Last Updated:
India vs Malaysia Asian Games Hockey Gold Medal: भारतीय मेंस हॉकी टीम को मलेशिया के खिलाफ एशियन गेम्स के फाइनल में शनिवार को अपना खिताब बरकरार रखने और लॉस एंजिलिस ओलंपिक 2028 का टिकट कटाने के लिए गलतियों से सबक लेकर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा. सेमीफाइनल और फाइनल के बीच एक ही दिन का अंतर होने से रिकवरी भी अहम होगी.
भारत-मलेशिया के बीच एशियन गेम्स गोल्ड मेडल की जंग
काकामिगाहारा: भारतीय हॉकी टीम ने कभी लगातार दो एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल नहीं जीता है. ऐसे में टीम जब शनिवार को मलेशिया के खिलाफ फाइनल में उतरेगी तो उसके पास इतिहास रचने के साथ-साथ लॉस एंजिलिस ओलंपिक 2028 का टिकट कटाने का भी सुनहरा मौका होगा. मगर सेमीफाइनल में चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ की गई गलतियां मलेशिया के विरुद्ध उनकी परेशानी बढ़ा सकती है.
डिफेंस छोड़ा तो टूट जाएगा गोल्ड का सपना
पाकिस्तान के खिलाफ 23वें मिनट तक तीन गोल की बढ़त बनाने के बाद भारत ने दूसरे हाफ में तीन गोल गंवा दिए और आखिरी सीटी बजने से 45 सेकंड पहले अभिषेक के गोल के दम पर 4 . 3 से मिली जीत से फाइनल में जगह बनाई. पिछली बार की चैंपियन भारतीय टीम को डिफेंस मजबूत रखना होगा. डिफेंस के चरमराने से ही पाकिस्तानी टीम का वापसी का मौका मिला था.
दूसरी ओर मलेशिया ने दक्षिण कोरिया को 2-1 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया. पिछले तीन बार में मलेशिया दूसरी बार फाइनल में पहुंचा है. भारत के मुख्य कोच क्रेग फुल्टोन ने कहा:
मलेशिया ने अच्छा प्रदर्शन किया है और यह मुकाबला अच्छा रहेगा, हमने काफी समय से मलेशिया से खेला नहीं है. दोनों टीमें आक्रामक खेलती हैं और खिलाड़ियों के पास हुनर के साथ रफ्तार भी है. हम सिर्फ अपनी रणनीति पर फोकस करना चाहते हैं.
हरमन के 10 तो अभिषेक-दिलप्रीत के 9-9 गोल
भारत की उम्मीदें कप्तान हरमनप्रीत सिंह पर लगी होंगी, जिन्होंने अब तक पेनल्टी कॉर्नर पर दस गोल किए हैं. पाकिस्तान के सूफियान खान के बाद इन खेलों में उनके नाम सर्वाधिक गोल हैं. स्ट्राइकर अभिषेक और दिलप्रीत सिंह भी नौ-नौ गोल कर चुके हैं. मलेशिया के पास अनुभवी फैजल सारी और अबु कमाल अजराइ हैं जो नौ-नौ गोल कर चुके हैं.
दो गोल्ड जीतने वाले पहले कप्तान बनेंगे हरमनप्रीत?
भारत अगर स्वर्ण पदक जीत जाता है तो हरमनप्रीत लगातार दो एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाले पहले भारतीय कप्तान होंगे. वहीं मनप्रीत सिंह तीन एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाले इकौते भारतीय खिलाड़ी बन जाएंगे. वह 2014 और 2023 में स्वर्ण जीत चुके हैं.
About the Author

अंशुल तलमले फरवरी 2025 से नेटवर्क18 ग्रुप में डिप्टी न्यूज एडिटर की जर्सी पहनकर स्पोर्ट्स डेस्क की कप्तानी कर रहे हैं. यहां स्पोर्ट्स कंटेंट प्लानिंग, एडिटोरियल डायरेक्शन एंड स्ट्रे…
और पढ़ें

