• Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

राहत इंदौरी के जादुई शब्दों पर बना गाना, करिश्मा कपूर संग बारिश में झूमे गोविंदा, अनु मलिक की धुन ने घोली मिठास

Admin by Admin
October 1, 2026
in मनोरंजन
0
राहत इंदौरी के जादुई शब्दों पर बना गाना, करिश्मा कपूर संग बारिश में झूमे गोविंदा, अनु मलिक की धुन ने घोली मिठास

Advertisement

Advertisement


Last Updated:October 01, 2026, 17:42 IST

बॉलीवुड के ‘हीरो नंबर 1’ यानी गोविंदा और करिश्मा कपूर की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री ने 90 के दशक में बॉलीवुड पर राज किया है. उनकी फिल्म ‘खुद्दार’ का आइकॉनिक रोमांटिक सॉन्ग ‘तुमसे कोई प्यारा’ आज भी संगीत प्रेमियों के दिलों में एक खास जगह रखता है. मशहूर शायर राहत इंदौरी के कलम से निकले इस नगमे को जब गोविंदा और करिश्मा की ऑनस्क्रीन जोड़ी पर फिल्माया गया, तो यह ब्लॉकबस्टर साबित हुआ.

ख़बरें फटाफट

Advertisement
Advertisement

करिश्मा संग बारिश में झूमे गोविंदा, अनु मलिक की धुन ने घोली प्यार की मिठासZoom

कुमार सानू और अलका याग्निक ने रोमांटिक गाने को दी थी आवाज. (फोटो साभार: यूट्यूब ग्रैब)

नई दिल्ली. 90 के दशक में गोविंदा और करिश्मा कपूर की जोड़ी ने हिंदी सिनेमा को एक से बढ़कर एक हिट फिल्में और गाने दिए. साल 1994 में रिलीज हुई एक्शन-ड्रामा फिल्म ‘खुद्दार’ यूं तो अपने दमदार डायलॉग्स और एक्शन के लिए जानी जाती है, लेकिन इसका रोमांटिक गाना ‘तुमसे कोई प्यारा’ आज भी सदाबहार बना हुआ है. पर्दे पर गोविंदा का चुलबुला अंदाज और करिश्मा कपूर की मासूमियत ने दर्शकों का दिल जीत लिया था. डांस स्टेप्स और रोमांटिक एक्सप्रेशन्स ने अलग ही जादू बिखेरा था.

इस गाने के बोल जाने-माने शायर और गीतकार राहत इंदौरी ने लिखे थे. उनके दिल को छू लेने वाले शब्दों को मशहूर संगीतकार जोड़ी अनु मलिक ने अपनी बेहतरीन धुनों से सजाया था. गाने में प्यार की मिठास घोलने का काम 90 के दशक की सबसे हिट सिंगर जोड़ी कुमार सानू और अलका याग्निक ने किया. कुमार सानू की रेशमी आवाज और अलका याग्निक की सुरीली गायकी ने राहत इंदौरी के शब्दों में ऐसी जान फूंकी कि यह गाना रातों-रात चार्टबस्टर बन गया.

करिश्मा कपूर संग गोविंदा ने किया रोमांस

वीडियो में देखा जा सकता है गोविंदा और करिश्मा कपूर बारिश में भीगते हुए मदमस्त डांस और रोमांस कर रहे हैं. राहत इंदौरी की शायरी की सादगी और अनु मलिक के संगीत के तालमेल ने इसे एक ऐसा गाना बना दिया, जिसे आज तीन दशकों के बाद भी लोग उतने ही चाव से सुनते हैं. इकबाल दुर्रानी के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में गोविंदा और करिश्मा के अलावा शक्ति कपूर, कादर खान, अंजना मुमताज, विवेक आनंद और आदि ईरानी जैसे सितारे नजर आए थे.

90 के दशक में पॉपुलर हुआ राहत इंदौरी का लिखा गाना

25 मार्च 1994 को रिलीज हुई यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर वो कमाल नहीं दिखा पाई थी, जिसकी उम्मीद थी. बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक, दुनियाभर में 6.35 करोड़ रुपये की कमाई के साथ यह मूवी औसत साबित हुई. मगर दिलचस्प बात है कि आज भी ‘तुमसे कोई प्यारा’ गाने की लोकप्रियता कम नहीं हुई है. यूट्यूब से लेकर सोशल मीडिया रील्स तक, आज की युवा पीढ़ी भी गोविंदा और करिश्मा के इस एवरग्रीन रोमांटिक ट्रैक पर रील्स बनाती और झूमती नजर आती है. ‘तुमसे कोई प्यारा’ बॉलीवुड के सबसे बेहतरीन रोमांटिक गानों में गिना जाता है.

About the Author

authorimg

Kamta PrasadSenior Sub Editor

कामता प्रसाद (KP) एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में काम करने का 11 सालों का लंबा अनुभव है. वर्तमान में वह न्यूज18 हिंदी में बतौर सीनियर सब एडिटर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. कामता को एंटरटेनमेंट …

और पढ़ें

First Published :

October 01, 2026, 17:42 IST





Source link

Post Views: 5
Advertisement
Advertisement
Previous Post

UP Shiksha Mitra Special TET 2026: UP शिक्षा मित्रों को हाईकोर्ट से बड़ा झटका, स्पेशल TET में शामिल होने की मांग खारिज

Next Post

दलित वोट बैंक पर BJP का बड़ा दांव, दलित मोर्चा की 43 सदस्यीय प्रदेश टीम और 6 क्षेत्रीय अध्यक्षों का ऐलान, देखें पूरी लिस्ट

Next Post
दलित वोट बैंक पर BJP का बड़ा दांव, दलित मोर्चा की 43 सदस्यीय प्रदेश टीम और 6 क्षेत्रीय अध्यक्षों का ऐलान, देखें पूरी लिस्ट

दलित वोट बैंक पर BJP का बड़ा दांव, दलित मोर्चा की 43 सदस्यीय प्रदेश टीम और 6 क्षेत्रीय अध्यक्षों का ऐलान, देखें पूरी लिस्ट

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Advertisement
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.