• Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग पर नसीरुद्दीन शाह का सपोर्ट, CJP नेता अभिजीत दीपके से बोले- ‘आपका फैन हूं’

Admin by Admin
October 2, 2026
in मनोरंजन
0
चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग पर नसीरुद्दीन शाह का सपोर्ट, CJP नेता अभिजीत दीपके से बोले- ‘आपका फैन हूं’


Last Updated:October 02, 2026, 20:56 IST

एसआईआर (SIR) के विरोध में कॉकरोच जनता पार्टी ने 2 अक्टूबर 2026 को विरोध प्रदर्शन शुरू किया. वे मुंबई के शिवाजी पार्क में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं. उनके आंदोलन को बॉलीवुड हस्तियों का भी सपोर्ट मिल रहा है. दिग्गज एक्टर नसीरुद्दीन शाह ने सीजेपी फाउंडर अभिजीत दीपके से मिलकर अपना सपोर्ट जताया. उनकी मुलाकात का एक वीडियो भी शेयर हुआ है, जिसमें वे खुद को अभिजीत दीपके का फैन बता रहे हैं. एक्ट्रेस शबाना आजमी ने भी लोगों से विरोध प्रदर्शन में शामिल होने की अपील की.

ख़बरें फटाफट

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग पर नसीरुद्दीन का सपोर्ट, की CJP नेता की तारीफZoom

अभिजीत दीपके मुंबई के शिवाजी पार्क में आंदोलन कर रहे हैं. (फोटो साभार: X@abhijeet_dipke)

नई दिल्ली: कॉकरोच जनता पार्टी और विपक्ष के कई गुटों का दावा है कि चल रहे एसआईआर (SIR) प्रोसेस की वजह से बड़ी संख्या में मतदाताओं के नाम हटाए गए हैं और नागरिकों के वोट देने के अधिकार को निशाना बनाया गया है. इसलिए, कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने 2 अक्टूबर 2026 को मुंबई के शिवाजी पार्क में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की और विरोध प्रदर्शन शुरू किया. विरोध प्रदर्शन से पहले दिग्गज अभिनेता नसीरुद्दीन शाह सीजेपी के फाउंडर अभिजीत दिपके से मिलने गए. उनकी बातचीत का एक वीडियो इंस्टाग्राम और एक्स पर वायरल हो रहा है.

नसीरुद्दीन शाह वीडियो में अभिजीत का शुक्रिया अदा करते हुए उनसे हाथ मिलाते और गले मिलते दिख रहे हैं. दिपके कहते हैं, ‘सर मैं आपका बहुत बड़ा फैन हूं. मुझे पता नहीं था कि आप यहां हैं.’ इसके जवाब में नसीरुद्दीन शाह ने कहा, ‘मुझे पता था कि आप यहां हैं. मैं आपका बहुत बड़ा फैन हूं.’ नसीरुद्दीन शाह अक्सर गरम मुद्दों पर अपनी राय देते रहे हैं, जिसकी वजह से उनका नाम कई बार विवादों से घिर रहा है. शबाना आजमी सहित कई सितारों ने सीजेपी के प्रोस्टेट का समर्थन किया है. शबाना आजमी ने मुंबई के लोगों से 2 अक्टूबर को विरोध प्रदर्शन में शामिल होने की अपील की थी. शबाना ने वीडियो शेयर करते हुए लोगों से सोचने को कहा कि जब किसी का नाम अचानक वोटर लिस्ट से गायब हो जाता है तो क्या होता है. उन्होंने एक पोस्ट में लिखा, ‘आपका वोट आपका अधिकार है. आपका वोट आपकी आवाज है, लेकिन क्या होता है जब आपका वोट वोटर लिस्ट से गायब हो जाता है? अपने लोकतांत्रिक हक के लिए विरोध प्रदर्शन में शामिल हों. 2 अक्टूबर को गांधी जयंती पर. शिवाजी पार्क शाम 4 बजे. मैं आपसे वहां मिलूंगी.’



Source link

Post Views: 5
Previous Post

₹5000000, पार्टी और रस्सी… KGMU के नर्सिंग सुपरीटेंडेंट और साथी के डबल मर्डर केस में बड़ा खुलासा

Next Post

Asian games hockey gold medal: 44 साल बाद भारतीय महिला हॉकी टीम ने एशियन गेम्स में जीता गोल्ड, ओलंपिक 2028 के लिए भी क्वालीफाई

Next Post
Asian games hockey gold medal: 44 साल बाद भारतीय महिला हॉकी टीम ने एशियन गेम्स में जीता गोल्ड, ओलंपिक 2028 के लिए भी क्वालीफाई

Asian games hockey gold medal: 44 साल बाद भारतीय महिला हॉकी टीम ने एशियन गेम्स में जीता गोल्ड, ओलंपिक 2028 के लिए भी क्वालीफाई

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Advertisement
Advertisement
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.