Last Updated:
घुटने में चोट की खबर के बाद अमिताभ बच्चन के फैंस उनकी सेहत को लेकर परेशान थे. लेकिन अब बिग बी ने अपनी नई तस्वीर से माहौल ही बदल दिया है. KBC 18 के सेट से शेयर की गई ब्लैक एंड व्हाइट फोटो में 83 साल के अमिताभ दौड़ते नजर आ रहे हैं. तस्वीर के साथ उनका खास मैसेज भी है, जिसने फैंस का ध्यान खींच लिया है.
अमिताभ बच्चन का पोस्ट वायरल हो रहा है.
नई दिल्ली. हिंदी सिनेमा के महानायक अमिताभ बच्चन के लिए काम सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जुनून है. 83 साल की उम्र में भी उनका यही जज्बा फैंस को हैरान करता है. हाल ही में ‘कौन बनेगा करोड़पति 18’ की शूटिंग के दौरान बिग बी के बाएं घुटने में चोट लग गई थी. चोट की वजह से वह शो के एक एपिसोड में स्टेज पर खड़े होने के बजाय बैठे हुए भी नजर आए, जिसके बाद फैंस उनकी सेहत को लेकर चिंतित हो गए. लेकिन अब अमिताभ बच्चन ने अपनी एक तस्वीर शेयर कर फिर बता दिया है कि वह रुकने वालों में से नहीं हैं. केबीसी के सेट से सामने आई ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर में बिग बी कैमरे की ओर दौड़ते दिखाई दे रहे . तस्वीर के साथ उनका लिखा एक छोटा सा मैसेज उनके अंदाज को बयां कर रहा है.
अमिताभ बच्चन डेली ब्लॉग शेयर करते हैं. अपने ब्लॉग में उन्होंने हाल ही में एक ब्लैक-एंड-व्हाइट तस्वीर शेयर की है. जो ‘केबीसी’ के सेट की है. तस्वीर में वह शो में दौड़ते नजर आ रहे हैं.
‘बहुत कुछ करना बाकी है’
बिग बी में को पोस्ट करते हुए ‘बिग बी’ ने लिखा, ‘बहुत कुछ करना बाकी है, अभी हुआ नहीं है’. इसके साथ ही उन्होंने हिंदी में एक प्रेरणादायक कैप्शन जोड़ा, ‘बस दौड़ते जा रहे हैं’. इसके बाद उन्होंने फैंस के प्रति प्यार और आभार भी जताया है.
अमिताभ बच्चन का पोस्ट
चोट के बावजूद पब्लिक इवेंट में पहुंचे बिग बी
अमिताभ बच्चन के इस जज्बे की हर तरफ सराहना हो रही है. घुटने में चोट का खुलासा करने के महज दो दिन बाद, 2 अक्टूबर को वह मुंबई में आयोजित एक सार्वजनिक कार्यक्रम में पहुंचे. वहां उन्हें बिना किसी सहारे के सामान्य रूप से चलते हुए देखा गया.
शूटिंग के दौरान फिसलकर गिरे थे बिग बी
अमिताभ बच्चन ने हाल ही में KBC 18 के एक एपिसोड में अपनी चोट के बारे में बताया था. उन्होंने कहा था कि शूटिंग के दौरान वह फिसलकर गिर गए थे और उनके बाएं घुटने में चोट लगी. आमतौर पर शो की शुरुआत में वह स्टेज के बीच खड़े होकर अपना मोनोलॉग बोलते हैं, लेकिन चोट के कारण इस बार उन्होंने बैठकर शुरुआत की. उन्होंने यह भी बताया कि खड़े होने में उन्हें थोड़ी परेशानी हो रही थी. चोट के बावजूद अमिताभ ने KBC की शूटिंग जारी रखी. अब सेट से सामने आई उनकी दौड़ती हुई तस्वीर उनके उसी जज्बे की एक और झलक दे रही है.
About the Author
.jpg?impolicy=website&width=52&height=52)
15 साल पहले पत्रकारिता से शुरू हुआ शिखा पाण्डेय का सफर आज भी उसी जुनून के साथ जारी है. दिसंबर 2019 में न्यूज18 हिंदी से जुड़ने के बाद वह चीफ सब एडिटर के रूप मे…
और पढ़ें

