मुख्यालय संवाददाता@विशाल टंडन…

गांधी जयंती के अवसर पर शुक्रवार को जिला खेल कार्यालय की ओर से विशिष्ट स्पोर्ट्स स्टेडियम सोनभद्र के खेल मैदान में पांच किलोमीटर क्रॉस कंट्री रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन सदर उपजिलाधिकारी आशीष त्रिपाठी ने हरी झंडी दिखाकर किया।

प्रतियोगिता में बालक वर्ग में 56 और बालिका वर्ग में 37 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। बालक वर्ग में बाबूलाल ने प्रथम, मुकेश ने द्वितीय तथा विनोद चौहान ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

सांत्वना पुरस्कार के लिए सूर्या यादव, राम प्रवेश और सूरज यादव को पुरस्कृत किया गया। बालिका वर्ग में कृतिका ने प्रथम, सुमन ने द्वितीय और आकांक्षा ने तृतीय स्थान हासिल किया। सांत्वना पुरस्कार से श्रेया, अमीशा यादव, अनन्या और यशस्वी को सम्मानित किया गया।

मुख्य अतिथि एसडीएम आशीष त्रिपाठी ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस दौरान क्रीड़ा अधिकारी समीम अहमद ने मुख्य अतिथि, जनपद के अधिकारियों-कर्मचारियों, खिलाड़ियों एवं उपस्थित गणमान्य लोगों का आभार जताया।

कार्यक्रम में हेड कांस्टेबल अवनीश कुमार सिंह, कौसर खान, सुधीर चौधरी, मस्तान यादव, अभिमन्यु पांडेय समेत जिला प्रशासन के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। खेल विभाग से सुनील यादव, विश्वास शर्मा, सुमंगला, जगवंती, सत्यं सिंह, सुभाष कुमार प्रशिक्षक, जगदीश रावत सहित बाबूलाल, गोपाल, सोनू, अशोक आदि खेल प्रेमी उपस्थित रहे।

