• Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

200 रुपये परीक्षा शुल्क मांगा तो भड़का पिता, स्कूल पहुंचकर प्रधानाचार्य पर चलाई गोली

Admin by Admin
September 29, 2026
in उत्तर प्रदेश
0
200 रुपये परीक्षा शुल्क मांगा तो भड़का पिता, स्कूल पहुंचकर प्रधानाचार्य पर चलाई गोली

Advertisement

Advertisement


Last Updated:September 29, 2026, 22:04 IST

Etah Latest News: एटा में सिर्फ 200 रुपये परीक्षा शुल्क मांगने पर एक छात्र का पिता इतना नाराज हो गया कि तमंचा लेकर स्कूल पहुंच गया. प्रधानाचार्य से बहस के दौरान उसने कथित तौर पर गोली चला दी. गोली प्रधानाचार्य के कार्यालय के दरवाजे पर लगी.

200 रुपये परीक्षा शुल्क मांगा तो भड़का पिता, स्कूल पहुंचकर चलाई गोलीZoom

स्कूल में फायरिंग का मामला (सांकेतिक तस्वीर)

एटा: उत्तर प्रदेश के एटा जिले में सिर्फ 200 रुपये परीक्षा शुल्क मांगने को लेकर एक छात्र के पिता ने स्कूल में हंगामा कर दिया. आरोप है कि गुस्से में वह तमंचा लेकर स्कूल पहुंचा और प्रधानाचार्य से बहस के दौरान गोली चला दी. गोली प्रधानाचार्य के कार्यालय के दरवाजे पर लगी. गनीमत रही कि घटना में कोई घायल नहीं हुआ.

यह मामला नयागांव थाना क्षेत्र के बनी गांव स्थित संकट मोचन इंटर कॉलेज का है. कदरागंज गांव के रहने वाले सतेंद्र कुमार के दो बच्चे इसी स्कूल में पढ़ते हैं. स्कूल की ओर से बच्चों से परीक्षा शुल्क के तौर पर 200 रुपये जमा करने को कहा गया था. बताया जा रहा है कि इसी बात को लेकर सतेंद्र कुमार नाराज था.

Advertisement
Advertisement

प्रधानाचार्य सुशील कुमार के मुताबिक, मंगलवार को सतेंद्र कुमार तमंचा लेकर स्कूल पहुंचा. स्कूल में पहुंचते ही उसने प्रधानाचार्य और दूसरे कर्मचारियों से बहस शुरू कर दी. देखते ही देखते मामला बढ़ गया और आरोपी ने कथित तौर पर तमंचा निकाल लिया.

प्रधानाचार्य के अनुसार, आरोपी ने गोली चला दी. गोली सीधे उनके कार्यालय के गेट पर जाकर लगी. गोली चलने की आवाज सुनते ही स्कूल में अफरा-तफरी मच गई. शिक्षक और कर्मचारी भी घबरा गए। घटना के बाद स्कूल प्रशासन ने तुरंत पुलिस को सूचना दी.

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आरोपी सतेंद्र कुमार को हिरासत में ले लिया. पुलिस ने उसके पास से तमंचा भी बरामद किया है. पुलिस अब उससे पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि विवाद के दौरान उसने गोली क्यों चलाई.

पुलिस क्षेत्राधिकारी राजेश सिंह ने बताया कि आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. उसके पास से तमंचा बरामद हुआ है. मामले की जांच जारी है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल इस घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है. हालांकि, स्कूल परिसर में गोली चलने से बच्चों, शिक्षकों और कर्मचारियों के बीच काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल रहा.

About the Author

authorimg

Abhijeet ChauhanSub-Editor

अभिजीत चौहान, News18 Hindi के डिजिटल विंग में सब-एडिटर हैं. वर्तमान में अभिजीत उत्तर प्रदेश की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज और वायरल ख़बरें कवरेज कर रहे हैं. AAFT कॉलेज से पत्रकारिता की मास्…

और पढ़ें

Location :

Etah,Etah,Uttar Pradesh

First Published :

September 29, 2026, 22:04 IST



Source link

Post Views: 5
Advertisement
Advertisement
Previous Post

ट्रैक पर भारतीय बेटियों का जलवा, एशियन गेम्स में बहरीन-चीन को पछाड़कर जीता स्वर्णिम तमगा

Next Post

आजाद भारत में बैन होने वाली पहली फिल्म, कहानी पर मच गया था बवाल, प्रधानमंत्री के दखल के बाद हुई रिलीज

Next Post
आजाद भारत में बैन होने वाली पहली फिल्म, कहानी पर मच गया था बवाल, प्रधानमंत्री के दखल के बाद हुई रिलीज

आजाद भारत में बैन होने वाली पहली फिल्म, कहानी पर मच गया था बवाल, प्रधानमंत्री के दखल के बाद हुई रिलीज

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Advertisement
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.