• Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सोनभद्र. नहर में डूबने से युवती की मौत, बचाने कूदीं दो बालिकाएं गंभीर, सीएचसी दुद्धी में इलाज जारी

JK Gupta by JK Gupta
September 30, 2026
in सोनभद्र
0

@जे0 के0…..


Sonbhadra।  विंढमगंज थाना क्षेत्र के ज़ोरुखाड़ गांव में आज बुधवार अपराह्न करीब तीन बजे कपड़े धोने व नहाने के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया। नहर में जमे पानी में पैर फिसलने से एक युवती की डूबकर मौत हो गई, जबकि उसे बचाने के प्रयास में नहर में कूदीं दो पड़ोसी बालिकाएं गंभीर रूप से अचेत हो गईं। ग्रामीणों की मदद से दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी में भर्ती कराया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, ज़ोरुखाड़ निवासी खुशबू (22) पुत्री पप्पू पनिका घर के समीप स्थित नहर में जमा पानी में नहाने और कपड़े धोने गई थी। इसी दौरान अचानक उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में जाकर डूबने लगी।खुशबू को डूबता देख पास मौजूद पड़ोसी बालिकाएं राधा (16) पुत्री अशोक भारती एवं आरती (12 ) पुत्री सुरेश पनिका उसे बचाने के लिए बिना सोचे समझे नहर में कूद गईं।

पानी गहरा होने के कारण तीनों ही डूबने लगीं। खुशबू सबसे पहले पानी में समा गई, जिसके बाद दोनों बालिकाएं भी पानी के गहराई में फंस गईं।एक अन्य दूसरी बालिका के शोर सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों को पानी से बाहर निकाला। हालांकि, अत्यधिक पानी पी लेने के कारण खुशबू की मौके पर ही मौत हो गई।वहीं

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

ग्रामीणों ने अचेत अवस्था में राधा और आरती को निजी साधन से सीएचसी दुद्धी पहुंचाया, जहां चिकित्सक डॉ. मनोहर सिंह की देखरेख में दोनों का इलाज चल रहा है। अत्यधिक पानी पेट में जाने के कारण राधा की स्थिति गंभीर बनी हुई है।

घटना की सूचना मिलते ही विंढमगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर अग्रिम प्रक्रिया में जुट गई है ।
मृतका खुशबू अपने दो बहनों में सबसे बड़ी थी और उसके दो छोटे भाई हैं। परिजनों के अनुसार, खुशबू पिछले लगभग ढाई वर्षों से अपने घर से दो किलोमीटर दूर एक रिश्ते में रहकर जीवन यापन कर रही थी। इस घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गांव में मातम का माहौल है।

पुलिस मामले की जांच और अग्रिम प्रक्रिया में जुटी है ।

Post Views: 6
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Previous Post

सोनभद्र. श्री रामलीला नाट्य कला परिषद के डायरेक्टर बने प. सुरेंद्र मिश्रा

Next Post

‘बैंडिट क्वीन’ से ‘द ग्रेट इंडियन किचन’ तक, दकियानूसी सोच को चुनौती देतीं ये 6 दमदार फिल्में

Next Post
‘बैंडिट क्वीन’ से ‘द ग्रेट इंडियन किचन’ तक, दकियानूसी सोच को चुनौती देतीं ये 6 दमदार फिल्में

'बैंडिट क्वीन' से 'द ग्रेट इंडियन किचन' तक, दकियानूसी सोच को चुनौती देतीं ये 6 दमदार फिल्में

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.