• Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

‘केबीसी 18’ के सेट पर हादसा, शूटिंग के बीच फिसले अमिताभ बच्चन, कुर्सी पर बैठकर बोलना पड़ा मोनोलॉग

Admin by Admin
October 1, 2026
in मनोरंजन
0
‘केबीसी 18’ के सेट पर हादसा, शूटिंग के बीच फिसले अमिताभ बच्चन, कुर्सी पर बैठकर बोलना पड़ा मोनोलॉग

Advertisement

Advertisement


Last Updated:September 30, 2026, 22:30 IST

‘कौन बनेगा करोड़पति 18’ के सेट पर फिसलने से मेगास्टार अमिताभ बच्चन घायल हो गए. वे मजबूरन बैठ कर अपने ओपनिंग मोनोलॉग बोलने पड़े. उन्हें घुटने में लगी चोट की वजह से उठने में दिक्कत हो रही थी. हालांकि, उन्होंने फैंस को भरोसा दिलाया कि उनकी चोट गंभीर नहीं है. बिग बी ने हाल में अपने एक ब्लॉग में बेटे अभिषेक बच्चन के साथ अपने मजबूत रिश्ते पर बात की. वे जल्द ही ‘सेक्शन 84’ और ‘कल्कि 2898 AD पार्ट 2’ जैसी फिल्मों में नजर आएंगे.

ख़बरें फटाफट

'केबीसी 18' के सेट पर हादसा, शूटिंग के बीच फिसले अमिताभ बच्चन, कुर्सी पर बैठकरZoom

अमिताभ बच्चन ने क्विज शो में अपनी चोट के बारे में बताया. (फाइल फोटो)

नई दिल्ली: अमिताभ बच्चन ‘कौन बनेगा करोड़पति’ में अपनी जिंदगी के किस्से सुनाते रहते हैं. वे आमतौर पर स्टेज के बीच में खड़े होकर अपना मशहूर ओपनिंग मोनोलॉग बोलते हैं, मगर ताजा एपिसोड में उन्हें बैठकर बातचीत करते देखा गया. मेगास्टार ने इसकी वजह घुटने में लगी चोट को बताया, जिससे फैंस को उनकी चिंता होने लगी. बिग बी ने बताया कि उन्हें ‘केबीसी 18’ की शूटिंग के बीच घुटने में चोट लगी थी, इसलिए उन्हें अपना मोनोलॉग बैठकर बोलना पड़ा. ‘केबीसी 18’ के हालिया एपिसोड में एक्टर ने बताया कि वे शूटिंग के दौरान फिसल गए और उनके घुटने में चोट लग गई.

Advertisement
Advertisement

अमिताभ बच्चन शो में अपनी सीट की ओर दौड़ते हुए आए और जल्दी से बैठ गए. अमिताभ ने बताया, ‘आमतौर पर मैं स्टेज के बीच में खड़े होकर अपना मोनोलॉग बोलता हूं, लेकिन आज मेरे घुटने में चोट लगी है. मैं कल शूटिंग के दौरान फिसलकर गिर गया और मेरे घुटने में चोट लग गई.’ चोट के बारे में बात करते हुए एक्टर ने अपने बाएं घुटने की ओर इशारा किया, जिससे दर्शक परेशान हो गए और उनकी सांसें थम गईं. हालांकि, अमिताभ ने तुरंत उन्हें भरोसा दिलाया कि चोट गंभीर नहीं है. उन्होंने कहा कि वे कंटेस्टेंट्स को होस्ट करने के लिए खड़े होंगे, लेकिन ओपनिंग मोनोलॉग के दौरान बैठकर बात करने का फैसला इसलिए किया, क्योंकि उन्हें खड़े होने में थोड़ी दिक्कत हो रही थी. दर्शकों ने उनके जल्द ठीक होने की कामना की.

बेटे के साथ अपने रिश्ते पर क्या बोले अमिताभ बच्चन?
दिग्गज स्टार ने हाल में अपने बेटे अभिषेक बच्चन के साथ अपने रिश्ते पर एक ब्लॉग पोस्ट में बात की. एक्टर ने कहा कि भले ही माता-पिता और बच्चों की राय अलग-अलग हो सकती है, फिर भी उनके बीच आपसी समझ हो सकती है. उन्होंने लिखा, ‘पिता-पुत्र दोनों रहे, एक मंच पर बैठे. विचार भले ही अलग-अलग हों, मंजिल एक ही है.’ उन्होंने आगे बताया कि वे एक-दूसरे से कितना प्यार और सम्मान करते हैं. उन्होंने लिखा, ‘अगली पीढ़ी के लिए हमेशा सम्मान, लेकिन मंजिल हमेशा एक ही होती है. हर रास्ते का यही आदर्श होना चाहिए और यही रिश्ता हमेशा रहा है. ऐसी मंजिल को खोजना, पता लगाना, समझना और बनाना जो सबके लिए फायदेमंद हो. प्यार, सम्मान और कुछ समय बाद शुभचिंतकों का प्यार.’

अमिताभ बच्चन के आने वाले प्रोजेक्ट्स
अमिताभ बच्चन के कई प्रोजेक्ट्स लाइन में हैं. वे अगली बार ‘सेक्शन 84’ में नजर आएंगे, जो रिभु दासगुप्ता की डायरेक्ट की हुई कोर्टरूम ड्रामा है. नाग अश्विन की ‘कल्कि 2898 AD पार्ट 2’ में प्रभास और कमल हासन के साथ अश्वत्थामा का रोल भी दोबारा निभाएंगे. मीडिया के मुताबिक, अमिताभ बच्चन ‘आंखें 2’ से भी जुड़े हैं, हालांकि इस इसके बारे में अभी ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है.

About the Author

authorimg

Abhishek NagarSenior Sub Editor

अभिषेक नागर \’न्यूज18 डिजिटल\’ में सीनियर सब एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. दिल्ली के रहने वाले अभिषेक नागर \’न्यूज18 डिजिटल\’ की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. उन्होंने एंटरटेनमेंट बीट के अलावा करियर, हेल्थ और…

और पढ़ें

Location :

New Delhi,New Delhi,Delhi

First Published :

September 30, 2026, 22:30 IST





Source link

Post Views: 7
Advertisement
Advertisement
Previous Post

ऐसा खाना कैसे खाएं? रात 10 बजे सड़क पर बैठीं लखनऊ यूनिवर्सिटी की छात्राएं, खाने को लेकर फूटा गुस्सा

Next Post

जमीन नापने पहुंचे लेखपाल ने पहले पूछी जाति, फिर SC-ST एक्ट की दी धमकी, वीडियो वायरल 

Next Post
जमीन नापने पहुंचे लेखपाल ने पहले पूछी जाति, फिर SC-ST एक्ट की दी धमकी, वीडियो वायरल 

जमीन नापने पहुंचे लेखपाल ने पहले पूछी जाति, फिर SC-ST एक्ट की दी धमकी, वीडियो वायरल 

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Advertisement
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.