• Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

गोविंदा का बेटा ही नहीं, डिंपल कपाड़िया की नातिन भी डेब्यू को तैयार, बड़े पर्दे पर तहलका मचाने आ रहे ये 4 नए स्टार किड्स

Admin by Admin
October 2, 2026
in मनोरंजन
0
गोविंदा का बेटा ही नहीं, डिंपल कपाड़िया की नातिन भी डेब्यू को तैयार, बड़े पर्दे पर तहलका मचाने आ रहे ये 4 नए स्टार किड्स


Last Updated:October 02, 2026, 22:09 IST

बॉलीवुड में कुछ नए स्टार किड्स कदम रखने को तैयार हैं. हालांकि, उनके डेब्यू की लंबे वक्त से चर्चाएं हो रही हैं. राजेश खन्ना की नातिन के अलावा गोविंदा के बेटे भी बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रहे हैं. अरबाज-मलाइका भी बेटे के डेब्यू को तैयार हैं. रोहित रॉय की बेटी धमाकेदार आगाज करेंगी.

बॉलीवुड में कई स्टार किड्स अपने टैलेंट के दम पर छाए हुए हैं, जबकि कुछ स्टार किड्स अपनी किस्मत आजमाने को तैयार हैं. हिंदी सिनेमा में कुछ वक्त बाद आपको नए चेहरे नजर आएंगे. गोविंदा के बेटे यशवर्धन आहूजा साजिद खान के निर्देशन में बनने वाली फिल्म से डेब्यू करेंगे. जबकि राजेश खन्ना और डिंपल कपाड़िया की नातिन नाओमिका सरन, वेदांग रैना के साथ फिल्म में नजर जाएंगी. (फोटो साभार: Instagram/@naomika14@malaikaaroraofficial)

यशवर्धन आहूजा: गोविंदा और सुनीता आहूजा के बेटे यशवर्धन जल्द ही आपको बड़े पर्दे पर नजर आएंगे. वे साजिद खान के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘हीरो की हॉरॉरोइन’ से बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रहे हैं. कहा जा रहा है कि इस फिल्म में हॉरर, रोमांस और कॉमेडी का मिक्सचर है. (फोटो साभार: Instagram@govinda_herono1)

यशवर्धन अक्सर अपने माता-पिता के साथ रियलिटी शोज का हिस्सा बने हैं. सुनीता आहूजा अपने बेटे के करियर पर बात करती रही हैं. उन्होंने पिछली बार अपने बेटे के साथ डेब्यू करने का जिक्र किया था. सुनीता की बेटी टीना आहूजा ने 2015 की फिल्म ‘सेकंड हैंड हसबैंड’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था. (फोटो साभार: Instagram@govinda_herono1)

Add News18 as
Preferred Source on Google

नाओमिका सरन फिल्म ‘जान है तू मेरी’ से डेब्यू करेंगी, जिसमें वे वेदांग रैना के साथ नजर आएंगी. उन्हें अक्सर पैपराजी स्पॉट कर लेते हैं. वे सोशल मीडिया पर भी किसी दूसरे युवाओं की तरह एक्टिव हैं. (फोटो साभार: Instagram/@naomika14)

Advertisement
Advertisement
Advertisement

नाओमिका सरन, बॉलीवुड के पहले सुपरस्टार राजेश खन्ना और मशहूर एक्ट्रेस डिंपल कपाड़िया की नातिन हैं. डिंपल की छोटी बेटी और एक्ट्रेस रिंकी खन्ना उनकी मां हैं. (फोटो साभार: Instagram/@naomika14)

अरबाज खान और मलाइका अरोड़ा के बेटे अरहान खान भी अपने डेब्यू के लिए तैयार हैं. वे अनिरुद्ध अय्यर के डायरेक्शन में बनने वाली एक्शन-लव स्टोरी से बॉलीवुड में कदम रखेंगे. (फोटो साभार: Instagram/@malaikaaroraofficial)

कियारा बोस रॉय: एक्टर रोहित रॉय और मानसी जोशी रॉय की बेटी कियारा बोस रॉय फिल्म ‘ऐसी दीवानगी’ से डेब्यू करेंगी. शशांक खेतान की फिल्म में सुभान नाडियाडवाला के साथ एक्टिंग का सफर शुरू करेंगी.(फोटो साभार: Instagram/@brownu)

ईशा मालविया एक इंटेंस रोमांटिक ड्रामा फिल्म ‘तुम मेरे हो’ से बॉलीवुड में डेब्यू कर रही हैं. वह गुरमीत चौधरी के साथ नजर आएंगी. (फोटो साभार: Instagram/@isha_malviya)

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
First Published :

October 02, 2026, 22:09 IST



Source link

Post Views: 6
Previous Post

लग गई हाईकमान की मुहर, आराधना मिश्रा मोना होंगी यूपी कांग्रेस चीफ, अजय राय का पत्ता साफ

Next Post

एशियन गेम्स: भारत-मलेशिया के बीच हॉकी गोल्ड की लड़ाई, हरमनप्रीत सिंह के पास इतिहास रचने का मौका

Next Post
एशियन गेम्स: भारत-मलेशिया के बीच हॉकी गोल्ड की लड़ाई, हरमनप्रीत सिंह के पास इतिहास रचने का मौका

एशियन गेम्स: भारत-मलेशिया के बीच हॉकी गोल्ड की लड़ाई, हरमनप्रीत सिंह के पास इतिहास रचने का मौका

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Advertisement
Advertisement
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.