Last Updated:
Premanand Maharaj Ashram News: वृंदावन स्थित संत प्रेमानंद महाराज का श्रीहित राधा केलि कुंज आश्रम इन दिनों गंभीर विवादों और सवालों के घेरे में है. आश्रम से एक के बाद एक श्रद्धालुओं के गायब होने की घटनाओं से हड़कंप मचा हुआ है. रसिक दुलारी और अनुज चौधरी के बाद अब नोएडा की 35 वर्षीय विभा कुमारी के लापता होने का नया मामला सामने आया है. बेटी की तलाश में भटके परिजनों ने आश्रम के बाहर धरना दे दिया है. इसी बीच, आश्रम में एक व्यक्ति की मौत और कवरेज कर रहे पत्रकारों के साथ बदसलूकी की घटना ने पूरे मामले को और गरमा दिया है.
प्रेमानंद महाराज के आश्रम से गायब हुई नोएडा की लड़की.
Premanand Maharaj Radha Keli Kunj Ashram: मथुरा के प्रसिद्ध संत प्रेमानंद महाराज भक्त रसिक दुलारी की मौत के बाद विवादों में घिर गया है. वृंदावन स्थित उनकी ‘श्रीहित राधा केलि कुंज आश्रम’ की काफी चर्चा हो रही है. इस आश्रम से जुड़ी एक के बाद एक चौंकाने वाली घटनाएं सामने आ रही हैं, जिनमें सबसे गंभीर मुद्दा लोगों के लगातार लापता होना है. रसिक दुलारी और अनुज चौधरी के रहस्यमय तरीके से गायब होने के बाद अब नोएडा की एक युवती विभा कुमारी का नया मामला सामने आया है.
लापता 35 वर्षीय युवती विभा कुमारी के पिता उमेश सिंह वृंदावन में अपनी बेटी की तस्वीर लिए सड़कों और आश्रम के बाहर भटक रहे हैं. पिता उमेश सिंह के मुताबिक, उनकी बेटी प्रेमानंद महाराज की बड़ी भक्त है. अक्सर अपनी बैग में उनका फोटो छिपाकर रखती थी. इसी साल 15 अगस्त को विभा घर में बिना किसी को बताए सिर्फ यह कहकर निकली थी कि वह वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के आश्रम जा रही है. इसके बाद से वह वापस नहीं लौटी. हालांकि, विभा पहले भी एक बार बिना बताए घर से जा चुकी थी, लेकिन बाद में लौट आई थी. इस बार कई सप्ताह बीत जाने के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं लगा है. परेशान परिवार ने नोएडा पुलिस में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई है. अब वृंदावन आकर आश्रम प्रबंधन से मदद की गुहार लगा रहे हैं.
आश्रम के परिजनों और पत्रकारों से बदसलूकी
विभा के गायब होने के मामले ने उस वक्त और तूल पकड़ लिया जब आश्रम के बाहर बच्चे और अन्य परिजनों की बरामदगी को लेकर धरना शुरू हो गया. इसी बीच एक चौंकाने वाली घटना भी हुई. मौके पर पहुंचीं देवी इंदुलेखा (साध्वी) के साथ कुछ लोगों द्वारा कथित रूप से खींचातानी की गई. जब वहां मौजूद पत्रकार इस घटना और धरने को कवर करने पहुंचे, तो आश्रम से जुड़े कुछ परिकरों ने पत्रकारों के साथ भी अभद्रता और बदसलूकी की.
व्यक्ति की मौत से गहराया रहस्य
श्रद्धालुओं के गायब होने के अलावा, हाल ही में आश्रम परिसर में हुई एक व्यक्ति की मौत ने भी लोगों के मन में कई शंकाएं पैदा कर दी हैं. लगातार घटती इन घटनाओं से न सिर्फ श्रद्धालुओं की सुरक्षा, बल्कि आश्रम की आंतरिक गतिविधियों और व्यवस्थाओं पर भी सवाल उठने लगे हैं. परिजनों का आरोप है कि आश्रम में बिना किसी उचित प्रक्रिया या परिजनों की अनुमति के लोगों को रखा जा रहा है. फिलहाल, गायब लोगों के परिजनों और स्थानीय नागरिकों की ओर से पूरे मामले की सच्चाई सामने लाने के लिए निष्पक्ष पुलिस जांच की मांग जोर पकड़ रही है. पुलिस भी इन सभी मामलों को जोड़कर अपनी जांच आगे बढ़ा रही है.
About the Author

सिविल सर्विसेज की तैयारी करते-करते कब 4 साल पहले पत्रकारिता की ओर झुकाव हो गया पता ही नहीं चला. नाम दीप राज दीपक है. वर्तमान में News18 हिंदी के साथ जुड़े हुए हैं. पद सब-एडिटर …
और पढ़ें
