Last Updated:
Lucknow Latest News: लखनऊ विश्वविद्यालय में बुधवार रात खाने की गुणवत्ता को लेकर छात्राओं का गुस्सा फूट पड़ा. कैलाश हॉस्टल की मेस में खराब खाना मिलने का आरोप लगाते हुए छात्राएं रात करीब 10 बजे कैंपस की सड़क पर बैठ गईं और प्रदर्शन किया. छात्राओं का आरोप है कि कई बार शिकायत के बाद भी खाने की व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ. इसके बाद छात्राओं ने रजिस्ट्रार कार्यालय की गैलरी में भी प्रदर्शन किया.
खाने को लेकर प्रदर्शन.
लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक बड़ी खबर सामने आ रही है. जहां बुधवार की आधी रात लखनऊ विश्वविद्यालय के कैलाश हॉस्टल में रहने वाली छात्राओं की बर्दास्त की हद पार हो गई और उन्होंने मेस के खाने को लेकर मोर्चा खोल दिया. छात्राओं का आरोप है कि मेस में लगातार खराब गुणवत्ता का खाना दिया जा रहा है. कई बार शिकायत करने के बावजूद व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ है. इसके बाद छात्राए रात को प्रदर्शन करने को लेकर मजबूर हो गई और अपनी मांग रख दी. आइए जानते हैं आखिर क्या है पूरा मामला.
रात करीब 10 बजे बड़ी संख्या में छात्राएं कैंपस की सड़क पर बैठ गईं. छात्राओं ने मेस के खाने की गुणवत्ता को लेकर अपना विरोध जताया और विश्वविद्यालय प्रशासन से जल्द कार्रवाई की मांग की. छात्राओं का कहना है कि हॉस्टल की मेस में मिलने वाले भोजन को लेकर पहले भी शिकायत की जा चुकी है. इसके बावजूद समस्या दूर नहीं हुई. उनका कहना है कि हॉस्टल में रहने वाली छात्राओं के लिए भोजन रोजमर्रा की जरूरत है, इसलिए इसकी गुणवत्ता और साफ-सफाई से किसी तरह का समझौता नहीं होना चाहिए.
रजिस्ट्रार कार्यालय की गैलरी में भी प्रदर्शन
सड़क पर विरोध जताने के बाद छात्राएं रजिस्ट्रार कार्यालय की गैलरी में भी पहुंचीं. यहां भी उन्होंने अपनी शिकायत रखी और भोजन व्यवस्था में सुधार की मांग की. छात्राओं ने विश्वविद्यालय प्रशासन से खराब भोजन की शिकायतों पर तुरंत कार्रवाई करने की मांग की.
छात्राओं ने क्या की मांग
छात्राओं की मुख्य मांग है कि हॉस्टल की मेस में साफ-सुथरा, सुरक्षित और अच्छी गुणवत्ता वाला खाना दिया जाए. उनका कहना है कि शिकायतों को सिर्फ सुनने के बजाय व्यवस्था में जमीन पर बदलाव किया जाए. फिलहाल छात्राओं के प्रदर्शन के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से मामले में क्या कार्रवाई की जाती है, इस पर नजर बनी हुई है.
About the Author

अभिजीत चौहान, News18 Hindi के डिजिटल विंग में सब-एडिटर हैं. वर्तमान में अभिजीत उत्तर प्रदेश की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज और वायरल ख़बरें कवरेज कर रहे हैं. AAFT कॉलेज से पत्रकारिता की मास्…
और पढ़ें



