणवीर सिंह, टाइगर श्रॉफ और दीपिका पादुकोण जैसे सितारों से सजी यह फिल्म अजय देवगन के करियर की अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली नंबर 1 फिल्म बन चुकी है. (फोटो साभार: IMDb)
तान्हाजी-द अनसंग वॉरियर: मराठा योद्धा तानाजी मालुसरे की जांबाजी पर बनी यह बायोपिक दर्शकों के दिलों में हमेशा के लिए अमर हो गई. फिल्म में अजय देवगन के दमदार अभिनय और विजुअल इफेक्ट्स को खूब सराहा गया. वर्ल्डवाइड 364.81 करोड़ रुपये का कलेक्शन करने वाली इस मास्टरपीस फिल्म के लिए अजय देवगन को बेस्ट एक्टर के लिए नेशनल अवॉर्ड से सम्मानित किया गया. यह इस लिस्ट में इकलौती नॉन-सीक्वल फिल्म है, जिसने बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रचा. (फोटो साभार: IMDb)
Add News18 as
Preferred Source on Google
दृश्यम 2: सस्पेंस और थ्रिल से भरपूर ‘दृश्यम 2’ में विजय सलगांवकर के चालाक दिमाग ने एक बार फिर दर्शकों को हिला कर रख दिया. दुनियाभर में 339.89 करोड़ रुपये की कमाई के साथ यह ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी. अभिषेक पाठक के निर्देशन में बनी इस फिल्म का सस्पेंस, कसे हुए डायलॉग्स और अजय देवगन की संजीदा एक्टिंग ने साबित कर दिया कि मजबूत कहानी के दम पर बिना एक्शन के भी सिनेमाघरों में तहलका मचाया जा सकता है. (फोटो साभार: IMDb)
गोलमाल अगेन: रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी ‘गोलमाल’ फ्रेंचाइजी की इस चौथी किश्त में कॉमेडी के साथ-साथ हॉरर का जबरदस्त तड़का लगाया गया था. अजय देवगन की कॉमिक टाइमिंग और पूरी स्टारकास्ट की मस्ती ने दर्शकों को हंसने पर मजबूर कर दिया. फिल्म ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 310.67 करोड़ रुपये का शानदार बिजनेस किया और साबित किया कि अजय देवगन एक्शन के साथ-साथ कॉमेडी जॉनर के भी असली किंग हैं. (फोटो साभार: IMDb)
रेड 2: अजय देवगन ने इस फिल्म में एक बार फिर निडर और ईमानदार इनकम टैक्स ऑफिसर अमय पटनायक का किरदार निभाया था. भ्रष्टाचार के खिलाफ जंग की इस कहानी को दर्शकों ने सिर-आंखों पर बिठाया. दुनियाभर में 242.57 करोड़ रुपये के कलेक्शन के साथ ‘रेड 2’ बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई. फिल्म का दमदार स्क्रीनप्ले और माइंड गेम्स दर्शकों को अंत तक बांधे रखने में पूरी तरह सफल रहे. (फोटो साभार: IMDb)
धमाल 4: कॉमेडी और एडवेंचर से भरपूर ‘धमाल’ फ्रेंचाइजी के इस चौथे पार्ट ने सिनेमाघरों में हंसी के जमकर ठहाके लगवाए. अजय देवगन की इस मल्टीस्टारर कॉमेडी फिल्म ने वर्ल्डवाइड 236.43 करोड़ रुपये का शानदार कलेक्शन किया. हल्की-फुल्की कहानी, मजेदार सिचुएशनल कॉमेडी और स्टारकास्ट के बीच की बेहतरीन केमिस्ट्री ने ‘धमाल 4’ को हर उम्र के दर्शकों और परिवारों की पहली पसंद बना दिया. (फोटो साभार: IMDb)
टोटल धमाल: अजय देवगन की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म ‘टोटल धमाल’ बनी है. इसमें शक नहीं है कि अजय देवगन की एंट्री ने इस फ्रेंचाइजी को एक नए मुकाम पर पहुंचा दिया. कॉमेडी का ओवरडोज और मजेदार एडवेंचर से भरपूर इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 223.36 करोड़ रुपये की कमाई की. अजय देवगन, अनिल कपूर, रितेश देशमुख, अरशद वारसी और माधुरी दीक्षित जैसे सितारों की मौजूदगी ने इस कॉमेडी फिल्म को दर्शकों के लिए बेहद यादगार बना दिया था. (फोटो साभार: IMDb)

