• Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

‘माला जपो या 5 बार नमाज पढ़ो’, देव शर्मा ने खुद को बताया सनातनी, धर्म के प्रति आस्था जताने के तरीके पर दिया बयान

Admin by Admin
October 2, 2026
in मनोरंजन
0
‘माला जपो या 5 बार नमाज पढ़ो’, देव शर्मा ने खुद को बताया सनातनी, धर्म के प्रति आस्था जताने के तरीके पर दिया बयान


Last Updated:October 02, 2026, 15:37 IST

फिल्म ‘श्री रामायण कथा’ में प्रभु श्रीराम का किरदार निभाने वाले एक्टर देव शर्मा ने अपनी धार्मिक आस्था पर बड़ा बयान दिया है. फिल्म ‘डॉन’ के उदाहरण से समझाते हुए उन्होंने कहा कि मैं सनातनी हूं और यह चीख-चीखकर बताना और शांति से इसे जीना, दोनों ही तरीके सम्मानजनक हैं. देव ने आगे स्पष्ट किया कि चाहे कोई 108 बार माला जपे या 5 बार नमाज पढ़े, सच्चे मन से की गई हर इबादत की वे इज्जत करते हैं.

ख़बरें फटाफट

देव ने खुद को बताया सनातनी, धर्म के प्रति आस्था जताने के तरीके पर रखी रायZoom

देव शर्मा ने ‘श्री रामायण कथा’ में निभाया श्रीराम का रोल. (फोटो साभार: Instagram@idevsharma)

नई दिल्ली. एक्टर देव शर्मा इन दिनों फिल्म ‘श्री रामायण कथा’ में भगवान श्रीराम का किरदार निभाकर सुर्खियों में हैं. इस फिल्म में उनके साथ अंजलि अरोड़ा माता सीता के रोल में नजर आ रही हैं. हाल ही में देव शर्मा ने अपनी धार्मिक आस्था पर बेबाकी से बात करते हुए कहा कि वह खुद को गर्व से सनातनी मानते हैं और प्रभु राम के प्रति अपने विश्वास को जगजाहिर करने में उन्हें कोई झिझक नहीं है. हालांकि, उनका मानना है कि भक्ति और आस्था जाहिर करने का हर इंसान का अपना अलग जरिया होता है.

आईएएनएस से बात करते हुए देव ने कहा, ‘अगर आपने अमिताभ बच्चन की ‘डॉन’ देखी है, तो जब पहली ‘डॉन’ आई थी, उसका गाना काफी तेज और हाई पिच में था. एक तरह से उसमें चिल्लाकर लोगों को बताया गया कि ‘मैं हूं डॉन.’ जब शाहरुख सर की ‘डॉन’ आई, तो गाना बहुत स्मूथ और टोंड-डाउन तरीके से था. बिना किसी हाई पिच के आराम से कहा गया कि ‘मैं हूं डॉन.’

अलग-अलग हो सकता है आस्था जताने का तरीका

उन्होंने कहा, ‘सनातन या किसी भी धर्म के प्रति अपनी आस्था जताने का तरीका भी कुछ ऐसा ही हो सकता है. किसी व्यक्ति को अपनी पहचान और विश्वास के बारे में खुलकर बोलना पसंद है तो वह ऐसा कर सकता है, जबकि कोई दूसरा इंसान उसी विश्वास को शांत तरीके से अपने जीवन में उतारना पसंद करता है.’

सबका तरीका सम्मान के लायक

देव शर्मा ने बताया, ‘यह पूरी तरह व्यक्ति की अपनी पसंद है. अगर कोई इंसान अपनी आस्था को जोर से जाहिर करना चाहता है तो इसमें भी कोई समस्या नहीं है. वहीं, कोई व्यक्ति अपने विश्वास को अपने दिल में रखकर शांत तरीके से उसे जीना चाहता है, तो उसका तरीका भी उतना ही सम्मान के लायक है.’ उन्होंने कहा, ‘मेरे लिए वह इंसान भी उतना ही अच्छा है, जो मंदिर तीन बार जाता है और 108 बार माला जपता है. और मुझे वह इंसान भी पसंद है, जो दिन में पांच बार नमाज पढ़ता है, क्योंकि कम से कम वह अपनी इबादत तो कर रहा है.’

25 सितंबर को रिलीज हुई ‘श्री रामायण कथा’

बता दें कि देव शर्मा इस समय ‘श्री रामायण कथा’ में भगवान राम की भूमिका में नजर आ रहे हैं. फिल्म में अंजलि अरोड़ा ने माता सीता का किरदार निभाया है, जबकि रजनीश दुग्गल रावण की भूमिका में दिखाई दिए. शील वर्मा और निर्भय वाधवा भी फिल्म का हिस्सा हैं. यह फिल्म 25 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी.

Advertisement
Advertisement
Advertisement

About the Author

authorimg

Kamta PrasadSenior Sub Editor

कामता प्रसाद (KP) एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में काम करने का 11 सालों का लंबा अनुभव है. वर्तमान में वह न्यूज18 हिंदी में बतौर सीनियर सब एडिटर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. कामता को एंटरटेनमेंट …

और पढ़ें

First Published :

October 02, 2026, 15:37 IST





Source link

Post Views: 5
Previous Post

मेरठ के अघेरा गांव के शहद की मिठास पहुंचेगी मॉरीशस, UP इंटरनेशनल ट्रेड शो में रैंट्रोव हनी को मिले नए विदेशी खरीदार

Next Post

Who is Ankush Panghal: कबड्डी छोड़ चुनी बॉक्सिंग, गांव वालों ने उड़ाया मजाक, उसी अंकुश पंघाल ने एशियन गेम्स में गोल्ड जीतकर रचा इतिहास

Next Post
Who is Ankush Panghal: कबड्डी छोड़ चुनी बॉक्सिंग, गांव वालों ने उड़ाया मजाक, उसी अंकुश पंघाल ने एशियन गेम्स में गोल्ड जीतकर रचा इतिहास

Who is Ankush Panghal: कबड्डी छोड़ चुनी बॉक्सिंग, गांव वालों ने उड़ाया मजाक, उसी अंकुश पंघाल ने एशियन गेम्स में गोल्ड जीतकर रचा इतिहास

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Advertisement
Advertisement
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.