Last Updated:
Arjun Das Approached For Don 3: ‘डॉन 3’ को लेकर लंबे समय से कई तरह की खबरें सामने आती रही हैं. रणवीर सिंह के नए डॉन बनने के बाद अब फिल्म के विलेन को लेकर भी खूब चर्चा हुई. इसी बीच साउथ स्टार अर्जुन दास ने इस पूरे मामले से पर्दा उठा दिया है. एक्टर ने खुलासा किया कि वह फरहान अख्तर की इस फिल्म का हिस्सा बनने वाले थे. इतना ही नहीं, इस सिलसिले में उनकी फरहान से मुलाकात भी हुई थी और दोनों के बीच प्रोजेक्ट को लेकर बातचीत हुई थी.
नई दिल्ली. बॉलीवुड की चर्चित फिल्मों में से एक ‘डॉन 3’ काफी समय से अपनी कास्टिंग को लेकर सुर्खियों में है. फिल्म में रणवीर सिंह नए डॉन के अवतार में नजर आने वाले हैं, लेकिन उनके सामने कौन खड़ा होगा, इसे लेकर लगातार खबरें आती रही हैं. इसी बीच साउथ के पॉपुलर एक्टर अर्जुन दास ने फिल्म को लेकर ऐसा खुलासा किया है, जिसने ‘डॉन 3’ की कास्टिंग की पुरानी चर्चाओं को फिर हवा दे दी है. एक्टर ने बताया कि वह इस फिल्म का हिस्सा बनने वाले थे और इस सिलसिले में फरहान अख्तर से उनकी मुलाकात भी हुई थी. हालांकि, अब उन्होंने साफ कर दिया है कि यह प्रोजेक्ट उनके हाथ से निकल चुका है.
न्यूज18 शोशा से खास बातचीत में अर्जुन दास ने पहली बार ‘डॉन 3’ को लेकर खुलकर बात की. जब उनसे पूछा गया कि क्या उन्हें सच में फिल्म के लिए अप्रोच किया गया था, तो उन्होंने बिना किसी फिल्टर के जवाब साफ-साफ शब्दों में दिया. फोटो साभार-@imarjundas/Instagram
अर्जुन ने बताया कि फरहान अख्तर की तरफ से उन्हें कॉल आया था. अर्जुन दास ने इस बात का खुलासा करते हुए कहा, ‘मैं बहुत किस्मत वाला था कि मुझे फरहान सर का फोन आया. हम दोनों मिले भी और हमने फिल्म के बारे में चर्चा भी की, लेकिन दुर्भाग्य से अब यह प्रोजेक्ट आगे नहीं बढ़ रहा है.’ फोटो साभार-@imarjundas/Instagram
Add News18 as
Preferred Source on Google
फरहान अख्तर के साथ काम करने की अपनी इच्छा जाहिर करते हुए अर्जुन ने आगे कहा, ‘मैं उम्मीद करता हूं कि मुझे जल्द ही फरहान सर के साथ काम करने का मौका मिलेगा. वह उन सबसे प्यारे और जमीन से जुड़े इंसानों में से एक हैं, जिनसे मैं अब तक मिला हूं. इसलिए मैं इस बारे में झूठ नहीं बोलना चाहता. यह फिल्म होने वाली थी, लेकिन अब नहीं हो रही है.’ फोटो साभार-@imarjundas/Instagram
‘डॉन 3’ में अर्जुन दास को विलेन के रोल के लिए चुने जाने की चर्चा थी. जहां वह कथित तौर पर विक्रांत मैसी की जगह लेने वाले थे. लोकेश कनकराज की फिल्म ‘कैथी’ और थलापति विजय की ‘मास्टर’ में उनके नेगेटिव किरदारों को दर्शकों ने खूब सराहा था. फाइल फोटो.
नेगेटिव किरदारों पर बात करते हुए उन्होंने कहा, ‘मैंने जानबूझकर निगेटिव रोल्स से थोड़ी दूरी बनाई है क्योंकि जब दर्शक आपको एक खास अंदाज में देखने लगते हैं, तो टाइपकास्ट होना बहुत आसान हो जाता है. उन्होंने कहा कि इसका पूरा श्रेय लोकेश को जाता है कि उन्होंने वह किरदार इतने बेहतरीन तरीके से लिखे थे कि लोगों ने मुझे उस रूप में पसंद किया.’ उन्होंने खुशी जताते हुए कहा कि अब निर्माता और निर्देशक उन पर भरोसा जताते हुए उन्हें अलग-अलग तरह के किरदार ऑफर कर रहे हैं. फोटो साभार-@imarjundas/Instagram
‘डॉन 3’ भले ही अर्जुन दास के हाथ से निकल गई हो, लेकिन हिंदी सिनेमा में उनकी एंट्री रुकने वाली नहीं है. एक्टर ने बताया कि वह एक हिंदी फिल्म की शूटिंग पूरी कर चुके हैं. फिलहाल यह प्रोजेक्ट पोस्ट-प्रोडक्शन में है. हालांकि, फिल्म का नाम और रिलीज डेट उन्होंने शेयर नहीं की. फोटो साभार-@imarjundas/Instagram
बात करें तो ‘डॉन 3’ की घोषणा के बाद से ही फिल्म लगातार चर्चा में बनी हुई है. अमिताभ बच्चन और शाहरुख खान के बाद रणवीर सिंह को नए डॉन के तौर पर पेश करने का फैसला किया गया था. इसके बाद फिल्म की बाकी कास्ट को लेकर भी कई तरह की रिपोर्ट्स सामने आती रही हैं. फिल्म के निर्देशन की जिम्मेदारी फरहान अख्तर के पास है. प्रोजेक्ट में देरी और कास्टिंग से जुड़े बदलावों की वजह से फिल्म हमेशा से सुर्खियों में रही. फोटो साभार-@imarjundas/Instagram
